Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

उत्तराखंड : राजस्व पुलिस व्यवस्था फिर निशाने पर, High Court ने मुख्य सचिव से मांगा जवाब

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 29, 2022
in राज्य, विशेष
A A
court
16
SHARES
537
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नैनीतालः उत्तराखंड में अंकिता हत्याकांड से प्रकाश में आयी राजस्व पुलिस (पटवारी) व्यवस्था एक बार फिर कठघरे में है और देहरादून की समाधान नामक गैर सरकारी संस्था ने इस पर सवाल उठाते हुए उच्च न्यायालय से राजस्व पुलिस व्यवस्था को खत्म करने और पहाड़ी क्षेत्रों को भी सिविल पुलिस के हवाले करने की मांग की है।

तीन सप्ताह में दें जवाबः मुख्य न्यायाधीश
मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी की अगुवाई वाली पीठ ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर व्यक्तिगत रूप से तीन सप्ताह में जवाब देने को कहा है। अदालत की ओर से पूछा गया कि उच्च न्यायालय की ओर से वर्ष 2018 में दिये गये आदेश के अनुपालन के संबंध में क्या कदम उठाये गये हैं? देहरादून जाखन स्थित गैर सरकारी संस्था की ओर से याचिका दायर कर कहा गया कि उच्च न्यायालय की ओर से 12 जनवरी 2018 को एक आदेश जारी कर प्रदेश में राजस्व पुलिस व्यवस्था को खत्म कर पूरी तरह से सिविल पुलिस व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिये थे। अदालत ने आदेश जारी होने की तिथि से छह माह के अंदर इसे लागू करने को कहा था।

इन्हें भी पढ़े

CM Dr. Mohan Yadav

गुरुवाही से विकास का बड़ा ऐलान, उमरिया को 144 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मानपुर में सांदीपनि विद्यालयों समेत की कई बड़ी घोषणाएं

October 14, 2026
Jhandewala Devi Temple

झण्डेवाला देवी मंदिर में मां के चतुर्थ स्वरूप माँ कुष्मांडा देवी की पूर्ण विधि-विधान के साथ हुई पूजा-अर्चना

October 14, 2026
special high-tech performance

रामलीला का अद्भुत आयोजन, एआई समेत आधुनिक तकनीक का होगा इस्तेमाल, पांच दिन होगा विशेष हाईटेक मंचन!

October 14, 2026
वैशाली में दर्दनाक नाव हादसा

बिहार के वैशाली में दर्दनाक नाव हादसा, नदी से निकाली गई नाव में मिला बड़ा छेद, 14 बच्चों की मौत से पसरा मातम

October 14, 2026
Load More

सरकार की ओर से इस मामले में कोई कदम नहीं उठाया गया
याचिकाकर्ता की ओर से दायर याचिका में कहा गया कि सरकार की ओर से इस मामले में कोई कदम नहीं उठाया गया है। राजस्व पुलिस को प्रदेश की राजस्व संबंधी कामकाम के साथ ही कानून व्यवस्था संभालने की भी जिम्मेदारी सौंपी गयी है। राजस्व पुलिस सिविल पुलिस की तरह उचित रूप से प्रशिक्षित नहीं होती है और न ही उसे आपराधिक व कानूनी जानकारी उपलब्ध करायी जाती है। प्रदेश की कुल आबादी 10,86,292 है और इस आबादी पर मात्र 156 थाना मौजूद हैं। इसप्रकार 64,665 लोगों पर मात्र एक थाना उपलब्ध है।

याचिकाकर्ता की ओर से राजस्व पुलिस पहाड़ी क्षेत्रों में कानून व्यवस्था संभालने में सक्षम नहीं है। ऋषिकेश के अंकिता हत्याकांड का हवाला देते हुए कहा गया कि घटना राजस्व पुलिस क्षेत्र में होने के चलते तत्काल उचित कार्यवाही नहीं हो पायी। याचिकाकर्ता की ओर से आगे कहा गया कि उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने सुंदरलाल बनाम राज्य मामले में भी वर्ष 2018 में राजस्व पुलिस व्यवस्था खत्म करने के साथ ही सरकार को राज्य में पर्याप्त पुलिस स्टेशन खोलने के निर्देश दिये थे। इस मामले में तीन सप्ताह बाद सुनवाई होगी।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
प्राकृतिक खेती

प्राकृतिक खेती : आजीविका और पर्यावरण के बरक्स

January 21, 2023
india and britain

ब्रिटेन से बिगड़ती बात

October 15, 2022
arrest

जेल सुधार की दरकार

December 6, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • गुरुवाही से विकास का बड़ा ऐलान, उमरिया को 144 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मानपुर में सांदीपनि विद्यालयों समेत की कई बड़ी घोषणाएं
  • झण्डेवाला देवी मंदिर में मां के चतुर्थ स्वरूप माँ कुष्मांडा देवी की पूर्ण विधि-विधान के साथ हुई पूजा-अर्चना
  • रामलीला का अद्भुत आयोजन, एआई समेत आधुनिक तकनीक का होगा इस्तेमाल, पांच दिन होगा विशेष हाईटेक मंचन!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.