Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

हिमाचल: कांग्रेस की अभी खत्म नहीं हुई मुश्किलें!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 9, 2024
in राज्य
A A
sukhu cabinet
14
SHARES
475
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें टल तो जरूर गईं थी, लेकिन खत्म नहीं हुई है। छह बागियों सहित ग्यारह विधायक शनिवार को भाजपा शासित राज्य उत्तराखंड पहुंचे। यह इस बात के संकेत हैं कि देश की सबसे पुरानी पार्टी में अंदरूनी कलह अभी खत्म नहीं हुई है। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार सुबह हरियाणा की नंबर प्लेट वाली एक बस ऋषिकेश के ताज होटल पहुंची। बस में छह बागी और तीन निर्दलीय विधायकों सहित 11 विधायक सवार थे। बस की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद थी।

आपको बता दें कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने इससे ठीक दो दिन पहले हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के दिल्ली तलब किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान सुक्खू ने पार्टी आलाकमान के साथ हिमाचल के राजनीतिक हालात पर सौंपी गई रिपोर्ट और लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की।

इन्हें भी पढ़े

leader

केरल चुनाव: कितने उम्मीदवार दागी और कितने करोड़पति?, जानिए

April 5, 2026
भू-माफिया

उत्तराखंड में बड़ा खेल, जाति छिपाकर बेच दी 1.170 हेक्टेयर जमीन

April 4, 2026
getting rewards for giving garbage

प्लास्टिक बोतल दो, इनाम लो! कचरा देने पर मिल रहा रिवॉर्ड, जानिए क्या है ये अनोखी पहल?

April 3, 2026
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय

BHU में जाति पूछकर सपा नेता ने ब्राह्मण छात्र को थप्पड़ मारा, केस दर्ज

April 2, 2026
Load More

गुरुवार को जब सुक्खू से पूछा गया था कि क्या छह बागी विधयकों को वापस लेंगे तो उन्होंने कहा, “अगर किसी को अपनी गलती का एहसास होता है तो वह व्यक्ति एक और मौके का हकदार है।” इससे पहले हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस आलाकमान और विद्रोहियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाई है। अब गेंद राष्ट्रीय नेतृत्व के पाले में है।

आपको बता दें कि पिछले महीने छह बागियों और तीन निर्दलीय विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान किया। इसके परिणामस्वरूप कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।

कांग्रेस से बगावत करने वाले छह विधायकों मे सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, राजिंदर राणा, इंदर दत्त लखनपाल, चेतन्य शर्मा और देविंदर कुमार भुट्टो का नाम शामिल है। इसके बाद स्पीकर के द्वारा उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया है। स्पीकर के इस कदम के खिलाफ बागी सुप्रीम कोर्ट चले गए हैं।

सुक्खू को क्यों बुलाया गया?
कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने पार्टी को संकट से उबारने में मदद के लिए कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुडा और छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को भेजा था। पर्यवेक्षकों को अपनी रिपोर्ट कांग्रेस नेतृत्व को सौंपनी थी। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों ने बताया कि हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सौंपी गई रिपोर्ट में मुख्यमंत्री के राजनीतिक कौशल पर सवाल उठाए गए हैं।

फरवरी में कांग्रेस के पास बहुमत होने के बावजूद बीजेपी के हर्ष महाजन चुनाव जीत गए। कांग्रेस ने कहा था कि वह इस बात की जवाबदेही तय करेगी कि क्रॉस वोटिंग की अनुमति क्यों दी गई।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Ukraine on the verge of disaster

महातबाही की तरफ यूक्रेन

June 7, 2023
Opposition's

पहाड़ करेंगे विपक्ष का बेड़ा पार?

June 25, 2023

नई बयार की तरह

December 16, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • फ्यूल की कमी नहीं होने देगी सरकार! कोल इंडिया तैयार
  • 48 घंटे बाद क्या करेगा अमेरिका? ट्रंप ने ईरान को दी है धमकी
  • दिल्ली में LPG की कालाबाजारी पर एक्शन, FIR दर्ज

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.