Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

शिमला में मस्जिद के बाहर प्रदर्शन, अवैध बता हटाने की हुई मांग

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 5, 2024
in राजनीति, राज्य
A A
शिमला में मस्जिद के बाहर प्रदर्शन
16
SHARES
532
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

शिमला: शिमला की संजौली मस्जिद के बाहर बड़ी संख्या में लोगों प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह मस्जिद अवैध है और वो अवैध तरीके से बनाई गई इस मस्जिद के निर्माण के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि मस्जिद का निर्माण अवैध तरीके से किया गया है। मस्जिद की चार मंजिलें अवैध हैं। अगर हम कुछ भी अवैध तरीके से बनाते हैं तो वह तुरंत हटा दिया जाता है लेकिन इस मस्जिद के निर्माण को दस साल हो चुके हैं लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया है। अवैध मस्जिद को तुरंत गिराया जाना चाहिए।

प्रदर्शन में शामिल बीजेपी के कार्यकर्ता अंकुश चौहान ने कहा कि पूरा हिंदू सनातनी समुदाय प्रदर्शन कर रहा है। इस प्रदर्शन का हिंदू या मुस्लिम से कोई लेना देना नहीं है। हिंदू समुदाय इसके खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है। प्रदेश में बढ़ती मुस्लिम जनसंख्या की जांच होनी चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि हिमाचल में परसों एक बाहरी व्यक्ति ने स्थानीय युवक के ऊपर हमला किया, जिस वजह से उनके सिर में 14 टांके आए हैं।

इन्हें भी पढ़े

aawas yojana

जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना

April 1, 2026
शराब

उत्तराखंड में आज से शराब महंगी, जानें नए रेट

April 1, 2026
गिरफ्तार

साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते प्रोवाइड कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

March 29, 2026
Sri Ram Katha

हैदराबाद : श्री राम नवमी पर हुई 9 दिवसीय श्री राम कथा की भव्य पूर्णाहुति, सूर्य तिलक बना आकर्षण

March 27, 2026
Load More

प्रदर्शन में हिस्सा ले रहे कमल गौतम नाम के एक हिंदू संगठन के नेता ने मीडिया को बताया कि यहां बाहर के लोगों के जनसंख्या बढ़ रही है, जिस वजह से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ रही है। विधानसभा में मंत्री महोदय ने भी यह बात मानी है। जांच होनी चाहिए कि ये बाहरी लोग बांग्लादेशी या रोहिंग्या तो नहीं हैं।

सुक्खू सरकार के मंत्री के बयान के बाद मामले ने तूल पकड़ा

बुधवार को हिमाचल सरकार में मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने विधानसभा में बोलते हुए कहा कि इजाजत के बिना यह अवैध निर्माण किया गया। लोकल आदमी अवैध निर्माण करता है तो तोड़ दिया जाता है लेकिन यहां सुनवाई के बावजूद अवैध निर्माण जारी रहा है। 2010 में केस चल रहा था लेकिन 2019 में चार मंजिल अवैध रूप से निर्माण हो गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि जिस जमीन पर निर्माण हुआ, उसका मालिकाना हक हिमाचल प्रदेश सरकार के पास है। उनके कब्जे को खत्म किया जाए।

आज मीडिया से बातचीत में अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि यह मामला धार्मिक नहीं है। यह जमीन सरकारी है। वहां पहले सिर्फ एक दुकान होती थी। 2010 से केस चल रहा है लेकिन फिर भी वह अवैध निर्माण कर रहे हैं। यह नगर निगम की गलती है। मुख्यमंत्री ने विश्वास दिलाया है कि इसमें सख्त एक्शन उठाया जाएगा।

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने क्या कहा?

मस्जिद निर्माण के सवाल पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में सभी नागरिक एक समान हैं। सभी धर्मों का सम्मान है। जो भी कानून व्यवस्था को अपने हाथ में लेगा, सरकार उसके खिलाफ एक्शन लेगी। हिमाचल प्रदेश में आना वाला हर नागरिक कानून से बंधा है। इसलिए ये प्रोटेस्ट शांतिपूर्ण होना चाहिए। कानून व्यवस्था तो तोड़ने की इजाजत किसी को नहीं है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

मंत्री गणेश जोशी ने कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा तैयार किए गए डैशबोर्ड का किया अनावरण

November 24, 2023

महाशक्ति की मायूस जनता

July 8, 2022
Netaji Subhash Chandra Bose

नेताजी की शहादत और देश की आजादी

February 15, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना
  • हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी
  • अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.