Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

क्या 1000 करोड़ के फ्रॉड में इस कपंनी को बचा रही है दिल्ली पुलिस!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 3, 2026
in दिल्ली
A A
Delhi Police
11
SHARES
366
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। बैंकों की नीलामी वाली प्राॅपर्टी के नकली दस्तावेज बनवाकर लोगों को आधी कीमत में बेचने और विदेशी लग्जरी कारें भी आधी कीमत में बेचने का झांसा देकर करीब 200 लोगों से एक हजार करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी करने के मामले में दिल्ली पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं पा रही है।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच मुख्य आरोपी मोहित गोगिया की पत्नी श्वेता गोगिया व बाबा जी फाइनेंस कंपनी के मालिक राम सिंह को गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। आरोप है कि दोनों को दिल्ली हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल जाने के लिए पुलिस कहीं न कहीं उन्हें जानबूझ कर ढील दे रही है।

इन्हें भी पढ़े

ED

ED का बड़ा ऐक्शन, जालंधर से दिल्ली तक ताबड़तोड़ पढ़े छापे

September 22, 2026
rekha gupta

दिल्ली के इस 160 साल पुरानी इमारत का होगा कायाकल्प, दिखेगा विरासत और संस्कृति का मेल

September 22, 2026
CM Rekha Gupta

सीएम रेखा गुप्ता का ऐलान, साउथ रिज में 1000 एकड़ से बढ़ेगा ग्रीनरी का दायरा!

September 20, 2026
ABVP's Yash Dabas

डीयू चुनाव : ABVP के यश डबास बने अध्यक्ष, NSUI का सूपड़ा साफ

September 19, 2026
Load More

सूत्रों की मानें तो इस मामले में गोगिया सिंडिकेट ने सबसे अधिक करीब 100 करोड़ से अधिक रुपये की धोखाधड़ी यूनिटी कंपनी के साथ की थी। जिससे पैसों के बल पर यूनिटी कंपनी ने पंजाब व मध्य प्रदेश से लेकर दिल्ली तक मोहित गोगिया एंड कंपनी के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज करवा दिए।

एक कंपनी को दिलाई हड़पी गई रकम, आम लोग परेशान

बताया जाता है कि पुलिस के जरिये दबाव बना यूनिटी के मालिक कृष्ण अग्रवाल ने मोहित गोगिया से 100 करोड़ से अधिक की प्राॅपर्टी व दो महंगी कारें अपने नाम करवा भी लिया है। गोगिया एंड कंपनी से और अधिक पैसे वसूलने व समझौते की डील जारी है।

इसलिए पुलिस अब तक श्वेता गोगिया और राम सिंह को नहीं पकड़ रही है। मोहित गोगिया को जल्द जमानत दिलाने के लिए भी यूनिटी कंपनी से कई तरह के समझौते की डील जारी है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक यूूनिटी कंपनी ने हरियाणा में गुरुग्राम आदि कई जगहों पर मोहित गोगिया की सात प्राॅपर्टी व उसकी दो मर्सिडीज बेंज कारें अपने नाम कर लिया है।

पुलिस ने यूनिटी कंपनी के मालिक को धोखाधड़ी की बड़ी रकम तो दिलवा दी लेकिन बड़ी संख्या में अन्य पीड़ित कई साल से दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा, क्राइम ब्रांच, जिला पुलिस के अलावा हरियाणा, पंजाब व भाेपाल पुलिस के चक्कर काट रहे हैं।

पुलिस उनके पैसे वापस नहीं दिलवा पा रही है। केवल यूनिटी कंपनी के पैसे दिलवाने में दिल्ली पुलिस ने अपनी सक्रियता दिखाई। पिछले नौ साल से कई पीड़ित ने दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में सात केस दर्ज करवाया।

अब तक पीड़ितों की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं

लेकिन अबतक पुलिस ने किसी भी पीड़ित की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की थी। जिससे आर्थिक अपराध शाखा के जांच अधिकारियों व तत्कालीन आईपीएस अधिकारियों की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है।

पुलिस अधिकारी का कहना है कि गोगिया के दुबई स्थित बैंक खाते में जमा 1.80 करोड़ रुपये पुलिस ने भारत सरकार की मदद सो सीज करवा दिया है। बताया जा रहा है कि गोगिया के कहने पर राम सिंह ने 109 करोड़ रुपये हवाला के जरिये दुबई भिजवाया था।

उसने अपना सर्विस चार्ज लेकर ऐसा किया था। उस रकम से गोगिया ने दुबई में तीन फ्लैट खरीदे। वह अपने बच्चों के साथ वहीं रहना चाहता था। गोगिया एंड कंपनी के खिलाफ कई राज्यों में 16 केस होने का पता चला है। हर मामले में पुलिस गिरफ्तार पांच आरोपितों को बारी-बारी से रिमांड लेगी।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

नोबेल शांति पुरस्कार का एलान, इस बार किसे मिला ये सम्मान? 

October 6, 2023
US strikes Iranian warship near Sri Lanka

‘भारत के दरवाजे पर जंग?’; श्रीलंका के पास ईरानी युद्धपोत पर अमेरिकी हमला, क्षेत्रीय सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

March 5, 2026

क्यों भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पोप की झप्पी से परेशान है विपक्ष?

November 4, 2021
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • आयुष्मान भारत के 8 साल: पीएम मोदी बोले- 60 करोड़ से ज्यादा लोगों के लिए बना वरदान
  • सिंधु जल समझौते पर UN पहुंचा पाकिस्तान, भारत ने की ऐसी बेइज्जती
  • ED का बड़ा ऐक्शन, जालंधर से दिल्ली तक ताबड़तोड़ पढ़े छापे

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.