Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

बेटी की हत्या पर कांग्रेसी नेता बोले- ये लव जिहाद नहीं तो और क्या है?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 20, 2024
in जुर्म, राज्य
A A
10
SHARES
321
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

बेंगलुरु। कर्नाटक कांग्रेस के पार्षद की बेटी की हुबली में बीवीबी कॉलेज परिसर के अंदर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। कांग्रेस नेता ने कहा है कि उनकी बेटी की हत्या ‘लव जिहाद’ के कारण हुई है। निरंजन हिरेमथ का बयान तब सामने आया है जब सिद्धारमैया सरकार ने कहा था कि इस मामले में जबरन धर्म परिवर्तन का कोई एंगल नहीं है। लड़की के पिता ने पूछा, “यह लव जिहाद नहीं तो क्या है?” उन्होंने दावा किया कि विवाह के नाम पर जबरन धर्म परिवर्तन बहुत फैल रहा है।

उन्होंने कहा, ”इस तरह की घटनाएं होती रही हैं। मैंने ऐसे कई मामले देखे हैं। उनकी क्रूरता बढ़ती जा रही है। युवा क्यों भटक रहे हैं? हालात ऐसे हो चुके हैं कि कि मैं यह कहने में संकोच नहीं कर सकता। क्योंकि मैं बेटी को खोने का दर्द जानता हूं। कई माता-पिता अपने बच्चों को खो रहे हैं। मुझे लगता है कि यह ‘लव जिहाद’ बहुत फैल रहा है।”

इन्हें भी पढ़े

Haridwar Kumbh

हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते

October 6, 2026
rajnath singh

HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

October 6, 2026
cm dhami

SIR पर सीएम धामी का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- घुसपैठियों को वोट का अधिकार मिलना चाहिए क्या?

October 6, 2026
Mass meeting in Amritsar regarding reservation based on economic grounds.

अमृतसर में आर्थिक आधार आरक्षण को लेकर विशाल सभा, समान अवसर के अधिकार पर जोर

October 6, 2026
Load More

एबीवीपी ने गृह मंत्री के आवास का घेराव किया
हत्या के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बेंगलुरु में कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर के आवास का घेराव किया। वहां तैनात पुलिस अधिकारियों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और पुलिस हिरासत में ले लिया। यह विरोध तब सामने आया है जब हत्या के मामले की एफआईआर से पता चला कि आरोपी लगातार नेहा हिरेमथ से शादी करने का दबाव बना रहा था। यहां तक कि लड़की के माता-पिता से भी संपर्क किया था।

नेहा की मां गीता ने अपनी शिकायत में कहा कि नेहा के पिता ने चार महीने पहले आरोपी फैयाज से बात की थी और उससे कहा था कि वह उनकी बेटी से शादी के लिए संपर्क न करें क्योंकि वह पढ़ना चाहती है। अपनी शिकायत में, नेहा की मां ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने हाल ही में अपने माता-पिता को बताया था कि फैयाज ने उसे धमकी दी थी कि अगर उसने उसका प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

क्या है हुबली मर्डर केस?
हिरेमथ की बेटी नेहा एमसीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। आरोप है कि उसके साथी फयाज ने उसे मार डाला था। पुलिस ने बताया कि ये दोनों बीसीए कोर्स के दौरान बैचमेट थे। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस के मुताबिक, फैयाज चाकू लेकर कॉलेज कैंपस के अंदर गया और नेहा पर पांच-छह वार किए। हमले के दौरान उसे भी चोटें आईं और उसे पीड़िता के साथ अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में नेहा को मृत घोषित कर दिया गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “पूछताछ के दौरान फयाज ने दावा किया कि वे दोनों रिलेशनशिप में थे। वह अचानक उससे बचने लगी थी।”

घटना के बारे में बताते हुए नेहा के पिता हीरेमथ ने कहा कि उनकी बेटी की सुबह 8 बजे से क्लास थी। शाम करीब 4.30 बजे जब वह अपनी कक्षाएं पूरी करने के बाद बाहर निकली, तो वह उसके पास आया और कॉलेज परिसर के अंदर उस पर लगभग छह बार चाकू से वार किया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

बेवजह का भाषा विवाद

December 3, 2022
मुफ्त की रेवड़ियां

मुफ्त की रेवड़ियां बांटने से आर्थिक अनुशासन की अनदेखी हो रही है!

June 1, 2023

नोट के बदले वोट की राजनीति

May 6, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते
  • परिवहन और एमएसएमई क्षेत्र के लिए केंद्रीय सरकार का बड़ा एलान, कैसे होगा फायदा?
  • HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.