Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली का राजपथ अब होगा ‘कर्तव्यपथ’, NDMC की बैठक में प्रस्ताव पास, कल PM मोदी करेंगे उद्घाटन

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 7, 2022
in दिल्ली, राष्ट्रीय
A A
राजपथ
16
SHARES
524
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

दिल्ली : दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने राजपथ का नाम बदलकर ‘‘कर्तव्य पथ” करने का प्रस्ताव बुधवार को पारित किया। एनडीएमसी की सदस्य मीनाक्षी लेखी ने बताया कि एनडीएमसी परिषद की एक विशेष बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया। लोकसभा की सदस्य लेखी ने कहा, ‘‘ हमने विशेष परिषद बैठक में राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ करने का प्रस्ताव पारित कर दिया है।”

एनडीएमसी के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने बताया कि आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय से इस संबंध में प्रस्ताव मिला था। उन्होंने कहा कि अब इंडिया गेट पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा से लेकर राष्ट्रपति भवन तक पूरे इलाके को ‘‘कर्तव्य पथ” कहा जाएगा।  पीएम नरेंद्र मोदी, गुरुवार को कर्तव्य पथ का नामकरण और उद्घाटन करेंगे।

इन्हें भी पढ़े

Tax

आज से नया टैक्‍स कानून, बदल जाएंगे HRA समेत ये 10 नियम!

April 1, 2026
crude oil

कच्चा तेल 100 डॉलर के पार, फिर डीजल बिकता 193 रुपये लीटर, जानिए सस्ता क्यों?

April 1, 2026
RSS

संघ की वैचारिक यात्रा का ऐतिहासिक दस्तावेज ‘आरएसएस @100’

April 1, 2026
toll plazas

एक अप्रैल से नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा, बढ़ जाएगा टैक्‍स

March 29, 2026
Load More

उल्लेखनीय है कि ब्रिटिश शासन के दौरान राजपथ को किंग्सवे के नाम से जाना जाता था। वर्तमान में जिस रोड पर प्रधानमंत्री का आवास स्थित है, 2015 में उसका नाम रेसकोर्स रोड से बदलकर लोक कल्याण मार्ग कर दिया गया।  उसी वर्ष, औरंगजेब रोड का नाम बदलकर एपीजे अब्दुल कलाम मार्ग कर दिया गया। वर्ष 2017 में, डलहौजी रोड का नाम बदलकर दारा शिकोह मार्ग कर दिया गया। साथ ही, तीन मूर्ति चौक का नाम बदल कर 2018 में बदलकर तीन मूर्ति हैफा चौक कर दिया गया। हालांकि, अकबर रोड का नाम बदलने के लिए कईं प्रस्ताव आए हैं, लेकिन अभी तक कुछ नहीं किया गया है।

राजपथ का नाम बदलकर ‘कर्तव्यपथ’ करने के केंद्र के फैसले को लोगों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। कुछ लोगों ने इस कदम का स्वागत किया है और इसे ‘सकारात्मक बदलाव’ करार दिया है, जबकि कुछ अन्य ने इस विचार से असहमति जताई और कहा कि राजपथ एवं जनपथ का एक दूसरे को पार करने का प्रतीक ‘‘कभी पहले जैसा नहीं रहेगा।” दिल्ली निवासी समीर ने कहा, ‘‘ब्रितानी काल से ही प्रमुख स्थानों के नाम में बदलाव नहीं किया गया है। इसे पहले ही बदल देना चाहिए था। यह एक अच्छा कदम है और मैं इसे एक सकारात्मक बदलाव मानता हूं।” उन्होंने कहा कि परिवर्तित नाम यह ‘‘याद दिलाएगा” कि सभी को ‘‘काम करना चाहिए और अपने कर्तव्य का पालन करना” चाहिए। एक अन्य दिल्लीवासी विनोद कुमार ने नाम बदलने और ‘सेंट्रल विस्टा’ में बदलावों का स्वागत किया है। कुमार ने कहा, ‘‘नाम में बदलाव अच्छा कदम है।” बहरहाल, दिल्ली के एक अन्य निवासी हेमंत ने कहा कि राजपथ एक ‘‘ऐतिहासिक” नाम है और और इसमें बदलाव नहीं किया जाना चाहिए। हेमंत ने कहा, ‘‘इनमें बदलाव सरकार और उसके नजरिए पर निर्भर करता है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
honey-trap

कैसे हुस्‍न के जाल में फंस जाते हैं बड़े-बड़े तुर्रम खां?

July 23, 2023
Sharmishthaa_

शर्मिष्ठा की रिहाई की गूंज… अभिव्यक्ति की आजादी पर सवाल या कानून का इंसाफ?

June 2, 2025
Preeti

वेकोलि की प्रीती ने साइकिल से पूर्ण की 700 KM की यात्रा

June 28, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना
  • हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी
  • अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.