Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

साइबर ठग ने एक ही बैंक में खोले 35 अकाउंट, इस तरह खुला राज

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 22, 2024
in जुर्म, राज्य
A A
cyber crimes
18
SHARES
587
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

मुंबई : कुर्ला पुलिस ने एक जालसाज के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है, जिसने आम लोगों को कमीशन का लालच देकर बैंक में उनके खाते खुलवाए और फिर उन्हें साइबर ठगी के लिए इस्तेमाल किया। सूत्रों के अनुसार, खाताधारकों को 3 से 5% कमीशन देने का लालच देकर उनके नाम पर खाते खोले जाते थे। फिर उनका वीजा डेबिट कार्ड दूसरे देश में बैठे ठगों को भेज दिया जाता था। इस बात का खुलासा तब हुआ, जब एक राष्ट्रीय बैंक के मैनेजर ने एक शख्स को बैंक और एटीएम सेंटर में मंडराते देखा।

मैनेजर को शक हुआ कि आरोपी हर दूसरे दिन बैंक में एटीएम के बाहर घंटों तक बैठा दिखाई देता है। मैनेजर ने अपने कर्मचारियों को संदिग्ध के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के लिए कहा।

इन्हें भी पढ़े

गिरफ्तार

साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते प्रोवाइड कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

March 29, 2026
Sri Ram Katha

हैदराबाद : श्री राम नवमी पर हुई 9 दिवसीय श्री राम कथा की भव्य पूर्णाहुति, सूर्य तिलक बना आकर्षण

March 27, 2026
pm modi

PM मोदी कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे हाई लेवल मीटिंग, मिडिल ईस्ट के हालात होगी चर्चा

March 26, 2026
Electricity bill

उत्तराखंड : बकाया बिल पर UPCL सख्त, कई सरकारी दफ्तरों की बिजली काटी

March 25, 2026
Load More

रायगड कर्जत का रहने वाला

जब उस आदमी को केबिन में बुलाकर पूछताछ की गई, तो उसने ब्रांच में 10 खाते खुलवाने की बात कबूल की। उसने बताया कि वह रायगड जिले के कर्जत का रहने वाला है। उसने अपना नाम आमिर मणियार बताया।

इस तरह खुला राज

पूछताछ में पहले तो आरोपी ने खाताधारकों को अपना रिश्तेदार बताया, लेकिन जांच में सख्ती करने पर सारे राज खुलने लगे। इसके बाद बैंक मैनेजर ने आरोपी की जानकारी कुर्ला पुलिस को दे दी। पुलिस वाले ने जब गहन पूछताछ की, तो उसने स्वीकार किया कि महीने भर के भीतर ही उसने बैंक की इस ब्रांच में 35 खाते खुलवाए।

वीजा डेबिट कार्ड ले रखा था

छानबीन में यह भी पता चला है कि सभी खाताधारकों ने वीजा डेबिट कार्ड लिया था। चूंकि इस कार्ड में विदेश से भी पैसे निकालने की सुविधा होती है, इसलिए धोखाधड़ी का शक पुख्ता हो गया। कुर्ला पुलिस के साइबर अधिकारी ने बताया कि चुनाव बंदोबस्त में व्यस्त होने के कारण आरोपी को नोटिस देकर घर जाने दिया गया है।

चुनाव परिणाम के बाद उससे फिर पूछताछ होगी। पुलिस इस साइबर ठगी के मास्टरमाइंड का पता करेगी और मालूम करेगी कि आखिर किस देश से रुपये निकाले जा रहे थे। शक है कि आमिर मणियार के अलावा इस रैकेट में कई अन्य भी शामिल हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Army arrested 6 more fraudsters with the help of intelligent team

आर्मी सिविल भर्ती : आर्मी ने इंटेलिजेंट टीम के सहयोग से 6 और जालसाजो को किया गिरफ्तार

September 30, 2022

मिथक की मरीचिका

December 31, 2022
अजय कुमार द्विवेदी

पत्रकारों को बदनाम करने वालों पर लगे कड़ी धाराएं : अजय कुमार

February 18, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते प्रोवाइड कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
  • एक अप्रैल से नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा, बढ़ जाएगा टैक्‍स
  • भारत में कहां से आती है पीएनजी, युद्ध में भी जिस पर नहीं पड़ रहा कोई असर!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.