Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

कर्नाटक कैबिनेट में 24 नए मंत्रियों को जगह… सिद्धारमैया ने ऐसे साधा जाति संतुलन

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 27, 2023
in राज्य, विशेष
A A
12
SHARES
411
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : कर्नाटक में 20 मई को कांग्रेस की सरकार बनी. सिद्धारमैया ने सीएम तो डीके शिवकुमार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी. अब एक हफ्ते बाद शनिवार को सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार किया गया. बेंगलुरु में राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने 24 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलवाई. इनमें नौ लोग पहली बार विधायक बन हैं, जबकि एक महिला विधायक भी शामिल हैं. कर्नाटक कैबिनेट में अब 34 मंत्री हो गए है. इनमें 10 ने 20 मई को ही शपथ ले ली थी, जिनमें जी.परमेश्वर, के.एच. मुनियप्पा, के.जे. जॉर्ज, एम.बी. पाटिल, सतीश जारकीहोली, प्रियंका खड़गे, रामालिमगा रेड्डी और बी.जेड. जमीर अहमद खान शामिल हैं.

हालांकि अभी तक विभागों का आवंटन नहीं किया गया है. राज्य मंत्री केएच मुनियप्पा ने कहा कि शनिवार शाम तक विभागों की घोषणा कर दी जाएगी. शुक्रवार को कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया और उनके डिप्टी डीके शिवकुमार ने नई दिल्ली में पूर्व कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी और पार्टी नेता राहुल गांधी से मुलाकात की और मंत्रियों के विभागों को लेकर चर्चा की थी.

इन्हें भी पढ़े

मिट्टी के दीयों

बिहार: चाइनीज लाइटों को छोड़ मिट्टी के दीयों पर आया लोगों का दिल, कुम्हारों के चेहरे खिले

November 7, 2026
Kedarnath

कपाट बंद होने से पहले देखिए भव्य नजारा, दिवाली पर 20 क्विंटल फूलों से अलौकिक सजा बाबा केदार का दरबार

November 7, 2026
सरकारी कर्मचारी

यूपी में 3 फीसदी बढ़ा महंगाई भत्ता, 50-60 और 70 हजार बेसिक वालों की कितनी बढ़ेगी सैलरी

November 7, 2026

संघ कार्य का विस्तार न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व के हित में है!

November 7, 2026
Load More

इन विधायकों ने ली शपथ

ओल्ड मैसूर, कल्याण कर्नाटक से सबसे ज्यादा मंत्री

जानकारी के मुताबिक मंत्रिमंडल में छह वोक्कालिगा और आठ लिंगायत नेताओं को मंत्रालय में जगह दी गई है. वहीं तीन मंत्री अनुसूचित जाति, दो अनुसूचित जनजाति और पांच अन्य कुरुबा, राजू, मराठा, एडिगा और मोगावीरा पिछड़े समुदाय से हैं. इसके अलावा ब्राह्मण नेता को कैबिनेट में जगह दी गई है.

जानकारी के मुताबिक मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा ओल्ड मैसूर और कल्याण कर्नाटक क्षेत्र से बनाए गए हैं. यहां से सात-सात विधायकों को कैबिनेट में जगह मिली है. इसके बाद कित्तूर कर्नाटक क्षेत्र से छह और मध्य कर्नाटक से दो विधायकों को मंत्री बनाया गया है. एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार रात कहा गया कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने वरिष्ठ और कनिष्ठ विधायकों को उचित सम्मान देने के साथ-साथ जाति और क्षेत्रवार प्रतिनिधित्व देकर संतुलन बनाया है.

मंत्रियों के बारे में एक नजर

  • मैसूरु से डॉ. एच.सी. महादेवप्पा, बागलकोट से आर. बी. थिम्मापुर, कोप्पल से शिवराज तंगादगी सभी SC हैं.
  • तुमकुरु से के. एन. राजन्ना और बेल्लारी से विधायक बी. नागेंद्र अनुसूचित जनजाति से हैं.
  • बेंगलुरु में गांधीनगर सीट से 6 बार के विधायक दिनेश गुंडू राव ब्राह्मण नेता है.
  • बीदर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ईश्वर खंड्रे, यादगीर से शरणबसप्पा दर्शनपुर, विजयपुरा से शिवानंद पाटिल, दावणगेरे से एसएस मल्लिकार्जुन और बेलगावी से लक्ष्मी हेब्बलकर लिंगायत समुदाय से हैं.
  • मधु बंगारप्पा शिवमोग्गा तो बंगारप्पा एडिगा ओबीसी समुदाय से आते हैं.
  • मंकुल वैद्य उत्तर कन्नड़ के मोगावीरा समुदाय के दिग्गज नेता हैं.
  • भैरथी सुरेश कुरुबा समुदाय से आते हैं.
  • चित्रदुर्ग से जैन समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले डी. सुधाकर को कैबिनेट जगह दी गई है.
  • मुस्लिम समुदाय रहीम खान को मौका दिया गया है.
  • धारवाड़ के संतोष लाड मराठा समुदाय के हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

जंतर मंतर से उठी उत्तराखंड को संविधान की पांचवीं अधिसूची मे शामिल करने की मांग

February 9, 2024
जनजाति समाज

जनजाति समाज का भारत के आर्थिक विकास में योगदान

November 23, 2022

अटल विहारी वाजपेई का प्रेरणादायी जीवन!

December 24, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • त्योहारों पर यात्रियों को मिलेगी राहत?: अश्विनी वैष्णव ने बताया प्लान, जल्द दौड़ेंगी 1000 से ज्यादा ट्रेनें
  • बिहार: चाइनीज लाइटों को छोड़ मिट्टी के दीयों पर आया लोगों का दिल, कुम्हारों के चेहरे खिले
  • कपाट बंद होने से पहले देखिए भव्य नजारा, दिवाली पर 20 क्विंटल फूलों से अलौकिक सजा बाबा केदार का दरबार

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.