Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली में शर्मनाक हारकर भी बाजीगर बनी कांग्रेस!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 8, 2025
in दिल्ली, राजनीति
A A
23
SHARES
765
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: राजनीति के शौकीन लोगों की राजधानी पर तगड़ी नजर थी और आखिरकार एक बहुप्रतीक्षित चुनाव परिणाम का दिन आ गया. बीजेपी 27 साल बाद दिल्ली विधानसभा में वापसी कर रही है. केजरीवाल की पार्टी अब विपक्ष में बैठेगी. इन सबके बीच कांग्रेस की लगातार चौथी हार ने उसे एक बार फिर हाशिए पर डाल दिया है. लेकिन दिलचस्प बात यह है कि इस हार के बावजूद कांग्रेस बाजीगर बनकर उभर रही है. पार्टी के भीतर एक अलग तरह की संतुष्टि देखने को मिल रही है. इतना ही नहीं काउंटिंग के बीच अल्का लांबा जैसे नेताओं ने तो इसका खुला इजहार भी कर दिया. संदीप दीक्षित का भी कुछ ऐसा ही मानना है. लेकिम मुख्य बात क्या है इसे बारीकी से समझा जाना चाहिए.

पूरा वोट बैंक खिसक गया

इन्हें भी पढ़े

क्या रद्द हो जाएगा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव?

February 11, 2026

ताशकंद : आयोजित वर्ल्ड आर्मरेसलिंग कप 2026 में दिल्ली के लक्ष्मण सिंह भंडारी ने जीता स्वर्ण पदक

February 11, 2026
Shivraj singh

भारत-अमेरिका ट्रेड डील भारतीय अर्थव्यवस्था को देगी नई ऊंचाइयां और गति : शिवराज सिंह

February 8, 2026
rekha gupta

इन कर्मचारियों को CM रेखा ने दी बड़ी सौगात, दूर होगी वेतन और पेंशन की टेंशन

February 8, 2026
Load More

असल में इन सबकी वजह आम आदमी पार्टी का कमजोर प्रदर्शन है. कांग्रेस थिंक टैंक का लंबे समय से मानना रहा है कि अगर उसे दिल्ली में खुद को फिर से स्थापित करना है, तो इसके लिए AAP का पतन जरूरी है. दिल्ली में कभी कांग्रेस का ही वर्चस्व था लेकिन 2013 के बाद AAP ने उसकी जगह ले ली. कांग्रेस का पूरा वोट बैंक AAP की तरफ खिसक गया और वह लगातार चुनावों में कमजोर होती गई. लेकिन अब AAP के प्रदर्शन में गिरावट ने कांग्रेस को यह उम्मीद दी है कि वह लंबे समय में खुद को फिर से स्थापित कर सकती है.

पुराने मतदाता लौट सकते हैं

दिल्ली में कांग्रेस की रणनीति भी यही रही है कि अगर AAP कमजोर होती है तो उसके पुराने मतदाता फिर से उसकी तरफ लौट सकते हैं. इसीलिए प्रचार में राहुल ने सीधे केजरीवाल को अटैक किया. हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम से विपक्षी गठबंधन INDIA के भीतर मतभेद उभर सकते हैं. कई गठबंधन दलों को लगता है कि अगर कांग्रेस और AAP एक साथ आते तो बीजेपी को हराया जा सकता था. कांग्रेस ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि AAP ने खुद गठबंधन में दिलचस्पी नहीं दिखाई थी. अरविंद केजरीवाल ने पहले ही सभी 70 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए थे जिससे कांग्रेस के लिए रास्ते बंद हो गए.

जीत तो बीजेपी की लेकिन विपक्ष की चिंता भी है..

बीजेपी की यह जीत उसे दिल्ली में एक राजनीतिक ताकत दे रही है. हरियाणा और महाराष्ट्र में सफल प्रदर्शन के बाद दिल्ली में जीत बीजेपी के लिए 2024 लोकसभा चुनाव के बाद की हार से उबरने में मददगार साबित हो सकती है. इससे बीजेपी अपने ‘अजेय’ होने का नैरेटिव फिर से मजबूत कर सकती है जो बिहार और पश्चिम बंगाल में विपक्ष के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है. लेकिन कई एक्सपर्ट्स इस पर सहमत नहीं होंगे.

फिर क्या रहेगी दिल्ली में कांग्रेस की रणनीति

दिल्ली में कांग्रेस का वोट शेयर 2015 में 10% से भी नीचे चला गया था और 2020 में केवल 4.26% रह गया था. शुरुआती आंकड़े बताते हैं कि इस बार भी कांग्रेस ने AAP के वोट बैंक पर खास असर नहीं डाला. अब पार्टी यह विश्लेषण करेगी कि जिन सीटों पर AAP बीजेपी से हारी है, वहां उसके उम्मीदवारों ने कितने वोट हासिल किए. कांग्रेस के नेताओं का मानना है कि उन्होंने AAP के खिलाफ आक्रामक प्रचार सही समय पर शुरू किया था क्योंकि जनता में AAP के खिलाफ नाराजगी बढ़ रही थी. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी चुनाव प्रचार के अंतिम दिनों में AAP पर हमला बोला था.

भविष्य की राजनीति और कांग्रेस की उम्मीदें भी तो होंगी..

कांग्रेस के समर्थकों का यह भी मानना है कि बीजेपी का एक स्थायी वोट बैंक है. जो 32% से 38% के बीच रहता है और वह कांग्रेस के वोट बैंक से ज्यादा ओवरलैप नहीं करता. लेकिन कांग्रेस के समर्थक AAP में शिफ्ट हो गए हैं. इसलिए अगर कांग्रेस को दिल्ली में वापस आना है तो उसे AAP को कमजोर करना ही होगा. और इस चुनाव में यही हुआ है. इससे कांग्रेस कम से कम खुद को खुश मान सकती है. अलका लांबा ने तो कह दिया कि जिसने दिल्ली को कमजोर किया वो अब कमजोर हो रहा है. संदीप दीक्षित ने भी बीजेपी की जीत मान ली.

तो क्या AAP का अस्तित्व संकट में?

एक्सपर्ट्स का तर्क यह भी है कि AAP एक आंदोलन से निकली पार्टी है जिसका कोई ठोस कैडर नहीं है. अगर वह सत्ता से बाहर होती है तो उसका टिके रहना मुश्किल हो सकता है. यह भी सही है कि मुस्लिम वोटर्स ने इस चुनाव में उसका साथ नहीं दिया लेकिन AAP के कमजोर होने पर वे वापस कांग्रेस की ओर लौट सकते हैं. फिलहाल दिल्ली की हार कांग्रेस के लिए एक झटका जरूर है लेकिन AAP के कमजोर प्रदर्शन ने उसे भविष्य के लिए उम्मीद दी है. लेकिन यह सिर्फ दिल्ली के लिए ही है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
world-population

सबसे बड़ी आबादी बिना गिनती के!

April 26, 2023
stars colliding

पृथ्वी के पड़ोस में मचने वाली है तबाही, तारे टकराकर रचेंगे ब्रह्मांडीय इतिहास

April 5, 2025

कितना बदल गया इंसान

June 16, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • क्या रद्द हो जाएगा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव?
  • क्यों कांप रहा है चीन? समंदर में भारत ने की ऐसी घेराबंदी!
  • सालों इंतजार के बाद अब आया WhatsApp Web का सबसे बड़ा फीचर, जानिए

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.