Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

कोरोना के चलते हुई थी हालत पतली, अब कर्तव्य पथ पर होगी इन लोगों की ‘चांदी’

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 10, 2022
in दिल्ली, राज्य
A A
kartavya path
18
SHARES
595
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कर्तव्यरपथ, सेंट्रल विस्टा एवेन्यू और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया था। आज यानी 9 सितंबर से इसे आम लोगों के लिए भी खोल दिया गया है। इसके बाद कर्तव्य पथ पर पर्यटकों की भीड़ देखने को मिली। इस भीड़ के बाद कोरोना के चलते अजीविका का संकट झेल रहे फोटोग्राफर्स काफी राहत की सांस ले रहे हैं। फोटोग्राफर्स ने उम्मीद जताई है कि कर्तव्य पथ के उद्घाटन के बाद उमड़ी भीड़ से आय बढ़ेगी।

फोटोग्राफर हरदयाल इंडिया गेट पर तस्वीर लेने के दौरान ग्राहक को चश्मा ठीक करने और कैमरे की तरफ देखने के बारे में निर्देश देते हुए नजर आये। हरदयाल (41) उन 130 फोटोग्राफर में शामिल हैं, जो इंडिया गेट पर अपनी कला के जरिये लोगों की सुंदर तस्वीरें लेते हैं और इनमें से कई फोटोग्राफर करीब 25 वर्षों से पयर्टकों की तस्वीरें खींचकर अपनी अजीविका चला रहे हैं।

इन्हें भी पढ़े

aawas yojana

जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना

April 1, 2026
शराब

उत्तराखंड में आज से शराब महंगी, जानें नए रेट

April 1, 2026
गिरफ्तार

साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते प्रोवाइड कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

March 29, 2026
Sri Ram Katha

हैदराबाद : श्री राम नवमी पर हुई 9 दिवसीय श्री राम कथा की भव्य पूर्णाहुति, सूर्य तिलक बना आकर्षण

March 27, 2026
Load More

कोविड महामारी के कारण आर्थिक तौर पर बुरी तरह प्रभावित रहे फोटोग्राफर कर्तव्य पथ के उद्घाटन के बाद शुक्रवार को पहले दिन पर्यटकों की भीड़ देखकर खासे उत्साहित नजर आये और उन्हें धीरे-धीरे अपनी आय बढ़ने की उम्मीद है।

ग्राहक को समझाते हुए हरदयाल ने कहा, ‘मैं 30 रुपये प्रति फोटो के हिसाब से फोटो प्रिंट करवा सकता हूं। लेकिन, अगर आप ‘सॉफ्ट कॉपी’ चाहते हैं तो यह 10 रुपये प्रति फोटो के हिसाब से होगा। आप दोनों ही क्यों नहीं ले लेते।’ ग्राहक के हामी भरने के बाद हरदयाल ने कैमरे से ‘मेमोरी कार्ड’ निकाला और ग्राहक के मोबाइल फोन में तस्वीरें स्थानांतरित करना शुरू किया जबकि कई अन्य ग्राहक अपनी फोटो खिंचाने का इंतजार करते दिखे।

मूल रूप से मध्य प्रदेश से संबंध रखने वाले हरदयाल ने कहा कि वह करीब 24 साल पहले दिल्ली आये थे और उन्हें फोटोग्राफी करना दिलचस्प लगा और जल्द ही वह एक पेशेवर फोटोग्राफर के तौर पर तब से इंडिया गेट पर काम कर रहे हैं। अन्य फोटोग्राफर ओमबीर ने कहा, ‘‘ वर्ष 2020 के बाद से आज पहले दिन मुझे अच्छी कमाई होने की उम्मीद है। मैं घर जाते हुए पत्नी और बच्चों के लिए तोहफे खरीदूंगा।’ उन्होंने कहा, ‘‘पहले, हम प्रतिदिन लगभग 1,000 रुपये कमा लेते थे, लेकिन कोविड महामारी से काम बुरी तरह प्रभावित हुआ। इसके बाद क्षेत्र को बंद कर दिया गया, जिससे पर्यटकों की संख्या कम हो गई और हमारी कमाई भी कम हो गई। लेकिन आज का दिन अलग है… मुझे कम से कम 1,500 रुपये की कमाई की उम्मीद है।’’

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
india-china

चीन से आगे निकलता भारत!

September 17, 2024
Virat- Rohit test

विराट, रोहित भी खेलेंगे घरेलू क्रिकेट, बदलेंगे नियम?

February 15, 2024
trump

अमेरिका का सख्त संदेश- हम भारत के साथ, आतंक के खिलाफ जंग में देंगे साथ?

April 27, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना
  • हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी
  • अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.