नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राजमोहन उन्नीथन पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच केरल के कासरगोड में फिलिस्तीन के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए एक रैली को संबोधित किया। फिलिस्तीन एकजुटता रैली में सांसद उन्नीथन ने इजरायली पीएम के खिलाफ कहा कि इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को बिना किसी मुकदमे के गोली मार दी जानी चाहिए।
‘नेतन्याहू को बिना मुकदमे के गोली मार दी जानी चाहिए’
इसी के साथ उन्होंने ‘नूरेमबर्ग मॉडल’ की भी खुलेआम वकालत की। उन्होंने कहा, “आप पूछ सकते हैं कि जिनेवा कन्वेंशन के तहत सभी समझौतों को तोड़ने वालों के साथ क्या किया जाना चाहिए। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद, युद्ध अपराधों के दोषियों (नाजियों) को न्याय के कटघरे में लाने के लिए नूर्नबर्ग ट्रायल कुछ था। गोली मारने के लिए नूर्नबर्ग मॉडल युद्ध अपराधों के आरोपियों को बिना मुकदमे के मार दिया गया। अब समय आ गया है कि नूर्नबर्ग मॉडल यहां (इजरायली पीएम के खिलाफ) लागू किया जाए।”
उन्होंने कहा कि आज, बेंजामिन नेतन्याहू एक युद्ध अपराधी के रूप में दुनिया के सामने खड़े हैं। अब समय आ गया है कि फिलिस्तीनियों पर उनकी सेना द्वारा किए जा रहे अत्याचारों के कारण बिना किसी मुकदमे के नेतन्याहू की गोली मारकर हत्या कर दी जाए।
जानिए हैं कौन हैं कांग्रेस सांसद?
बता दें कि शुक्रवार को कासरगोड यूनाइटेड मुस्लिम जमात की ओर से रैली को आयोजित कराया गया था। अभिनेता से राजनेता बने उन्नीथन लोकसभा में कासरगोड सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। इससे पहले केरल के कोझिकोड में 11 नवंबर को फिलिस्तीन के समर्थन में रैली निकाली गई थी। इसमें सत्तारूढ़ सीपीआई (एम) ने कथित इजरायल समर्थक रुख को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर हमला किया था।







