Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली एम्स ने कैशलेस पेमेंट की शुरुआत, लोगों को करना होगा सिर्फ ये काम

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 14, 2024
in दिल्ली
A A
aiims delhi
16
SHARES
521
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) देश का सबसे बेहतरीन अस्पताल है. यही वजह है कि देश के कोने-कोने से लोग यहां इलाज कराने के लिए पहुंचते हैं. जब बात इलाज की हो रही है, तो उसमें खर्च भी आता है. फिर चाहे वो खाना-पीना या रहना ही क्यों न हो. जिसके लिए लोगों को नकद राशि की जरूरत पड़ती है. कई बार मरीज के तिमारदारों के पास उपलब्ध नकद खत्म होने पर खाना मंगवाने में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

दिल्ली एम्स ने मरीजों और उनके तीमारदारों की परेशानी को देखते हुए कैशलेस पेमेंट की दिशा में कदम बढ़ाया है. दरअसल, एम्स ने स्मार्ट कार्ड से पेमेंट की शुरुआत की है. अब मरीजों के तीमारदार एम्स स्मार्ट कार्ड के ​जरिए भी कैशलेस पेमेंट कर पाएंगे.

इन्हें भी पढ़े

raghav chadha

राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा

April 2, 2026
akshardham temple

26 मार्च को दिल्ली का अक्षरधाम बनेगा एतिहासिक पल का गवाह!

March 25, 2026
Delhi Police

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, किया आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

March 24, 2026
electricity

दिल्ली में महंगी होगी बिजली, जानिए सरकार का प्लान

March 23, 2026
Load More

स्वास्थ्य मंत्री ने जारी किया स्मार्ट कार्ड

एम्स प्रशासन ने इस स्मार्ट कार्ड को एसबीआई के साथ मिल कर जारी किया है. कल यानी सोमवार को एम्स में आयोजित एक कार्यक्रम के मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने एम्स के निदेशक डॉ. एम श्रीनिवास और बैंक के अधिकारियों की मौजूदगी में इसे जारी किया. इस कार्ड को एसबीआई एम्स स्मार्ट कार्ड नाम दिया गया है. अब एम्स के कैंटीन में कुछ खाने-पीने से लेकर ओपीडी शुल्क और जांच शुल्क तक जैसे सभी भुगतान इस स्मार्ट कार्ड से लिए जायेंगे.

इलाज शुल्क का भी होगा कैशलेस भुगतान

सोमवार को स्मार्ट कार्ड को जारी होने के साथ ही दिल्ली एम्स के मातृ एवं शिशु ब्लॉक में इसका इस्तेमाल शुरू हो गया है. अब मरीज इस स्मार्ट कार्ड के जरिये एम्स में इलाज के शुल्क का कैशलेस भुगतान कर सकते हैं. एम्स के मीडिया डिविजन की प्रभारी डॉ. रीमा दादा ने बताया कि एम्स के मुख्य अस्पताल एवं विभिन्न केंद्रों में विभिन्न चरणों में इस स्मार्ट कार्ड से इलाज का शुल्क भुगतान की सुविधा शुरू की जाएगी. इससे डिजिटल भुगतान को बढ़ावा मिलेगा.

मातृ-शिशु ब्लॉक में स्मार्ट कार्ड से भुगतान की शुरुआत

एम्स प्रशासन की इस पहल से अस्पताल परिसर के अंदर मरीजों या उनके तीमारदारों से किसी भी सेवा के लिए निर्धारित शुल्क से अधिक शुल्क नहीं लिया जा सकेगा. सोमवार को संस्थान के कर्मचारियों के कैफेटेरिया में लागू करने के साथ मरीजों के लिए सबसे पहले मातृ एवं शिशु ब्लॉक में इस सेवा को शुरू किया गया है. एम्स मुख्य अस्पताल एवं अन्य केंद्रों में भी जल्दी ही इसे लागू कर दिया जाएगा. एम्स में भर्ती होने वाले सभी मरीजों को यह कार्ड बिना किसी सुरक्षा शुल्क के निःशुल्क जारी किया जाएगा.

यूएचआईडी और आभा नंबर से जुड़ा स्मार्ट कार्ड

एम्स एसबीआई स्मार्ट कार्ड को अस्पताल के भूतल, मातृ एवं शिशु ब्लॉक और कर्मचारियों के कैफेटेरिया से यह लिया जा सकता है. यह कार्ड अस्पताल के यूएचआईडी (विशेष स्वास्थ्य पहचान नंबर) एवं  आयुष्मान भारत हेल्थ एकाउंट (आभा) नंबर से जुड़ा होगा. अधिकृत काउंटर से यह कार्ड लेने के लिए मरीज को अपना यूएचआईडी नंबर बताना होगा. इस कार्ड को सक्रिय करने के लिए यूएचआईडी से पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी मिलेगा, जिसे दर्ज करते ही कार्ड इस्तेमाल के लिए सक्रिय हो जाएगा. सक्रिय किया गया कार्ड पांच वर्ष तक कि अवधि के लिए वैद्य होगा.

स्मार्ट कार्ड को ऐसे कर पाएंगे टॉपअप

इस कार्ड में न्यूनतम राशि के साथ अपनी सुविधा के अनुसार राशि टॉपअप कर इलाज के लिए भुगतान किया जा सकेगा. इस कार्ड को नकद, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से टॉपअप किया जा सकता है. एम्स में इस कार्ड को टॉपअप करने के लिए जगह-जगह टॉपअप सेंटर बनाए गए हैं, जहां नकद राशि दे कर मरीज या उनके तीमारदार कार्ड को रिचार्ज करा सकेंगे. इसके अलावा, मरीज या उनके परिजन ऑनलाइन कहीं से भी पैसा ट्रांसफर कर कार्ड टॉपअप करा सकते हैं. बता दें कि एम्स प्रशासन ने हाल ही में एक आदेश जारी कर कहा था कि अप्रैल तक एम्स में सिर्फ स्मार्ट कार्ड से ही इलाज के शुल्क भुगतान होगा, नकद राशि नहीं ली जाएगी. इस कार्ड के अलावा, एम्स में यूपीआई, डेबिट और क्रेडिट कार्ड से भी भुगतान किया जा सकेगा

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
radha rani barsana

राधा रानी की जन्मस्थली के विकास के लिए योगी सरकार ने मंजूर किए 206 करोड़ की राशि

April 15, 2025
rahul gandhi

अब ‘वायनाड’ का क्या होगा?

March 28, 2023
court

तारीख पर तारीख

October 18, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • आम आदमी की जिंदगी आसान करेगा जन विश्वास बिल!
  • अभिषेक शर्मा पर हो गया बड़ा एक्शन, आईपीएल ने क्यों ठोका बड़ा जुर्माना
  • विदेशी हो जाएगा ये देसी बैंक! RBI ने दी मंजूरी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.