नई दिल्ली। आर्मरेसलिंग एसोसिएशन ऑफ दिल्ली (AAD) ने रॉयल स्पोर्ट्स क्लब एवं पंजाबी बाग क्लब के सहयोग से “प्राइड ऑफ दिल्ली अवार्ड 2026” का भव्य आयोजन हुआ। इस समारोह का उद्देश्य 4वीं राष्ट्रीय आर्मरेसलिंग एवं पैरा आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दिल्ली का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करना एवं उनके उत्साहवर्धन करना था।
यह सम्मान समारोह पंजाबी बाग क्लब, नई दिल्ली में आयोजित किया गया। इसमें उन खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने 29 मई से 2 जून 2026 तक राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (RRU), गांधीनगर, गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली को गौरवान्वित किया।

दिल्ली टीम ने इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 स्वर्ण, 15 रजत एवं 12 कांस्य सहित कुल 47 पदक अपने नाम किए। इसके साथ ही दिल्ली ने जूनियर वर्ग में रनर-अप ट्रॉफी तथा सीनियर वर्ग में द्वितीय रनर-अप ट्रॉफी भी जीती। दिल्ली की इस ऐतिहासिक सफलता में राजबीर सिंह नंदा ने सब-जूनियर चैंपियन ऑफ चैंपियंस (COC) का प्रतिष्ठित खिताब जीता, जबकि युवराज वर्मा ने सीनियर चैंपियन ऑफ चैंपियंस (COC) का खिताब अपने नाम किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री सुभाष चंद अग्रवाल, चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, SMC Group, तथा समाजसेवी एवं वरिष्ठ राजनेता श्री कैलाश सांकला समारोह में आर्मरेसलिंग एसोसिएशन ऑफ दिल्ली के चेयरमैन श्री रविंदर गुप्ता, अध्यक्ष श्री विजय मानव तथा उपाध्यक्ष एवं पंजाबी बाग क्लब के महासचिव श्री सतीश जिंदल ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों पर बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक उपलब्धियाँ हासिल करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने उन खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं जिनका चयन सीधे 47वीं विश्व आर्मरेसलिंग एवं पैरा आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप 2026 के लिए हुआ है, जिसका आयोजन 28 अक्टूबर से 7 नवम्बर 2026 तक द लीला एम्बिएंस कन्वेंशन होटल, कड़कड़डूमा, दिल्ली में होगा।
इस अवसर पर आर्मरेसलिंग एसोसिएशन ऑफ दिल्ली के कोच एवं महासचिव, पीपल्स आर्मरेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (PAFI) के हेड रेफरी एवं एशियन आर्मरेसलिंग फेडरेशन (AAF) के वरिष्ठ अधिकारी लक्ष्मण सिंह भंडारी ने कहा- “राष्ट्रीय चैंपियनशिप में दिल्ली टीम का प्रदर्शन वास्तव में ऐतिहासिक एवं सराहनीय रहा। 27 से अधिक राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से आए 1800 से अधिक पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों के बीच 47 पदक जीतना एक असाधारण उपलब्धि है। खिलाड़ियों ने अनुशासन, समर्पण एवं अदम्य संघर्ष भावना का परिचय दिया। मैं प्रतियोगिता के आयोजकों को भी विश्वस्तरीय एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए हार्दिक बधाई देता हूँ।”
दिल्ली के पदक विजेता खिलाड़ी
दिल्ली के पदक विजेताओं में शामिल हैं-
रोहित नोडिया (सब जूनियर 45 किग्रा) – कांस्य (लेफ्ट एवं राइट), युवराज गौतम (सब जूनियर 50 किग्रा) – स्वर्ण (लेफ्ट), मोहित कुमार (सब जूनियर 50 किग्रा) – स्वर्ण (राइट), राजबीर सिंह नंदा (सब जूनियर 70+ किग्रा) – स्वर्ण (लेफ्ट एवं राइट) तथा चैंपियन ऑफ चैंपियंस, उत्कर्ष परमार – जूनियर 50 किग्रा स्वर्ण (राइट), सीनियर में रजत (राइट), वंश रांझा – जूनियर 80 किग्रा स्वर्ण (राइट), आकाश – जूनियर 90 किग्रा रजत (लेफ्ट), निधि – जूनियर 60 किग्रा रजत (राइट), सुहानी – जूनियर 60 किग्रा कांस्य (लेफ्ट), हिमांशु चड्ढा – यूथ 75 किग्रा स्वर्ण (लेफ्ट), भरत वर्मा – यूथ 80 किग्रा कांस्य (लेफ्ट), आर्यन पांडे – यूथ 110 किग्रा रजत (लेफ्ट) एवं कांस्य (राइट), तुषार अवस्थी – यूथ 110 किग्रा स्वर्ण (लेफ्ट), अमित सिंह – यूथ 110+ किग्रा स्वर्ण (लेफ्ट एवं राइट), सीनियर 110+ किग्रा रजत (लेफ्ट एवं राइट), अजय कुमार – सीनियर 60 किग्रा स्वर्ण (लेफ्ट), हिंद वर्मा – सीनियर 60 किग्रा कांस्य (लेफ्ट), रोहित – सीनियर 70 किग्रा कांस्य (राइट), युवराज वर्मा – सीनियर 110 किग्रा स्वर्ण (राइट) एवं चैंपियन ऑफ चैंपियंस, बिमला रावत – मास्टर 65 किग्रा रजत (लेफ्ट एवं राइट), मास्टर वर्ग में रजत (लेफ्ट) एवं कांस्य (राइट), मनोरमा बिष्ट – सीनियर 65 किग्रा स्वर्ण (लेफ्ट), आदित्य राज – पैरा PIU 60 किग्रा कांस्य (राइट), अंकित पटेल – पैरा VI 70 किग्रा रजत (लेफ्ट), सुरेंद्र नेगी – पैरा VI 80 किग्रा स्वर्ण (लेफ्ट) एवं रजत (राइट), संदीप सिंह नेगी – पैरा VI 90 किग्रा रजत (लेफ्ट एवं राइट), सोनू सिंह – पैरा VI 110 किग्रा स्वर्ण (लेफ्ट एवं राइट), इशिता ओहरी – पैरा VI 70 किग्रा रजत (लेफ्ट एवं राइट), विक्रांत राणा – मास्टर 110 किग्रा कांस्य (राइट), सुमन नेगी – ग्रैंड मास्टर 70 किग्रा कांस्य (लेफ्ट एवं राइट), लक्ष्मण सिंह भंडारी – ग्रैंड मास्टर 70 किग्रा स्वर्ण (लेफ्ट एवं राइट), राजकुमार खटाना – ग्रैंड मास्टर 100 किग्रा स्वर्ण (लेफ्ट एवं राइट)। योगेश कुमार – टीम मैनेजर एवं AAF एवं PAFI सीनियर राष्ट्रीय रेफरी, विकास त्यागी – टीम इंचार्ज एवं AAF एवं PAFI राष्ट्रीय रेफरी, टीकम चंद – AAF एवं PAFI राष्ट्रीय रेफरी, मनीष कुमार – अधिकारी, संजय देसवाल, कीर्तिका बामेल – टीम कोऑर्डिनेटर।






