Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

नागपुर हिंसा : सभी इलाकों से हटा कर्फ्यू, अब दंगाइयों से वसूली की तैयारी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 23, 2025
in जुर्म, राज्य
A A
nagpur violence
17
SHARES
574
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: नागपुर में 17 मार्च की हिंसा के बाद शहर के कई इलाके में लगे कर्फ्यू को अब पूरी तरह से हटा लिया गया है. भारी अशांति के जवाब में अधिकारियों ने 11 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लागू किए थे. स्थानीय पुलिस ने बताया कि रविवार तक गणेशपेठ और यशोधरा नगर पुलिस थाना क्षेत्रों में लगे प्रतिबंध भी हटा दिए गए हैं.

शुरुआत में, नंदनवन और कपिलनगर क्षेत्रों से प्रतिबंध हटाए गए थे. इसके बाद, जोन 3 के तहत पंचपावली, शांतिनगर और लकड़गंज से और जोन 4 के तहत सक्करदरा और इमामवाड़ा से कर्फ्यू हटाया गया था. पूरी तरह से हटाए जाने से पहले, कुछ क्षेत्रों में कर्फ्यू की शर्तों में ढील दी गई थी, जिससे लोगों को कुछ घंटों के दौरान जरूरी खरीदारी करने की इजाजत दी गई थी.

इन्हें भी पढ़े

Sri Ram Katha

हैदराबाद : श्री राम नवमी पर हुई 9 दिवसीय श्री राम कथा की भव्य पूर्णाहुति, सूर्य तिलक बना आकर्षण

March 27, 2026
pm modi

PM मोदी कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे हाई लेवल मीटिंग, मिडिल ईस्ट के हालात होगी चर्चा

March 26, 2026
Electricity bill

उत्तराखंड : बकाया बिल पर UPCL सख्त, कई सरकारी दफ्तरों की बिजली काटी

March 25, 2026
Delhi Police

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, किया आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

March 24, 2026
Load More

यशोधरानगर में क्यों देरी से हटाया गया कर्फ्यू?

यशोधरानगर जोन 5 में आता है और हिंसा के दौरान घायल हुए इरफान अंसारी की मौत के बाद कर्फ्यू को और कड़ा किया गया था, और इसमें कोई ढील नहीं दी गई थी. 40 वर्षीय इरफान ने शनिवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया. उनके परिवार ने बताया कि, वह 17 मार्च को रात करीब 11 बजे इटारसी जाने के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए घर से निकले थे, तभी वह हिंसा की चपेट में आ गए और गंभीर चोटें आई थी. यही वजह थी कि इलाके में लगे प्रतिबंधों में ढील नहीं दी गई.

दंगाइयों से की जाएगी नुकसान की वसूली- फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस बीच चेतावनी जारी की है और बताया है कि हिंसा में संपत्तियों के नुकसान के लिए “दंगाइयों” से वसूली जाएगी. उन्होंने कहा, ‘दंगों के दौरान हुए कुल नुकसान की गणना की जाएगी और दंगाइयों से ही इसकी वसूली की जाएगी.’ मुख्यमंत्री ने सख्त चेतावनी दी कि अगर अपराधी नुकसान की भरपाई करने में विफल रहते हैं, तो उनकी संपत्ति को बेचकर नुकसान की भरपाई की जाएगी. इतना ही नहीं फडणवीस ने “बुल्डोजर एक्शन” की भी चेतावनी दी.

हिंसा में शामिल लोगों की पहचान, कई गिरफ्तार

नागपुर शहर में हुई हिंसा में शामिल लोगों की स्थानीय पुलिस पहचान कर रही है, और उनके खिलाफ एक्शन भी लिया जा रहा है. नागपुर पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज और वीडियो रिकॉर्डिंग के जरिए दर्जनों आरोपियों की पहचान की गई है. नागपुर पुलिस ने बताया कि हिंसा के सिलसिले में 105 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें कुछ नाबालिग को भी पकड़ा गया है.

स्थानीय पुलिस साइबर सेल और सोशल मीडिया की भी जांच कर रही है. मसलन, नागपुर में हुई हिंसा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, और इससे पहले हिंदू संगठनों द्वारा किए गए प्रदर्शनों के वीडियोज भी सोशल मीडिया पर सामने आए थे.

मसलन, पुलिस ने अल्पसंख्यक डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मोहम्मद हामिद इंजीनियर को गिरफ्तार किया है. इनके अलावा एक सांप्रदायिक हिंसा में कथित भूमिका के लिए एक यूट्यूबर मोहम्मद शहजाद खान को भी हिरासत में लिया है. इससे पहले पुलिस ने एमडीपी के नागपुर अध्यक्ष और हिंसा के कथित मास्टरमाइंड फहीम शमीम खान को गिरफ्तार किया था.

अधिकारियों ने धार्मिक कपड़े जलाने की घटना का किया खंडन

नागपुर में हुई हिंसा के संबंध में दावा किया जा रहा था कि हिंदू संगठनों के प्रदर्शनों के दौरान धार्मिक शब्दों वाला “चादर” जलाया गया था. हालांकि, स्थानीय पुलिस ने इसका खंडन किया और कहा कि प्रदर्शन में ऐसा कोई “चादर” नहीं जलाया गया था.”इसके साथ ही पुलिस ने कहा था कि इसको लेकर अफवाह फैलाई गई थी. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस संबंध में दावा किया था कि उन्होंने वीडियोज देखे हैं, जिसमें ऐसा कुछ नहीं पाया.

नागपुर में कैसे हुई हिंसा?

दरअसल, 17 मार्च को हिंदू संगठनों  वीएचपी और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नागपुर के महल क्षेत्र में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा के पास विरोध प्रदर्शन किया था. इस प्रदर्शन के दौरान, उन्होंने औरंगजेब का पुतला जलाया था और कब्र को हटाने की मांग के साथ नारेबाजी की थी. इसी विरोध प्रदर्शनों के दौरान, रिपोर्ट्स सामने आई कि धार्मिक भाषा लिखी हुई “चादर” जलाई गई थी. हालांकि, बाद में स्थानीय पुलिस ने इसे अफवाह करार दिया और बताया कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई थी.

इसी कथित अफवाह के बाद नागपुर के महल समेत चिटनीस पार्क, हंसपुरी जैसे इलाकों में हिंसा भड़क गई और समुदायों के बीच झड़पें देखी गईं. स्थानीय पुलिस ने दावा किया कि लगभग 1,000 लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई, पत्थर और आग के गोले फेंके, जिसमें 34 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे. हिंसा के दौरान बताया गया कि 60 से ज्यादा वाहनों में तोड़फोड़ की गई और आग के हवाले कर दिया गया, जिनमें 36 कारें, 22 दोपहिया वाहन और एक क्रेन शामिल थे.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

सबसे तेजी से बढ़ती भ्रष्टाचार की फैक्ट्री है AAP : वीरेंद्र सचदेवा

November 18, 2023
Democracy In India

आम चुनाव: अमृत काल में विकसित भारत का सपना

March 31, 2024
भारत मंडपम

23-24 मई को दिल्ली में आयोजित होगा पहला ‘उभरता पूर्वोत्तर निवेशक सम्मेलन’

May 22, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • हैदराबाद : श्री राम नवमी पर हुई 9 दिवसीय श्री राम कथा की भव्य पूर्णाहुति, सूर्य तिलक बना आकर्षण
  • होर्मुज स्‍ट्रेट खुलवाने को भारत और फ्रांस आए एक साथ, मानेगा ईरान?
  • पश्चिम एशिया संकट के बीच फुल एक्शन में केंद्र सरकार!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.