Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

दिल्ली ने पंजाब को 57 गेंद रहते 9 विकेट से किया चित, डेविड वॉर्नर-पृथ्वी साव छाए

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 21, 2022
in खेल
A A
Delhi Capitals
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

मुंबई: महामारी कोविड-19 भी दिल्ली कैपिटल्स (DC) के रणबांकुरों का हौसला नहीं तोड़ सकी और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कप्तानी में टीम ने दबंगई दिखाते हुए पंजाब किंग्स (PBKS) को 57 गेंद शेष रहते 9 विकेट से हरा दिया। यह उसकी अब तक की सबसे बड़ी जीत (गेंद के अंतर से) है। आईपीएल-2022 के 32वें मैच में पंजाब की टीम दिल्ली की स्पिन तिकड़ी ललित यादव (11 रन देकर दो विकेट), कुलदीप यादव (24 रन देकर दो विकेट) और अक्षर पटेल (10 रन देकर दो विकेट) को झेल नहीं पाई और 115 रन पर ढेर हो गई। जवाब में दिल्ली ने ओपनरों डेविड वॉर्नर (60*) और पृथ्वी साव (41) के बीच हुई 6.3 ओवरों में 83 रनों की तूफानी साझेदारी के दम पर 10.3 ओवर में 119 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। सरफराज खान ने नाबाद 12 रन बनाए।

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले अपने स्पिनरों की शानदार गेंदबाजी की मदद से पंजाब किंग्स को महज 115 रन के स्कोर पर समेट दिया। फिर सलामी बल्लेबाज वॉर्नर (30 गेंद में 10 चौके और एक छक्का) और पृथ्वी साव (41 रन) ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिये 83 रन की साझेदारी निभायी। इससे टीम ने आसानी से 10.3 ओवर में एक विकेट पर 119 रन बनाकर जीत हासिल की। वॉर्नर ने 11वें ओवर की तीसरी गेंद को चौके के लिये भेजकर टीम को अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंचा दिया जिसकी यह छह मुकाबलों में तीसरी जीत थी।

इन्हें भी पढ़े

sanju samson

संजू सैमसन के ‘विराट’ अवतार ने तोड़ा किंग कोहली का महारिकॉर्ड

March 2, 2026
abhishek sharma

अभिषेक के पास इतिहास रचने का मौका, आज तोड़ देंगे गेल-सूर्या का रिकॉर्ड

March 1, 2026
West Indies or South Africa

वेस्टइंडीज या दक्षिण अफ्रीका, किसकी जीत से भारत के सेमीफाइनल की राह होगी आसान?

February 26, 2026
abhishek sharma

अभिषेक शर्मा या तिलक वर्मा का पत्ता कटना तय!

February 25, 2026
Load More

इस जीत से दिल्ली कैपिटल्स के नेट रन रेट में अच्छी बढ़ोतरी हुई। टीम ने एकमात्र विकेट पृथ्वी (20 गेंद में सात चौके और एक छक्का) के रूप में गंवाया जो राहुल चाहर की गेंद पर डीप मिडविकेट पर कैच देकर आउट हुए। कोविड-19 मामलों के कारण इस मैच को पुणे से हटाकर ब्रैबोर्न स्टेडियम में कराया गया। दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सिफर्ट को बुधवार को सुबह कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया जिससे मैच के आयाोजन पर अनिश्चितता बन गयी थी। लेकिन महज एक घंटे पहले ही मैच कराने की अनुमति मिली।

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। फिर टीम की स्पिन तिकड़ी ललित यादव (11 रन देकर दो विकेट), कुलदीप यादव (24 रन देकर दो विकेट) और अक्षर पटेल (10 रन देकर दो विकेट) ने मिलकर छह विकेट चटकाये। सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (24) और शिखर धवन (09) के विकेट जल्दी गंवाने के पंजाब किंग्स का स्कोर दो विकेट पर 35 रन था। पैर के अंगूठे की चोट से उबरने वाले मयंक ने बाउंड्री से पारी आरंभ की। उन्होंने शार्दुल ठाकुर पर तीसरे ओवर में तीन चौके जड़कर 14 रन जोड़े। लेकिन ऑफ स्पिनर ललित ने धवन (04) को सस्ते में विकेटकीपर पंत के हाथों कैच आउट कराया। जल्द ही पंजाब का स्कोर तीन विकेट पर 46 रन हो गया।

अक्षर ने अपने पहले ही ओवर में फॉर्म में चल रहे लियाम लिविंगस्टोन (02) को आउट किया जिन्हें पंत ने स्टंप किया। इसके बाद पंजाब किंग्स के लगातार विकेट गिरते रहे जिसमें जॉनी बेयरस्टो (09) ने सातवें आवेर में खलील अहमद (21 रन देकर दो विकेट) की गेंद पर मुस्तफिजुर रहमान को फाइन लेग पर आसान कैच थमा दिया। जितेश शर्मा (पांच चौके, 32 रन) और शाहरुख खान (12) ने पारी को संभालने की कोशिश की। लेकिन दोनों 31 रन ही जोड़ सके जिसके बाद अक्षर ने जितेश को आउट किया जिससे पंजाब ने 85 रन पर आधी टीम गंवा दी थी।

पांच विकेट पर 85 रन से पंजाब का स्कोर आठ विकेट पर 92 रन हो गया जब चाइनामैन कुलदीप ने 14वें ओवर में कागिसो रबाडा (02) और नाथन एलिस (शून्य) को 14वें ओवर में आउट कर दिया। खलील को अपना दूसरा विकेट अगले ओवर में शाहरूख को आउट करके मिला जबकि राहुल चाहर (12) ललित का दूसरा शिकार बने। तेज गेंदबाज खलील और मुस्तफिजुर ने मिलकर तीन विकेट झटके।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
condom

200 साल पुराना कंडोम…म्यूजियम में यौन स्वास्थ्य अनूठा संगम, 19वीं सदी की कहानी !

June 4, 2025
Ayurvedic medicine

कागज के कचरे से बनेंगी दर्द की दवाएं, प्रदूषण कम करने का नया जुगाड़ आ गया!

July 13, 2023
Indian Navy

भारत के 8 पूर्व नौसेना अधिकारियों की मौत की सजा को क़तर कोर्ट ने उम्रकैद में बदली

December 28, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 7 करोड़ से ज्‍यादा पीएफ खाते में कब ट्रांसफर होगा ब्‍याज का पैसा, आप कैसे चेक करेंगे बैलेंस
  • भारत का वो एयर डिफेंस सिस्‍टम, जो चीनी HQ-9B का है बाप
  • तेल के खेल में कौन किससे आगे, किसके पास अधिक ऑयल भंडार?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.