Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

कांग्रेस को चुकानी होगी गठबंधन की बड़ी कीमत!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 14, 2024
in राजनीति, राज्य
A A
16
SHARES
522
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

मुंबई: महा विकास अघाड़ी में सीट बंटवारे को लेकर भले ही कांग्रेस हाईकमान खुश हों, लेकिन मुंबई व महाराष्ट्र के बहुत सारे कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता और पदाधिकारी नाराज हैं। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड सहित अन्य पदाधिकारियों ने अपनी नाराजगी प्रकट की है। मुंबई कांग्रेस के महासचिव और अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के पूर्व सदस्य विश्वबंधु राय ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर चेताया है कि इस सीट बंटवारे से कांग्रेस पार्टी को भारी नुकसान होगा, जिसकी कीमत पार्टी को आने वाले दिनों में चुकानी पड़ेगी।

कांग्रेस के लिए खतरा है महाविकास अघाड़ी
पत्र में विश्वबंधु राय ने कहा कि उन्होंने महा विकास अघाड़ी गठबंधन को बहुत पहले ही कांग्रेस के लिए खतरा बताया था। आज वह बात सिद्ध हो चुकी है। जिस उद्धव सेना को लोग छोड़कर जा रहे हैं, उसे 21 सीटों पर चुनाव लड़ने का मौका देना ही पार्टी की सबसे बड़ी कमजोरी है। जहां कांग्रेस जीत सकती है, वहां सीट नहीं दी गई। उसे ऐसी सीटें दी गईं, जिस पर जीतना पार्टी के लिए लोहे के चने चबाने जैसा है।

इन्हें भी पढ़े

teacher

बिहार में सरकारी शिक्षकों की होगी गुप्त मॉनिटरिंग, सीधे शिक्षा विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट

August 16, 2026
divyastra mk3

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, स्वदेशी जेट पावर्ड ‘दिव्यास्त्र Mk3’ ने भरी पहली सफल उड़ान

August 16, 2026
गन्ने की खेती

गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी

August 16, 2026
vimal elaichi ad

विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?

August 16, 2026
Load More

जिलाध्यक्षों ने नहीं किया बूथ कमिटी का गठन
विश्वबंधु ने पत्र में आगे लिखा है कि लोकसभा चुनाव की घोषणा हो गई है, लेकिन अब तक मुंबई में जिलाध्यक्षों ने बूथ कमिटी का गठन तक नहीं किया है। ग्राउंड पर I.N.D.I.A. गठबंधन नहीं है। हम चुनाव जीतने की तैयारी में नहीं हैं। महा विकास आघाडी के नेता एकदूसरे के वोट बैंक के भरोसे बैठे हैं। उन्होंने पार्टी में हिंदी भाषी हिंदू नेताओं की उपेक्षा का भी आरोप लगाया।

कांग्रेस ने अभी नहीं छोड़ी है भिवंडी लोकसभा सीट से आस
महा विकास अघाड़ी की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में भिवंडी लोकसभा क्षेत्र से एनसीपी के सुरेश म्हात्रे उर्फ़ बाल्या मामा को उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा के बाद भी कांग्रेस कार्यकर्ता पीछे नहीं हट रहे हैं। इसे लेकर यहां के कांग्रेसियों में खासी नाराजगी है। हालांकि भिवंडी लोकसभा सीट को कांग्रेस की पारंपरिक सीट बताते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अब भी भिवंडी लोकसभा सीट से अपनी आस नहीं छोड़ी है। इसके लिए ठाणे जिला ग्रामीण कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दयानंद चोरघे ने भविष्य को लेकर सर्वसम्मति से निर्णय लेने के लिए कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक बुलाई थी, जिसमें ठाणे जिला ग्रामीण के शाहपुर, मुरबाड एवं बदलापुर सहित सभी तालुका अध्यक्ष, महिला अध्यक्ष, युवा कांग्रेस सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

भिवंडी से 9 बार जीती है कांग्रेस
इस दौरान दयानंद चोरघे ने कहा कि जिलाध्यक्ष होने के नाते उन्हें जिले के पदाधिकारियों की बैठक बुलाने का अधिकार है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बताया कि सभी पदाधिकारियों द्वारा भिवंडी लोकसभा क्षेत्र में दो दिन सर्वेक्षण करके रायसुमारी ली जाएगी। इसके बाद सभी पदाधिकारी कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में जाकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को अवगत कराएंगे। उन्होंने बताया कि बैठक में आए पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पास किया है, जिसके तहत भिवंडी लोकसभा सीट कांग्रेस को देने के लिए पुनर्विचार करने की मांग की गई है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस यहां से नौ बार जीती है। 2014 एवं 2019 में कांग्रेस पार्टी हारी जरूर थी, लेकिन उनका प्रदर्शन अच्छा था। 2014 में मात्र एक लाख वोट से कांग्रेस हारी थी। उन्होंने कहा कि सुरेश टावरे ने मात्र 22 दिन प्रचार करके पांच लाख मत हासिल किए थे। सीट हारने के बाद वह पिछले पांच वर्षों से ठाणे जिला के पदाधिकारी का काम कर रहे हैं। उन्हें मालूम था कि कांग्रेस की वापसी होगी। यहां जिनके कोई मतदाता नहीं हैं, उनको सीट दे दी है। उन्होंने स्वीकार किया कि भिवंडी में पहले नंबर पर शिवसेना है, दूसरे नंबर पर कांग्रस और तीसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी है। एनसीपी का कहीं कोई स्थान नहीं है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Moon

धरतीवासियों से दूर जा रहे हैं ‘चंदा मामा’!

March 1, 2023
Democracy In India

आम चुनाव: अमृत काल में विकसित भारत का सपना

March 31, 2024
ND Tiwari

एनडी तिवारी की विरासत पर पार्टी में गरमाई सियासत, इस दावेदार ने मचाई हलचल

August 3, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बिहार में सरकारी शिक्षकों की होगी गुप्त मॉनिटरिंग, सीधे शिक्षा विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट
  • भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, स्वदेशी जेट पावर्ड ‘दिव्यास्त्र Mk3’ ने भरी पहली सफल उड़ान
  • गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.