Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

साइबर ठगों ने निकाली नई तरकीब, ऐसे कर रहे है लोगों का बैंक बैलेंस खाली

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 2, 2023
in जुर्म, दिल्ली
A A
Hackers
23
SHARES
756
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: आज की तकनीकी दुनिया में जहां इंटरनेट लोगों के लिए असीम संभावनाओं और सुविधाओं का जरिया बन चुका है तो वहीं यह साइबर ठगों के लिए ठगी का साधन भी बन गया है. जैसे ही लोग इन ठगों के ठगी के तरीकों के बारे में जानते हैं, वैसे ही ये ठगी के नए तरीके ढूंढ निकालते हैं, जिनके जाल में आम आदमी अक्सर ही फंस जाता है.  साइबर ठगों ने अब ठगी का एक नया तरीका अपनाया है, जिसके झांसे में लोग आसानी से फंस जा रहे हैं. क्या है साइबर ठगों का वो नया तरीका और कैसे वो खाली कर सकते हैं आपका बैंक बैलेंस आइए जनते हैं.

ठगों ने निकाली नई तरकीब

इन्हें भी पढ़े

raghav chadha

राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा

April 2, 2026
गिरफ्तार

साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते प्रोवाइड कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

March 29, 2026
akshardham temple

26 मार्च को दिल्ली का अक्षरधाम बनेगा एतिहासिक पल का गवाह!

March 25, 2026
Delhi Police

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, किया आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

March 24, 2026
Load More

दअरसल, साइबर ठगों ने अब ट्रैफिक पुलिस द्वारा भेजे जाने वाले ई-चालान को ठगी का नया रास्ता बनाया है. वे लोगों के मोबाइल पर ट्रैफिक पुलिस के ई-चालान मैसेज का हु-बहु मैसेज लोगों के मोबाइल पर भेजते हैं, जिसमें लिखा होता है कि ‘आपने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया है. जिसके लिए आपका चालान किया गया है.’

इस मैसेज के साथ वे चालान के भुगतान के लिए एक लिंक भी भेजते हैं, जिस पर क्लिक करते ही आपको फर्जी साइट की तरफ रीडायरेक्ट किया जाता है और आपसे ठगी कर भुगतान करवा लिया जाता है. कई बार इस दौरान बैंक और कार्ड की डिटेल डालते ही आपके फोन को हैक भी कर लिया जाता है और जब तक आपके बैंक खाते से मनमानी रकम को वो नहीं निकाल लेते तब तक फोन पर आपका नियंत्रण नहीं रहता है.

असली चालान और नकली चालान के मैसेज में अंतर

यह मैसेज स्कैम आज कल काफी हो रहा है, जिसमें लोग आसानी से फंस रहे हैं. जबकि असली और नकली ई-चालान मैसेज में कुछ अंतर होता है, जिस पर ध्यान देकर आप खुद को ठगी से बचा सकते हैं. सबसे पहली बात की ट्रैफिक पुलिस द्वारा भेजा गया ई-चालान किसी मोबाइल नम्बर से नहीं भेजा जाता है, जबकि फर्जी मैसेज मोबाइल नंबर से आता है. ऐसे में अगर किसी नम्बर से आपके पास चालान का मैसेज आये तो आप समझ जाइए की ये फर्जी है. दूसरी बात की असली चालान के मैसेज में इंजन और चेचिस नम्बर लिखा होता है, जबकि नकली मैसेज में इस तरह की कोई भी जानकारी नहीं होती है.

तीसरी और सबसे महत्वपूर्ण पहचान यह है कि असली ई-चालान मैसेज में जो भुगतान के लिए लिंक दिया होता है वह .gov.in वाला होता है, जबकि ठगों के द्वारा भेजे गए मैसेज में जो लिंक होता है वह .in वाला होता है. तो अगर आपके पास भी ऐसा ही मैसेज आया है तो समझ लीजिए कि साइबर ठगों ने आपके बैंक खाते को साफ करने की नीयत से यह मैसेज आपको भेजा है.

ये है असली चालान की साइट

दिल्ली पुलिस के अफसर के मुताबिक, असली चालान के मैसेज में इंजन नंबर, चेचिस नम्बर जैसी जानकारी होती है. जिसके साथ भेजे गए लिंक पर क्लिक करने पर वह लिंक यूजर्स को सरकार की आधिकारिक साइट https://echallan.parivahan.gov.in पर  ले जाती है. वहीं ठगों द्वारा भेजे जा रहे मैसेज में कुछ इस तरह के फर्जी लिंक होते हैं https://echallan.parivahan.in है. जिसमें gov.in को हटा दिया गया है. दिल्ली पुलिस ने लोगों के लिए इसे लेकर अलर्ट भी जारी किया है, तो अगर आपके पास भी चालान का मैसेज आया है तो पहले इस बात की पुष्टि कर लें कि वह असली चालान वाला मैसेज है या फिर साइबर ठगों ने आपके लिए जाल बिछाया है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
sco summit

SCO Summit 2025: SCO सम्मेलन में भारत का सख्त रुख, चीन-पाक को करारा जवाब!

June 26, 2025
जवाहर बाग कांड

जवाहर बाग कांड में शहीद हुए पुलिसकर्मियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने दी श्रद्धांजलि

June 2, 2025

पिंजरे तोड़े बिना बचाव नहीं!

July 13, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • आम आदमी की जिंदगी आसान करेगा जन विश्वास बिल!
  • अभिषेक शर्मा पर हो गया बड़ा एक्शन, आईपीएल ने क्यों ठोका बड़ा जुर्माना
  • विदेशी हो जाएगा ये देसी बैंक! RBI ने दी मंजूरी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.