मिर्जापुर(आरएनएस)। कछवां थाना क्षेत्र के एक गांव में लडक़ी द्वारा आत्महत्या करने का मामला उलझ गया है। परिजनों की गुहार पर जिले के एसपी ने स्वयं मामले को गंभीरता से लिया है और उन्होंने कछवां थाने पहुंचकर पूछताछ भी की है। एसपी मिर्जापुर का कहना है कि पूर्व में एक मामले में एफआर लगाई गई है, जिसे फिर से ओपन किया गया है। साथ ही महिला इंस्पेक्टर को शामिल करके एक एसआईटी का भी गठन किया गया है, जो पूरे मामले को फिर से जांच करेगी और जो भी उचित कार्रवाई होगी वह की जाएगी। एसपी ने यह भी कहा कि उस मामले की जांच में कोई पुलिसकर्मी भी संदिग्ध पाया गया तो उस पर भी 1-2 दिने के भीतर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने अपनी टीम के साथ उस स्थान का भी मुआयना किया है, जहां से लडक़ी के गंगाजी में कूदने का दावा हो रहा है। एसपी ने भरोसा दिलाया कि जल्द से जल्द इस केस के आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
क्या है पूरा मामला
कछवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का सुसाइड नोट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें उसने गांव के एक युवक पर दुष्कर्म करने और पुलिस द्वारा उसको पकडक़र छोड़ देने का आरोप लगाया है। चार दिन पहले बरैनी पुल पर सुसाइड नोट और युवती का कुछ सामान भी मिला था। इससे आशंका जताई जा रही है कि युवती ने गंगा नदी में छलांग लगा चुकी है। पुल के पास उसकी चुनरी और चप्पल मिली है। युवती के पिता का आरोप है कि पहले सुसाइड नोट मिलने के बाद भी युवती की खोजबीन नहीं की गई। घर पर भी सुसाइड नोट मिला है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने आरोप लगाया कि उनकी 21 वर्षीय पुत्री को गांव का युवक 23 सितंबर को बहला कर वाराणसी ले गया। वहां से उसे चुनार ले आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक ने अपने साथियों के साथ उसको भेज दिया। इसके बाद युवती कानपुर चली गई। वहां से किसी तरह परिजनों से संपर्क किया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसे कानपुर से लेकर आई। उसका मेडिकल और बयान कराया गया। युवती से पूछताछ के बाद पुलिस ने दो-तीन लडक़ों को पकड़ा लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया।
क्या कहता है सुसाइड नोट
पिता ने बताया कि तीन दिन पहले घर में एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने लिखा है कि उसे माफ कर देना, जीना नहीं चाहती हूं। इसलिए सुसाइड करने जा रही हूं। बरैनी पुल पर कुछ सामान छोड़ दूंगी। यह सुसाइड नोट मिलने पर परिजन पुलिस को लेकर बरैनी पुल के पास गए तो वहां भी सुसाइड नोट, चुनरी, चप्पल और 50 रुपये मिले। पुल पर मिले पत्र में लिखा है कि न्याय न मिलने के कारण सुसाइड करना चाहती हूं। उसके साथ गांव के लडक़े ने गलत किया। पुलिस ने उसे चार दिन तक थाने में रखने के बाद छोड़ दिया। उसे न्याय नहीं मिला। जिसे चि_ी मिले वह इसे कछवां पुलिस को दे दे। पता नहीं इंसाफ मिलेगा कि नहीं परंतु मेरे परिवार को तकलीफ न हो। वहीं युवती के पिता का आरोप है कि पुत्री ने गंगा में कूद कर जान दे दी है लेकिन उसकी खोजबीन नहीं की जा रही है।
पुलिस ने दुष्कर्मी को छोड़ दिया इसलिए दे रही हूं जान
कछवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का सुसाइड नोट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसने गांव के एक युवक पर दुष्कर्म करने और पुलिस द्वारा उसको पकडक़र छोड़ देने का आरोप लगाया है। तीन दिन पहले बरैनी पुल पर सुसाइड नोट और युवती का कुछ सामान मिला है। इससे आशंका जताई जा रही है कि युवती ने गंगा नदी में छलांग लगा दी है। पुल के पास उसकी चुनरी और चप्पल मिली है। युवती के पिता का आरोप है कि तीन दिन पहले सुसाइड नोट मिलने के बाद भी युवती की खोजबीन नहीं की जा रही है। घर पर भी सुसाइड नोट मिला है।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने आरोप लगाया कि उनकी 21 वर्षीय पुत्री को गांव का युवक 23 सितंबर को बहला कर वाराणसी ले गया। वहां से उसे चुनार ले आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक ने अपने साथियों के साथ उसको भेज दिया। इसके बाद युवती कानपुर चली गई। वहां से किसी तरह परिजनों से संपर्क किया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसे कानपुर से लेकर आई। उसका मेडिकल और बयान कराया। युवती से पूछताछ के बाद पुलिस ने दो-तीन लडक़ों को पकड़ा भी, परंतु बाद में उन्हें छोड़ दिया।
पिता ने बताया कि तीन दिन पहले घर में एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने लिखा है कि उसे माफ कर देना, जीना नहीं चाहती हूं। इसलिए सुसाइड करने जा रही हूं। बरैनी पुल पर कुछ छोड़ दूंगी। यह सुसाइड नोट मिलने पर परिजन पुलिस को लेकर बरैनी पुल के पास गए तो वहां भी सुसाइड नोट, चुनरी, चप्पल और 50 रुपये मिले। पुल पर मिले पत्र में लिखा है कि न्याय न मिलने के कारण सुसाइड करना चाहती हूं। उसके साथ गांव के लडक़े ने गलत किया। पुलिस ने उसे चार दिन तक थाने में रखने के बाद छोड़ दिया। उसे न्याय नहीं मिला। जिसे चिट्टी मिले, वह इसे कछवां पुलिस को दे दे। पता नहीं इंसाफ मिलेगा कि नहीं, परंतु मेरे परिवार को तकलीफ न हो।
युवती के पिता का आरोप है कि पुत्री ने गंगा में कूद कर जान दे दी, परंतु न तो उसकी खोजबीन की जा रही है और न ही आरोपियों पर कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष राम स्वरूप वर्मा ने बताया कि उसे कानपुर से लाया गया था। सुसाइड नोट मिलने पर गुमशुदगी दर्ज कर युवती की खोजबीन की जा रही है।







