Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

उत्तराखंड की अस्मिता का प्रश्न, स्थायी राजधानी गैरसैंण को लेकर दिल्ली में गरजा जन-सैलाब

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 23, 2025
in राज्य, विशेष
A A
16
SHARES
524
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

प्रकाश मेहरा
देहरादून ब्यूरो


नई दिल्ली : नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर बीते 21 सितम्बर (रविवार) को स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति के आह्वान पर दिल्ली–एनसीआर से भारी संख्या में उत्तराखंडी जनता एकत्रित हुई और गैरसैंण को उत्तराखंड की स्थायी राजधानी घोषित करने की माँग को मुखर किया। मंच संचालन कमल ध्यानी जी ने किया और ध्यानी ने अपने वक्तव्य में आंदोलन की सफलता के लिए एकता पर विशेष बल दिया और सभी संगठनों तथा समाज के वर्गों से आह्वान किया कि वे मिलकर इस जनांदोलन को आगे बढ़ाएँ।

इन्हें भी पढ़े

Mata Vaishno Devi

माता वैष्णो देवी के आसपास भी दिखेगा ‘स्वर्ग’, मास्टर प्लान तैयार!

February 8, 2026
गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में चल रहा था धर्मांतरण का खेल, 4 गिरफ्तार

February 8, 2026
tourist cruise

UP : इस शहर में चलेगा टूरिस्ट क्रूज, जानें इसकी खासियत

February 8, 2026
Shivraj singh

भारत-अमेरिका ट्रेड डील भारतीय अर्थव्यवस्था को देगी नई ऊंचाइयां और गति : शिवराज सिंह

February 8, 2026
Load More

वरिष्ठ पत्रकार एवं सजल संदेश संस्कृत समाचारपत्र के मुख्य संपादक देवेन एस. खत्री ने अपने संबोधन में कहा “गैरसैंण केवल राजधानी का सवाल नहीं बल्कि उत्तराखंड की अस्मिता, अस्तित्व और भविष्य का प्रश्न है। जब राज्य आंदोलनकारियों ने उत्तराखंड की माँग की थी, तब इसके पीछे मूल उद्देश्य यही था कि राजधानी पहाड़ में बने ताकि पलायन रुके और विकास की धारा गाँव-गाँव तक पहुँचे। लेकिन 25 वर्ष बीत जाने के बाद भी यह सपना अधूरा है।”

प्राचीन हिमालयन साम्राज्य का विस्तार

उन्होंने ऐतिहासिक तथ्य रखते हुए कहा कि “प्राचीन हिमालयन साम्राज्य का विस्तार हिंदकुश से लेकर मणिपुर और खांडवप्रस्थ (वर्तमान मेरठ) से तिब्बत तक था। उस काल में राजधानी सदैव पर्वतीय क्षेत्रों में रही, विशेषकर कार्तिकेयपुर (वर्तमान जोशीमठ) को केन्द्र मानकर शासन किया गया।

खत्री ने स्मरण कराया कि “माणा गाँव (बदरीनाथ) में वेदों का संकलन हुआ, महाभारत की रचना यहीं हुई और यही भूमि स्वर्गारोहिणी तथा नंदा देवी जैसी सांस्कृतिक धरोहरों की वजह से विश्वभर में पूज्य है क्योंकि उस काल में भी शासन का केंद्र पहाड़ों में ही स्थित था l

भौगोलिक दृष्टिकोण से उन्होंने कहा कि “गैरसैंण पूरे उत्तराखंड के प्रवेशद्वारों – हल्द्वानी, रामनगर, हरिद्वार और कोटद्वार – से समान दूरी पर है, इसलिए यही स्थान पूरे राज्य के लिए सर्वाधिक संतुलित है। राजधानी यदि यहाँ बनेगी तो विकास का संतुलित वितरण सुनिश्चित होगा।”

आर्थिक पहलुओं पर उन्होंने कहा कि “गैरसैंण में राजधानी बनने से स्थानीय संसाधनों का उपयोग होगा, रोजगार बढ़ेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में नया प्राण संचार होगा।”

राज्य के विकास में और मजबूत होगी

अन्य वक्ताओं में मुख्य संयोजक विनोद पी. रतूरी जी ने कहा कि “गैरसैंण की स्थायी राजधानी अब समय की माँग है। यह केवल उत्तराखंड की अस्मिता ही नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा हुआ प्रश्न है।” साथ ही सयोजक प्रवासी हेमलता रतूरी जी ने कहा कि “गैरसैंण राजधानी बनने से उत्तराखंड की महिलाओं का सशक्तिकरण होगा और उनकी भागीदारी राज्य के विकास में और मजबूत होगी।”

इस अवसर पर महावीर फर्सवान और राकेश नेगी ने प्रभावशाली दो शब्द रखे और आंदोलन की दिशा को मजबूत करने की अपील की। वहीं जगदीश प्रसाद पुरोहित ने विशेष अनुरोध किया गया कि वे आंदोलन को डिजिटल अभियान के माध्यम से और व्यापक बनाने में अग्रणी भूमिका निभाएँ तथा सभी सामाजिक तथा राजनीतिक संगठनों से अनुरोध किया कि सभी अपनी मातृभूमि के लिए एक जुट हो जाएँ l

सभा को संबोधित करने वाले वक्ता

सभा को संबोधित करने वाले वक्ताओं में विनोद पी. रतूरी,आशाराम कुमेरी, जस्पाल रावल , सुशील कंडवाल , रमेश थपलियाल , जगदीश चंद्र , भुवन चंद्र ,सुबाष रतूरी , सुनील जडली, महावीर फर्सवान जी, हेमलता रतूरी, राकेश नेगी, विपिन रतूरी, देवेन एस. खत्री, जे.एस. गुसांई, रेखा भट्ट, मायाराम बहगुणा, राकेश नेगी, देवेन्द्र रतूरी और जगदीश प्रसाद पुरोहित प्रमुख रहे। सभा में उपस्थित दिल्ली–एनसीआर के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों ने एक स्वर में माँग की कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री इस ऐतिहासिक निर्णय में देर न करें और गैरसैंण को तुरंत स्थायी राजधानी घोषित करें।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

भारतीय संविधान के शिल्पकार थे बाबासाहेब अंबेडकर : सीएम धामी

April 14, 2025
Squadron Leader Kanwaldeep Mehra

देश के स्क्वाडर्न लीडर कंवलजीत मेहरा, जिन्हें पाक सेना खोज न सकी !

May 28, 2025
लाल चौक

लाल चौक पर किसानों के पक्ष में प्रदर्शन की थी योजना, 50 नेता और कार्यकर्ता गिरफ्तार

February 17, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सिंधु जल संधि पर ताले के बाद चेनाब पर क्‍या है भारत का प्‍लान?
  • माता वैष्णो देवी के आसपास भी दिखेगा ‘स्वर्ग’, मास्टर प्लान तैयार!
  • ग्रेटर नोएडा में चल रहा था धर्मांतरण का खेल, 4 गिरफ्तार

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.