Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

डीजल वाहन बैन से बचेंगी 75 हजार जानें!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 11, 2023
in राष्ट्रीय
A A
Diesel vehicle
18
SHARES
615
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

बिलाल एम जाफ़री


पिछले कुछ वक़्त से देखा गया है कि पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय डीजल गाड़ियों के प्रति कुछ ज्यादा ही गंभीर हुआ है. चूंकि ये गाड़ियां सीधे दौर पर पर्यावरण को प्रभावित कर रही हैं. पर्यावरणविदों द्वारा भी समय समय पर मांग यही उठाई गयी है कि इन गाड़ियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया जाए. अब तक डीजल गाड़ियों पर बैन को लेकर कयास ही लग रहे थे मगर इन गाड़ियों पर जैसा रुख मंत्रालय का है हो सकता है कि भारत में 2027 तक पूरी तरह से डीजल गाड़ियां बंद हो जाएं. दरअसल अभी हाल ही में पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा एक पैनल का गठन किया गया था. पैनल की तरफ से जो सुझाव सरकार को मिले हैं उसमें आने वाले वक़्त में इलेक्ट्रिक और गैस से चलने वाले वाहनों पर फोकस की बात तो की ही गयी है साथ ही डीजल गाड़ियों पर टोटल बैन के मुद्दे को भी पैनल ने प्रमुखता से उठाया है. पैनल द्वारा जो बातें कही गयी हैं उसके अनुसार दस लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में इलेक्ट्रिक और गैस से चलने वाले वाहनों पर स्विच करना चाहिए. क्योंकि ऐसे शहरों में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है.

इन्हें भी पढ़े

Tax

आज से नया टैक्‍स कानून, बदल जाएंगे HRA समेत ये 10 नियम!

April 1, 2026
crude oil

कच्चा तेल 100 डॉलर के पार, फिर डीजल बिकता 193 रुपये लीटर, जानिए सस्ता क्यों?

April 1, 2026
RSS

संघ की वैचारिक यात्रा का ऐतिहासिक दस्तावेज ‘आरएसएस @100’

April 1, 2026
toll plazas

एक अप्रैल से नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा, बढ़ जाएगा टैक्‍स

March 29, 2026
Load More

पेट्रोलियम एंव प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ऑफिशियल वेबसाइट पर छपी एक रिपोर्ट में भी इस बात का जिक्र है कि, भारत, ग्रीनहाउस गैसों के सबसे बड़े उत्सर्जकों में से एक है. रिपोर्ट में भारत के एनर्जी ट्रांजिशन पर भी विस्तृत चर्चा की गयी है और कहा गया है कि भारत आगामी 2070 के शुद्ध शून्य लक्ष्य को प्राप्त करने के अपने लक्ष्य पर तेजी से आगे बढ़ रहा है, लेकिन इसके लिए कुछ ख़ास तैयारियों की जरूरत होगी. रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि, आगामी 2024 से सिटी ट्रांसपोर्टेशन में कोई भी डीजल बसें नहीं जोड़ी जानी चाहिए और 2030 तक ऐसी किसी भी सिटी बस को शामिल नहीं किया जाना चाहिए जो कि इलेक्ट्रिक नहीं हैं.

रिपोर्ट बताती है कि भारत बड़े पैमाने पर ऊर्जा आयात पर निर्भर नहीं रह सकता है और उसे अपने स्वयं के स्त्रोतों का विकास करना चाहिए. भारत केप्राथमिक ऊर्जा स्रोत कोयला, तेल, प्राकृतिक गैस और परमाणु हैं. हालांकि बायोमास एनर्जी का एक अन्य स्रोत है, लेकिन इसका उपयोग कम हो रहा है. ध्यान रहे भारत का शुमार विश्व के उन चुनिंदा देशों में है जहां डीजल की मांग हमेशा से ही ज्यादा रही है. वहीं बात अगर खपत की हो तो भारत में जितने भी पेट्रोलियम उत्पाद हैं उनमें डीजल की खपत लगभग 40% है और इसमें भी रोचक ये कि भारत में जो भारी वाहन चलते हैं उनमें डीजल का ही इस्तेमाल होता है.

कई हज़ार मौतों की वजह है डीजल
जैसा कि ज्ञात है गाड़ियों से निकलने वाला धुंआ वायु प्रदूषण का एक प्रमुख स्रोत है. शायद आपको जानकार हैरत हो कि सिर्फ 2015 में दुनिया भर में 3.8 लाख (3,85,000) से अधिक मौतों का जिम्मेदार डीजल था और इसमें भी हैरान करने वाली बात ये है कि तब डीजल के चलते 75,000 मौतें सिर्फ भारत में हुईं थीं.

ध्यान रहे पूर्व में इंटरनेशनल काउंसिल ऑन क्लीन ट्रांसपोर्टेशन (आईसीसीटी), जॉर्ज वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी के मिलकेन इंस्टीट्यूट स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ और कोलोराडो बोल्डर विश्वविद्यालय द्वारा एक शोध कराया गया था. शोध में जो बातें निकल कर बाहर आईं वो हैरान करने वाली थीं. शोध में पाया गया कि भारत में परिवहन के कारण होने वाली मौतों की कुल संख्या में से 66 प्रतिशत डीजल वाहनों के कारण हुईं. अध्ययन में पाया गया कि 2015 में सड़क पर चलने वाले डीजल वाहन दुनिया भर में परिवहन से होने वाले प्रदूषण से पैदा हुई लगभग आधी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए जिम्मेदार थे.

तब जो मौतें डीजल से भारत में हुईं उनमें 2.5 प्रतिशत मौतें नई दिल्ली में, 1.8 प्रतिशत कोलकाता में, 1 प्रतिशत मुंबई में, 0.4 प्रतिशत हैदराबाद में, 0.4 प्रतिशत बेंगलुरु में, 0.3 प्रतिशत पुणे और 0.3 प्रतिशत चेन्नई में हुई. चूंकि डीजल का धुंआ हर साल भारत में हजारों जिंदगियों को लीलता है तो बेहतर यही है कि सरकार को इसे पूर्णतः प्रतिबंधित कर देना चाहिए. या फिर एक उपाय और है. लोग डीजल का नाममात्र का उपयोग करें इसका एकमात्र तरीका यही है कि इसे सरकार द्वारा आम आदमी के लिए महंगा कर दिया जाए.

क्या कारण हैं कि लोग डीजल पसंद करते हैं?
पेट्रोल पावरट्रेन की तुलना में डीजल इंजनों की उच्च ईंधन बचत एक कारक है. चूंकि डीजल इंजन उच्च-वोल्टेज स्पार्क इग्निशन (स्पार्क प्लग) का उपयोग नहीं करते हैं, और इस प्रकार प्रति किलोमीटर कम ईंधन का उपयोग होता है इसलिए इन्हें ग्राहकों द्वारा हाथों हाथ किया जाता है. जैसा कि हम पहले ही इस बात को जाहिर कर चुके है भारत में भारी वाहनों में डीजल का ही इस्तेमाल होता है और ये सिर्फ इसलिए किया जाता है क्योंकि हाई कम्प्रेशन रेश्यो के चलते प्रति किलोमीटर चलने में कम तेल खर्च होता है.

तो आखिर क्यों लगना चाहिए डीजल पर बैन
सारी बातें अपनी जगह है लेकिन बात क्योंकि अब लोगों की जान की आ गयी है और जैसा कि हम बता ही चुके हैं सिर्फ 2015 में डीजल ने हिंदुस्तान में 75,000 जानें ली थीं इसलिए सरकार को चेत जाना चाहिए और तत्काल प्रभाव में डीजल गाड़ियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा देना चाहिए.

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
ITBP

पांच महीनों में 253 किसानों ने किया ढाई करोड़ का कारोबार

April 21, 2025

बीजेपी को अब इन नौ राज्यों में चुनाव का इंतजार

December 10, 2022
संदेशखाली का घटनाक्रम

पश्चिम बंगाल: संदेशखाली का घटनाक्रम सियासी भंवर में फंसा!

February 22, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना
  • हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी
  • अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.