Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

नया लोकसभा अध्यक्ष कौन बनेगा, इन नामों पर चर्चा तेज

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 18, 2024
in राजनीति, राष्ट्रीय
A A
loksabha
14
SHARES
477
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली:लोकसभा चुनाव के बाद संसद का पहला सत्र 24 जून से शुरू होगा और 3 जुलाई तक चलेगा. संसद सत्र के पहले दो दिन नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी. इसके बाद 26 जून को लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा. भाजपा की सीटें बहुमत से कम होने के कारण इस बार सत्ता पक्ष के लिए स्पीकर पद का चुनाव काफी चुनौतीपूर्ण हो गया है. मोदी 3.0 सरकार एनडीए के सहयोगी दलों के सहारे ही चल सकती है. ऐसे में लोकसभा अध्यक्ष काफी अहम हो गया है, क्योंकि लोकसभा में स्पीकर ही सदन के प्रोटोकॉल और कार्यवाही को नियंत्रित करता है. सरकार की मजबूती के लिए भाजपा हर हाल में स्पीकर पद अपने पास रखना चाहती है.

सूत्रों के मुताबिक, भाजपा के अंदर स्पीकर पद के लिए डी पुरंदेश्वरी, राधा मोहन सिंह और भर्तृहरि महताब के नाम पर चर्चा चल रही है. ऐसी भी अटकलें हैं कि भाजपा ओम बिड़ला को दोबारा स्पीकर पद के लिए नामित कर सकती है. बिहार से आने वाले भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह 7वीं बार सांसद चुने गए हैं.

इन्हें भी पढ़े

Tax

आज से नया टैक्‍स कानून, बदल जाएंगे HRA समेत ये 10 नियम!

April 1, 2026
crude oil

कच्चा तेल 100 डॉलर के पार, फिर डीजल बिकता 193 रुपये लीटर, जानिए सस्ता क्यों?

April 1, 2026
RSS

संघ की वैचारिक यात्रा का ऐतिहासिक दस्तावेज ‘आरएसएस @100’

April 1, 2026
toll plazas

एक अप्रैल से नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा, बढ़ जाएगा टैक्‍स

March 29, 2026
Load More

पुरंदेश्वरी सही विकल्प

पुरंदेश्वरी आंध्र प्रदेश में भाजपा की राज्य इकाई की प्रमुख हैं. उन्होंने वाईएसआर कांग्रेस को सत्ता से बाहर करने के लिए टीडीपी के साथ मिलकर काम किया था. पुरंदेश्वरी टीडीपी प्रमुख और सीएम चंद्रबाबू नायडू की पत्नी की बहन हैं. इसलिए भाजपा और टीडीपी दोनों के लिए पुरंदेश्वरी सही विकल्प हो सकती हैं. पुरंदेश्वरी पहले कांग्रेस में थी, 2014 में वह भाजपा में शामिल हो गई थीं. इस बार वह राजमुंद्री से सांसद चुनी गई हैं.

ओडिशा को मिल सकती है तरजीह

भर्तृहरि महताब ओडिशा भाजपा के नेता हैं. पहले वह पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की बीजू जनता दल में थे. भाजपा ने इस बार ओडिशा में विधानसभा और लोकसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन कर किया है. नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली बीजेडी को हराकर पहली ओडिशा में सत्ता हासिल की है. इसलिए ओडिशा को तरजीह मिल सकती है.

कांग्रेस सांसद के सुरेश प्रोटेम स्पीकर नामित

फिलहाल केरल के मावेलिकरा से कांग्रेस सांसद के सुरेश को प्रोटेम स्पीकर नामित किया गया है. इस सदन में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले सांसद सुरेश संसद सत्र शुरू होने के बाद नए सदस्यों को शपथ दिलाएंगे और फिर 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव का संचालन करेंगे. फिलहाल भाजपा ने स्पीकर पद के लिए उम्मीदवार के नाम का खुलासा नहीं किया. वहीं विपक्ष के संसदीय परंपरा के मुताबिक डिप्टी स्पीकर पद की मांग की है. इंडिया गठबंधन ने कहा है कि अगर सरकार विपक्ष को डिप्टी-स्पीकर का पद नहीं देते है तो वे स्पीकर के लिए उम्मीदवार उतारेंगे.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने दिए ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश

August 26, 2025
Cyber ​​encounters

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के नए दौर में साइबर एनकाउंटर्स

May 8, 2023
Hamas

आखिर कौन दे रहा है हमास को पैसे, कहां से आ रही है फंडिंग!

October 17, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना
  • हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी
  • अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.