Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

आम चुनाव: अमृत काल में विकसित भारत का सपना

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 31, 2024
in राष्ट्रीय, विशेष
A A
Democracy In India
14
SHARES
463
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

तरुण राठीतरुण राठी


नई दिल्ली। सात चरणों में 18वीं लोकसभा चुनाव के लिए मतदान की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू होती है। भारतीय जनता पार्टी ने 402 उम्मीदवारों की विभिन्न सूची जारी किया है। इसी के साथ चुनाव की सरगरमी तेज हो गई। भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से राजनीति बदलने का दावा करने वाले नेता प्रवर्तन निदेशालय के गिरफ्त में हैं। उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। पता नहीं शराब नीति की आड़ में उगाही करने वाले नेता की कैद से सरकार चलाने की कोशिश कैसे कारगार होगी। अधिकांश जनता इस आम चुनाव को अमृत काल में राम राज व विकसित भारत का लक्ष्य साधने के अवसर के रुप में देखती है।

इन्हें भी पढ़े

UGC NET

NEET के बाद अब UGC NET में भी री-एग्जाम, क्या है पूरा मामला?

June 23, 2026
Petrol-Diesel

तेल कंपनियों को बंपर मार्जिन, जनता परेशान, पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर आई बड़ी रिपोर्ट

June 23, 2026
Bhushan Tiwari

भरत भूषण तिवारी को फर्जी एनकाउंटर में मारे जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा पर दी श्रद्धांजलि

June 23, 2026
स्वच्छ भारत अभियान

हम सबने ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है!

June 23, 2026
Load More

यह चुनाव भारतीय लोकतंत्र के परिपक्व होने का भी कारक साबित होगा। प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी राम राज और विकसित भारत का लक्ष्य साधने में लगे हैं। अयोध्या न केवल युद्ध और द्वेष से परे की अवस्था को अभिव्यक्त करता, बल्कि वादा निभाने की भाजपाई नीति का भी प्रतीक साबित हुआ है। लाल किला की प्राचीर से उन्होंने अमृत महोत्सव पर ही पंच प्रण का आह्वान किया था। इसमें पहला प्रण आजादी के सौ साल होने तक भारत को विकसित देशों की सूची में शामिल करना है। सरकार तभी से इसे साकार करने में लगी है। इसकी परिधि में चार वर्ग के लोगों में गरीब व युवा वर्ग के साथ महिलाएं और किसान शामिल हैं। 15 नवंबर से 26 जनवरी तक सभी क्षेत्रों में पहुंचने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाला गया था। इन चारों वर्ग से मिली प्रतिक्रिया इस चुनाव में सत्तारूढ़ गठबंधन की जीत सुनिश्चित करती है।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने अंतरिम बजट में विकसित भारत के लिए प्रविधान कर उल्लेखनीय काम किया है। लखपति दीदी से आशय एक लाख से अधिक की वार्षिक आय वाली महिला से है। इस योजना का लक्ष्य दो करोड़ से बढ़ा कर तीन करोड़ करने का निर्णय सराहनीय है। आज दस करोड़ महिलाओं के साथ अस्सी लाख स्वयं सहायता समूह गावों के सामाजिक-आर्थिक परिदृश्य को बदल रहे हैं। आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए आयुष्मान भारत कवर का विस्तार किया है। ग्रामीण आवास योजना के तहत 2 करोड़ अतिरिक्त घर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। 43 करोड़ मुद्रा योजना ऋण के लिए 22.5 लाख करोड़ रुपए का प्रविधान है। युवाओं के लिए 1 लाख करोड़ रुपए के कॉर्पस फंड से अब लंबी अवधि का ऋण सहज उपलब्ध हो सकता है। किसान सम्मान निधि की व्यवस्था करने वाली सरकार श्रीअन्न को बढ़ावा देने से लेकर नैनो खाद तक की व्यवस्था करती है। अंतरिम बजट में कृषि क्षेत्र हेतु 1.27 लाख करोड़ रुपए आवंटित किया गया है। इसके साथ ही 20 लाख किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 20 लाख करोड़ रुपए के ऋण का लक्ष्य रखा गया है।

पंच प्रण के अन्य चार प्रण भी राम राज और विकसित भारत का लक्ष्य साधने में सहयोगी होते हैं। गुलामी की मानसिकता दूर करने का दूसरा संकल्प है। तीसरा प्रण अपने विरासत पर गर्व करने का पाठ सिखाती है। चौथे में देश की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने का प्रयास निहित है। अधिकारों की बात करने वाले नागरिकों को अंतिम संकल्प कर्तव्यों की याद दिलाती। देश की प्रगति को दिशा देने वाले संकल्प की सिद्धि से अमृत काल की पहचान साबित होगी। सत्तारूढ़ गठबंधन के सभी घटक इन सूत्रों को साधने के लिए प्रतिबद्ध हैं। विपक्षी दलों से निराश तमाम होनहार नेता इस वजह से भाजपा और सहयोगी दलों की ओर रुख कर रहे हैं।

आज चुनावी वैतरणी पार करने के लिए भाजपा के नेतृत्व में राजग व कांग्रेस के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन में होड़ लगी है। उदारता का प्रतीक रहे पूर्व प्रधान मंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव और एम.एस. स्वामीनाथन जैसे महान कृषि वैज्ञानिक को भारत रत्न से सम्मानित करने की वजह से दक्षिण में जनाधार का विस्तार होता है। कर्पूरी ठाकुर, चौधरी चरण सिंह और लाल कृष्ण आडवाणी जैसे नेताओं को भी सम्मानित किया गया है। इन पंच रत्नों के सम्मान का व्यापक असर पड़ेगा। बिहार के मुख्य मंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय लोक दल के नेता चौधरी चरण सिंह के पौत्र जयंत चौधरी आज राजग में हैं।

विकसित भारत का यह सपना देश का सामूहिक संकल्प है। साथ ही विश्वगुरु और आत्मनिर्भरता का सूत्र साधने का प्रयास भी। चुनाव का यह पर्व स्वराज सिद्धि की साधना साबित होती है। यह विज्ञान और अनुसंधान का जयकारा कर तकनीकी की मदद से आकाश व पाताल पर नियंत्रण साधने की बात करती। वहीं दूसरी ओर प्रकृति के साथ सामंजस्य के साथ जीने की कला सिखाने वाली देशी संस्कृतियों का गौरव गाण भी करती है। भारत की विविधता को ताकत के तौर पर चिन्हित कर प्रधान मंत्री मोदी देश भर से सीधा संवाद कर रहे हैं। विकसित भारत और राम राज का संकल्प सतत विकास का कठिन लक्ष्य साधने में सहयोगी होगा। मतदान करते हुए नागरिकों को इन बातों का भी ध्यान रखना चाहिए।


लेखक उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के उपाध्यक्ष हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
stars colliding

पृथ्वी के पड़ोस में मचने वाली है तबाही, तारे टकराकर रचेंगे ब्रह्मांडीय इतिहास

April 5, 2025

नोबेल शांति पुरस्कार का एलान, इस बार किसे मिला ये सम्मान? 

October 6, 2023
Chirag vs PK

बिहार सियासत का नया रंग… चिराग का ‘थर्ड फ्रंट’ बनाम पीके का ‘जन सुराज’ – कौन मारेगा बाजी ?

June 23, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ITR जमा करने के बाद दोबारा क्यों भरना पड़ रहा है फॉर्म?
  • इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के, लेकिन इस टीम के खिलाफ एक भी सिक्स नहीं लगा पाए रोहित
  • NEET के बाद अब UGC NET में भी री-एग्जाम, क्या है पूरा मामला?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.