नई दिल्ली। क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फीफा वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया है. उज़्बेकिस्तान के खिलाफ मैच में रोनाल्डो ने जैसे ही पहला गोल किया वैसे ही उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. उज़्बेकिस्तान के खिलाफ मैच में रोनाल्डो ने मैच को छठे मिनट में गोल करके इतिहास रच दिया. फीफा वर्ल्ड कप 2026 में रोनाल्डो का यह पहला गोल है. उनके नाम 6 अलग-अलग वर्ल्ड कप में गोल करने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया.
रोनाल्डो ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. वहीं, इसके साथ-साथ रोनाल्डो फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में पुर्तगाल की ओर से सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी बने हैं. ऐसा कर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने युसेबियो के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. युसेबियो ने फीफा वर्ल्ड कप में पुर्तगाल की ओर से खेलते हुए 9 गोल किए हैं. वहीं, अब रोनाल्डो के नाम भी 10 गोल पुर्तगाल के लिए दर्ज हो गए हैं.
पहले मैच में एक भी गोल नहीं करने वाले रोनाल्डो ने 6 मिनट में ही गोल करके इतिहास रच दि/e. वह छह वर्ल्ड कप में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. क्रॉस के लिए वह बिल्कुल सही जगह पर थे और उन्होंने बहुत ही शानदार तरीके से गोल पूरा किया. अब उन पर से दबाव हट गया है और वह अपने गोल की संख्या और बढ़ाने की कोशिश करेंगे. जब रोनाल्डो ने गोल किया तो उन्होंने जोशीले अंदाज में इसका जश्न मनाया, रोनाल्डो के जश्न को देखकर यह समझा जा सकता था कि उन्हें इस गोल से कितनी संतुष्टि मिली होगी.







