Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली : मेयर चुनाव के लिए AAP ने छोड़ा मैदान!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 23, 2025
in दिल्ली, राजनीति
A A
दिल्ली नगर निगम
17
SHARES
578
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने मैदान छोड़ दिया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद मेयर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और  आम आदमी पार्टी के बीच एक और मुकाबले की पूरी संभावनाएं थीं। हालांकि आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव लड़ने से ही पीछे हट गई है। जानकारी सामने आई है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने मेयर चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है।

दिल्ली में मेयर चुनाव को लेकर सोमवार को नामांकन का आखिरी दिन है। 25 अप्रैल को मेयर का चुनाव होना है। हालांकि सोमवार सुबह आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि मेयर इलेक्शन में पार्टी की तरफ से उम्मीदवार नहीं उतारा जाएगा। दिलचस्प ये है कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में पहला विधानसभा चुनाव हारा और मेयर चुनाव में हारने के भी पूरे चांस थे। इस स्थिति में खुद मैदान छोड़ने का ऐलान करते हुए आम आदमी पार्टी के नेता बीजेपी पर दोष मढ रहे हैं।

इन्हें भी पढ़े

CM Rekha Gupta

पीएम-उदय योजना को मिलेगी नई रफ्तार, दिल्ली में 65 करोड़ की ‘दृष्टि’ परियोजना को मिली स्वीकृति

October 8, 2026
नितिन नवीन

नितिन नबीन का विपक्ष पर हमला, बोले- युवा सिर्फ युवा है, Gen Z-Alpha में क्यों बांटा जा रहा

October 8, 2026
cm dhami

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भरता की ओर उत्तराखंड : CM धामी

October 8, 2026
Jhandewala Devi Temple

एतिहासिक झण्डेवाला देवी मंदिर में शारदीय नवरात्र की तैयारियां तेज!

October 8, 2026
Load More

सौरभ भारद्वाज और आतिशी लगा रहे दोष

सौरभ भारद्वाज ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि AAP के पार्षदों को डराकर, लालच देकर बीजेपी तोड़ने की कोशिश कर रही है। इसलिए AAP मेयर का चुनाव नहीं लड़ेगी। उन्होंने कहा कि BJP ने पहले भी MCD का चुनाव रुकवा दिया था। परिसीमन के दौरान वार्डों को इधर-उधर किया गया। परिसीमन के दौरान जबरदस्त गड़बड़ी और भ्रष्टाचार किया गया। इसके बावजूद BJP चुनाव हारी और AAP की सरकार बनी। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि  MCD बैठकों में बीजेपी पार्षदों ने खूब तमाशा किया, जिसके बाद हमने फैसला लिया है कि इस बार मेयर चुनाव में हम अपना उम्मीदवार नहीं उतारेंगे।

आम आदमी पार्टी के नेता ने कहा कि बीजेपी को अपना मेयर चुनना चाहिए, अपनी स्थायी समिति बनानी चाहिए और बिना किसी बहाने के दिल्ली पर शासन करना चाहिए। बीजेपी दिल्ली में 4 इंजन की सरकार चलाए, दिल्ली की जनता के लिए काम करे। इसी तरह आतिशी ने कहा कि हमने देशभर में देखा कि ऑपरेशन लोटस के तहत दूसरी पार्टियों को तोड़कर बीजेपी सरकार बनाती है। दिल्ली में भी MCD में करारी हार को देखते हुए बीजेपी पार्लियामेंट में एक एक्ट लाई, इससे ये बदलाव हुआ कि 272 से 250 वार्ड हो गए।

दिल्ली मेयर चुनाव का गुणा भाग समझिए?

आम आदमी पार्टी के आरोपों से इतर आपको दिल्ली मेयर चुनाव का गुणा-गणित पूरा समझा देते हैं। दिल्ली चुनाव में बीजेपी के 8 पार्षद अब विधायक चुने गए हैं ऐसे में नगर निगम में 120 की पार्षदों की संख्या घटकर 112 है, लेकिन 8 पार्षदों के विधायक बनने से महापौर चुनाव में बीजेपी के वोट बढ़े हैं।

इसको ऐसे समझिए कि बीजेपी के 120 में से 8 पार्षद विधायक बने तो 112 पार्षद बाकी रह गए। यहां 13 बीजेपी विधायक और 7 सांसदों को मिलाकर संख्या 132 पहुंच जाती है। आम आदमी पार्टी का गणित ये है कि 122 में से 3 पार्षद विधायक बन गए। ऐसे में बचे 118 पार्षदों के साथ 3 राज्यसभा सांसद और एक विधायक को जोड़कर उसका संख्याबल 122 बैठता है, जो बीजेपी से 10 वोट कम है। हालांकि यहां मान लिया जाए कि यदि कांग्रेस के 8 पार्षद आम आदमी पार्टी को समर्थन करते हैं, तब भी 130 ही होंगे। ऐसे में महापौर की कुर्सी बीजेपी को मिलना तय है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
IDBI Bank Branch

नोएडा के सेक्टर-75 में आईडीबीआई बैंक की नई शाखा का हुआ उद्घाटन!

April 18, 2026
woman

नए श्रमिक कानून से उत्तर प्रदेश के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा का कवच, महिलाओं को भी नाइट शिफ्ट का अधिकार

November 23, 2025
cm dhami

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें

January 26, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • नमो भारत कॉरिडोर से सफर करने वाले यात्रियों को मिलेगी कला और संस्कृति की झलक
  • पीएम-उदय योजना को मिलेगी नई रफ्तार, दिल्ली में 65 करोड़ की ‘दृष्टि’ परियोजना को मिली स्वीकृति
  • नितिन नबीन का विपक्ष पर हमला, बोले- युवा सिर्फ युवा है, Gen Z-Alpha में क्यों बांटा जा रहा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.