Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

एशियन पैरा गेम्स: दीप्थी जीवनजी ने गोल्ड के साथ बनाया रिकॉर्ड, भाला फेंक में भारत को दो मेडल

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 20, 2026
in खेल
A A
Deepti Jeevanji
23
SHARES
756
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है. भारत की पैरा एथलीट दीप्थी जीवनजी ने महिलाओं की 400 मीटर T20 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया. उन्होंने 56.36 सेकंड का समय निकालते हुए नया एशियन पैरा गेम्स रिकॉर्ड बनाया. वहीं, पुरुषों की भाला फेंक F53 स्पर्धा में प्रदीप कुमार और आयुष वर्मा ने क्रमशः सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत की झोली में दो और पदक डाल दिए.

दीप्थी जीवनजी ने रिकॉर्ड समय के साथ जीता गोल्ड

इन्हें भी पढ़े

चिन्मय सुतार

53 बाउंड्री, नाबाद 400 रन, 78 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड, रणजी में बना नया इतिहास

October 19, 2026
Rohit Sharma

रोहित शर्मा का रिकॉर्ड खतरे में, हेटमायर और पॉवेल नंबर-1 के दावेदार!

October 5, 2026
india

इन 3 खिलाड़ियों का दोबारा वनडे फॉर्मेट खेलना हुआ मुश्किल!

October 4, 2026
सुजीत कलकल पहलवान

पिता से ली कोचिंग, ओलंपिक चैंपियन को किया चित, अब आखिरी 15 सेकेंड में ऐसे जीता गोल्ड

October 2, 2026
Load More

पेरिस पैरालंपिक 2024 की कांस्य पदक विजेता दीप्थी जीवनजी ने महिलाओं की 400 मीटर T20 रेस में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने शुरुआत से ही रेस पर अपनी पकड़ बनाए रखी और 56.36 सेकंड में फिनिश लाइन पार कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. इस दौरान उन्होंने एशियन पैरा गेम्स का नया रिकॉर्ड भी कायम किया.

दीप्थी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से दो सेकंड से भी अधिक के अंतर से रेस जीती. जापान की नीना कान्नो ने 58.92 सेकंड के समय के साथ रजत पदक हासिल किया, जबकि जापान की ही अकाने काटो 1 मिनट 0.26 सेकंड के समय के साथ कांस्य पदक जीतने में सफल रहीं.

दीप्थी का यह स्वर्ण पदक भारत के लिए प्रतियोगिता का पांचवां गोल्ड रहा. साथ ही, यह दूसरे दिन भारत का पहला स्वर्ण पदक भी था. उनके प्रदर्शन ने भारतीय दल के अभियान को शानदार शुरुआत दी.

भाला फेंक में प्रदीप और आयुष का डबल धमाका

भारत ने पुरुषों की भाला फेंक F53 स्पर्धा में भी दो पदक जीतकर अपनी ताकत दिखाई. प्रदीप कुमार ने अपने अंतिम प्रयास में 27.45 मीटर भाला फेंककर सिल्वर मेडल पर कब्जा किया. यह उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी रहा.

वहीं, आयुष वर्मा ने अपने पांचवें प्रयास में 17.88 मीटर की दूरी हासिल की. यह उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था, जिसके दम पर उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. इस तरह भारतीय खिलाड़ियों ने एक ही स्पर्धा में दो पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया.

टेबल टेनिस में भाविना पटेल को ब्रॉन्ज

भारत की अनुभवी पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने महिला एकल क्लास 4-5 स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया. उन्हें सेमीफाइनल में चीन की झांग बियान के खिलाफ 0-3 से हार का सामना करना पड़ा. भाविना यह मुकाबला 7-11, 5-11, 7-11 से हारीं. इसके साथ ही उनका एकल स्पर्धा में सफर समाप्त हो गया. भाविना टोक्यो पैरालंपिक 2020 की रजत पदक विजेता हैं और उनसे इस प्रतियोगिता में भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी.

बैडमिंटन में भारत की जोड़ी से पदक की उम्मीद

पैरा बैडमिंटन में भारत की मिश्रित SL3-SU5 जोड़ी प्रमोद भगत और मानसी रामदास ने सेमीफाइनल में जगह बनाकर अपना पदक पक्का कर लिया. भारतीय जोड़ी ने क्वार्टरफाइनल में थाईलैंड की चानिडा श्रीनावाकुल और सिरिपोंग तेमारोम की जोड़ी को सीधे गेमों में 21-15, 21-14 से हराया. यह मुकाबला महज 25 मिनट तक चला. इस जीत के साथ भारतीय जोड़ी ने पदक की उम्मीदों को मजबूत किया और प्रतियोगिता में अपने अभियान को आगे बढ़ाया.

एशियन पैरा गेम्स 2026 मेडल टैली

कुल मिलाकर, एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स, भाला फेंक, टेबल टेनिस, बैडमिंटन और तीरंदाजी में दमदार प्रदर्शन किया है. दीप्थी जीवनजी के रिकॉर्डतोड़ गोल्ड और भाला फेंक में दोहरी सफलता ने भारत के अभियान को नई गति दी है.

एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत ने दीप्थी जीवनजी के गोल्ड और भाला फेंक में प्रदीप कुमार के सिल्वर औरआयुष वर्मा के ब्रॉन्ज के साथ तीन पदकों की इन उपलब्धियों में बढ़ोतरी की है. भाविना पटेल ने भी कांस्य पदक जीता है, जबकि प्रमोद भगत और मानसी रामदास की जोड़ी सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक पक्का कर चुकी है.

  • गोल्ड: दीप्थी जीवनजी- 400 मीटर T20 (56.36 सेकंड, गेम्स रिकॉर्ड)
  • सिल्वर: प्रदीप कुमार- भाला फेंक F53 (27.45 मीटर, व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ)
  • ब्रॉन्ज: आयुष वर्मा-  भाला फेंक F53 (17.88 मीटर, व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ)
  • ब्रॉन्ज: भाविना पटेल- महिला एकल क्लास 4-5, पैरा टेबल टेनिस

एशियन पैरा गेम्स 2026 की मेडल टैली में 5 गोल्ड के साथ भारत फिलहाल चौथे नंबर पर है. चीन 26 गोल्ड के साथ शिखर पर कायम है. जापान दूसरे और उज्बेकिस्तान तीसरे पायदान पर है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Agni-prime

पैंतरेबाजी में अग्नि-प्राइम मिसाइल जवाब नहीं, दुश्मन कितना ही चकमा दे बचेगा नहीं

June 9, 2023
पौधारोपण

वन महोत्सव 2025: ‘एक पेड़ माँ के नाम 2.0’ अभियान के तहत राजधानी में हुआ पौधारोपण

July 14, 2025
Mahashivratri

झंडेवाला देवी मंदिर में धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि पर्व!

February 26, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • एशियन पैरा गेम्स: दीप्थी जीवनजी ने गोल्ड के साथ बनाया रिकॉर्ड, भाला फेंक में भारत को दो मेडल
  • मोहन भागवत का विपक्ष को मैसेज- भारत में रिजीम चेंज का प्रयास, इससे कुछ नहीं बदलेगा
  • PM की विदेश यात्राओं का रिकॉर्ड नहीं होगा पब्लिक, दिल्ली हाई कोर्ट ने CIC का आदेश किया रद्द

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.