Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

कांग्रेस हिम्मती और आक्रामक

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 4, 2023
in राज्य, विशेष
A A
Rahul Gandhi's 'Bharat Jodo Yatra
27
SHARES
889
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

हरिशंकर व्यास


कर्नाटक चुनाव की खास बात यह है कि पहली बार भाजपा रक्षात्मक है और कांग्रेस आक्रामक अंदाज में राजनीति कर रही है। देश के किसी भी राज्य में ऐसा देखने को नहीं मिला कि भाजपा अपने तय किए एजेंडे पर राजनीति करने की बजाय कांग्रेस के एजेंडे पर प्रतिक्रिया दे रही हो। कांग्रेस के तेवर कितने आक्रामक हैं, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ थाने में जाकर मुकदमा दर्ज कराया। सोचें, देश के गृह मंत्री के खिलाफ! अब तक चुनावी भाषण को  लेकर कांग्रेस चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराती थी और सबको पता होता था कि आयोग क्या करेगा। सो, इस बार कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत करने के साथ ही पुलिस स्टेशन में जाकर एफआईआर दर्ज कराई।

इन्हें भी पढ़े

मजदूर आंदोलन

कैसे-कब और क्यों शुरू हुआ नोएडा का मजदूर आंदोलन?

April 13, 2026
जनगणना

जनगणना : उत्तराखंड में शुरू हुई स्व-गणना, घर बैठे ऐसे करें अपनी जानकारी दर्ज

April 13, 2026
गैस सिलेंडर

बिना सिलिंडर के ही हजारों उपभोक्ताओं को मिला डिलीवरी का मैसेज, जानिए मामला

April 13, 2026
अनादि समर

अनादि समर : छावा के बलिदान से जाग उठा हिन्दू

April 13, 2026
Load More

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार और राज्य के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने थाने में रपट लिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने एक भाषण में कहा था कि कांग्रेस जीतेगी तो कर्नाटक में दंगे होंगे। इस बयान के खिलाफ शिवकुमार और सुरजेवाला ने केस दर्ज कराया है। उन्होंने अपनी एफआईआर में कहा है अमित शाह का बयान सामुदायिक सद्भाव बिगाडऩे वाला है और भडक़ाऊ है। इसी तरह राहुल गांधी ने अपनी चुनावी सभा में कहा कि कर्नाटक भाजपा में उसी को टिकट मिली है, जो ‘40 फीसदी कमीशन’ पर काम करता है। उन्होंने भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार और पूर्व उप मुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी का हवाला देते हुए कहा कि उनको भाजपा की टिकट इसलिए नहीं मिली क्योंकि उन्होंने ‘40 फीसदी कमीशन’ पर काम करने से इनकार कर दिया और यह बात भाजपा के शीर्ष नेताओं को पसंद नहीं आई।

इस बार कांग्रेस ने भ्रष्टाचार का एजेंडा सेट किया है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को भ्रष्ट साबित करने का एजेंडा बनाया था। उन्होंने कहा था कि कर्नाटक कांग्रेस के लिए एटीएम की तरह है। वे पहले भी कह चुके हैं कि कर्नाटक से नकदी ट्रांसफर का सीधा कनेक्शन दिल्ली जुड़ा हुआ है। लेकिन इस बार मामला उलटा है। इस बार कांग्रेस ने ‘40 फीसदी कमीशन’ वाली सरकार का हल्ला बनवाया है। राहुल गांधी के साथ साथ प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी कांट्रैक्टर एसोसिएशन की ओर से लिखी चि_ी का हवाला दिया, जिसमें 40 फीसदी कमीशन मांगे जाने का जिक्र था। एक ठेकेदार की आत्महत्या भी प्रचार का मुद्दा है। कांट्रैक्टर एसोसिएशन से लेकर स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन तक के आरोपों को कांग्रेस नेता दोहरा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के छोड़ दें तो यह संभवत: पहला राज्य है, जहां राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा दोनों प्रचार कर रहे हैं। पिछले साल के अंत में हुए चुनाव में प्रियंका ने हिमाचल में प्रचार किया था तो राहुल गांधी गुजरात गए थे। इस साल पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में चुनाव प्रचार में राहुल ही गए। कर्नाटक में राहुल गांधी पांच दिन में 10 से ज्यादा सभाएं और रोड शो कर चुके हैं। वे किसानों, मछुआरों और छात्रों से अलग अलग संवाद कर रहे हैं। राहुल गांधी भी दो दिन कर्नाटक में रहीं और कई सभाओं को संबोधित किया। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े का गृह प्रदेश है इसलिए वे भी दम लगा रहे हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को ‘जहरीला सांप’ कह दिया। हालांकि बाद में उन्होंने इस पर सफाई दी लेकिन भाजपा की हिम्मत नहीं हुई कि वह खडग़े पर उसी अंदाज में हमला करे। यह भी भाजपा के रक्षात्मक होने का संकेत है। भाजपा की ओर से कांग्रेस और खास कर सोनिया व राहुल गांधी को निशाना बनाया गया। खडग़े के बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि भले खडग़े ने यह बात कही है लेकिन विष गांधी परिवार का है। इसी तरह कर्नाटक में भाजपा के विधायक बासनगौड़ा ने खडग़े के बयान के लिए कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उनके ‘विषकन्या’ कहा। भाजपा खडग़े पर इसलिए हमला नहीं कर पा रही है कि कर्नाटक उनका गृह प्रदेश है और वे दलित हैं।

भाजपा कई और कारणों से रक्षात्मक है। वह मुख्यमंत्री पद का चेहरा नहीं घोषित कर पा रही है क्योंकि उसे पता है कि सिर्फ लिंगायत वोट से चुनाव नहीं जीता जा सकेगा। बसवराज बोम्मई को सीएम दावेदार नहीं घोषित करने का नतीजा यह हुआ है कि लिंगायत मतदाताओं में कंफ्यूजन है। उनके सबसे बड़े नेता बीएस येदियुरप्पा इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। उनके बेटे को जरूर टिकट मिली है लेकिन सबको पता है कि भाजपा जीत भी जाती है तो वे सीएम नहीं होंगे। उधर दो बड़े लिंगायत नेताओं- जगदीश शेट्टार और लक्ष्मण सावदी ने पार्टी छोड़ी है और कांग्रेस की टिकट पर लड़ रहे हैं। इससे भी भाजपा रक्षात्मक हुई है। टिकट बंटवारे में जिस तरह से विवाद हुआ और शेट्टार ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष पर आरोप लगाए उससे भी भाजपा बैकफुट पर है। मुख्यमंत्री बोम्मई को कहना पड़ा कि शेट्टार की टिकट काटने का फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया, संतोष का उससे कोई लेना देना नहीं था।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

कर्नाटक कैबिनेट में 24 नए मंत्रियों को जगह… सिद्धारमैया ने ऐसे साधा जाति संतुलन

May 27, 2023

श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर आदि कैलाश यात्रा को किया रवाना!

May 19, 2024
registration of birth

जन्म और मृत्यु के रजिस्ट्रेशन के लिए अब बदल जाएंगे नियम!

July 31, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सीएम रेखा गुप्ता का निर्देश, दिल्ली में सरकारी शराब की दुकानों का होगा ऑडिट
  • शांतिवार्ता फेल होते ही पाकिस्तान हुआ बर्बाद!
  • कैसे-कब और क्यों शुरू हुआ नोएडा का मजदूर आंदोलन?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.