Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

शिमला में भी होगा दिल्ली का सेमीफाइनल!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 17, 2023
in दिल्ली, राज्य
A A
शिमला नगर निगम
23
SHARES
769
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

शिमला : केंद्र की सत्ता पर काबिज होने का सेमीफाइनल शिमला में भी शुरू होने वाला है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले दोनों बड़ी राजनीतिक पार्टियों को पहाड़ पर इम्तिहान देना होगा। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन शानदार रहा है और पार्टी के पाले में 40 सीटें आई थी। भाजपा को सिर्फ 25 से ही संतोष करना पड़ा था, लेकिन बड़ी बात उन मतों के अंतर की है, जिसे अब सत्ता गंवाने के बावजूद भाजपा ने मुद्दा बना लिया है। दरअसल कांग्रेस को भाजपा से महज 37 हजार 974 वोट चुनाव में ज्यादा मिले। मतों के अंतर को देखें तो यह 0.9 फीसदी बनता है। बस यही भाजपा की सत्ता गंवाने के बाद एक आखिरी उम्मीद भी बना हुआ है।

शिमला नगर निगम में भाजपा बीते पांच सालों से काबिज है और अब से पहले तक शिमला में चुनाव विधानसभा से पहले होते रहे हैं। उन चुनाव में जो पार्टी जीत का स्वाद चखती रही, उसे बाद में फायदा विधानसभा चुनाव में भी मिलता गया, लेकिन इस बार शिमला में एमसी चुनाव लोकसभा से पहले होने हैं। ऐसे में प्रतिष्ठा का सबसे बड़ा सवाल कांग्रेस के लिए भी है। कांग्रेस ने हाल ही में भाजपा से हिमाचल की सत्ता छीन ली है। अब शिमला के 34 वार्डों में पार्टी का प्रदर्शन लोकसभा में पार्टी की पकड़ के मजबूत होने का एहसास करवाएगा।

इन्हें भी पढ़े

raghav chadha

राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा

April 2, 2026
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय

BHU में जाति पूछकर सपा नेता ने ब्राह्मण छात्र को थप्पड़ मारा, केस दर्ज

April 2, 2026
aawas yojana

जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना

April 1, 2026
शराब

उत्तराखंड में आज से शराब महंगी, जानें नए रेट

April 1, 2026
Load More

कांग्रेस 100 दिन की सरकार के काम पर यह चुनाव लडऩे जा रही है। कांग्रेस ने टिकट चयन प्रक्रिया में फूंक-फूंक कर कदम रखे हैं। टिकट आवंटन से ठीक पहले एक कमेटी का गठन किया गया था। इस कमेटी ने वार्ड में उन प्रत्याशियों की खोज की जो जीतने की स्थिति में थे। इसके बाद तीन-तीन आवेदन मांगें गए। इन आवेदनों की स्क्रीनिंग कमेटी ने छंटनी की और बाद में इन्हें मुख्यमंत्री की मंजूरी को भेजा गया। राज्य में संगठन से सरकार तक चुनाव की झलक साफ दिख रही है। कांग्रेस में जीत या हार का सेहरा मुख्यमंत्री समेत पूरी सरकार के सिर बंधेगा। यही वजह है कि जो पार्टी ने दो मंत्रियों और एक विधायक की सीधी जिम्मेदारी समेत सभी विधायकों की फिल्डिंग राजधानी में लगा दी है। कांग्रेस की टिकटें तय होने में सबसे ज्यादा समय लगा है। सत्ता में होने के बावजूद दो चरणों में पार्टी अभी तक 16 ही प्रत्याशी तय कर पाई है। खास बात यह है कि इनमें से आठ महिलाएं हैं, यानि 50 फीसदी टिकटें कांग्रेस ने अभी तक महिलाओं को दी हैं।

शिमला में कुल 86 हजार 650 मतदाता
शिमला नगर निगम चुनाव में इस बार 86 हजार 650 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 45 हजार 544 पुरुष, जबकि 41 हजार 106 महिला मतदाता हैं। संजौली शहर का सबसे बड़ा वार्ड है। यहां चार हजार से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। जबकि मल्याणा में सबसे कम 962 मतदाता पंजीकृत हैं। बीते चुनाव के मुकाबले इस बार दस हजार ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। शहर में 149 मतदान केंद्रों में वोट डाले जाएंगे।

चुनावों में माकपा या आप बनेगी तीसरा विकल्प
शिमला नगर निगम चुनाव में तीसरे मोर्चे का दखल भी मुकाबले को दिलचस्प बना सकता है। शिमला में कभी माकपा को भरपूर समर्थन मिलता रहा है। हालांकि विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। इसके बावजूद माकपा के प्रभाव वाले वार्डों में पार्टी पूरे जोश के साथ चुनाव लडऩे की तैयारी में है। माकपा ने अभी तक चार उम्मीदवारों के नाम तय किए हैं। जबकि आम आदमी पार्टी भी इस बार शिमला में दखल देती हुई नजर आएगी। आप ने तीन वार्डों में अपने प्रत्याशी अभी तक उतारे हैं। इन दोनों पार्टियों की दूसरी लिस्ट का इंतजार समर्थक कर रहे हैं।

भाजपा ने मैदान में उतारीं 21 महिला प्रत्याशी
शिमला नगर निगम चुनाव में भाजपा पूरी ताकत के साथ उतरने का फैसला किया है। पार्टी ने सबसे ज्यादा 31 टिकटों का ऐलान कर दिया है। पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहे हैं। भाजपा ने जिन 31 वार्डों में टिकटें अभी तक तय की हैं उनमें सबसे ज्यादा नाम महिलाओं के ही हैं। भाजपा ने 21 महिलाओं को राजधानी के चुनाव में उतारा है। खास बात यह है कि भाजपा ने 34 वार्डों में पांच विधायक और पूर्व विधायकों को जिम्मेदारी सौंपी है। विधायक सतपाल सत्ती, बलवीर वर्मा समेत, डॉ. राजीव ङ्क्षबदल, चेतना बरागटा और त्रिलोक जम्बाल को जिम्मेदारी सौंपी है। सभी वार्डों में कार्यालय भी खोल दिए हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Kejriwal

यमुना में जहर वाले बयान पर फंसे केजरीवाल, चुनाव आयोग ने फिर किया नोटिस जारी!

January 30, 2025
विराट हिंदू सम्मेलन

विराट हिंदू सम्मेलन: हिंदुत्व जागरण और ‘पंच परिवर्तन’ का आह्वान – शूरवीर सिंह नेगी

February 11, 2026
Tihar Jail

तिहाड़ बन रहा अपराध का गढ़!

May 6, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अब PF निकालना चुटकियों का काम, UPI से मिनटों में मिलेगा पैसा
  • राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा
  • एमएस धोनी जल्द कर सकते हैं मैदान पर वापसी?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.