Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

दिल्ली में वाहन चालकों को जुर्माने का डर न जान की फिक्र, कई बार तोड़े ट्रैफिक नियम

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 19, 2023
in जुर्म, दिल्ली
A A
traffic challan
23
SHARES
765
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : देश की राजधानी से डरा देने वाले आंकड़े सामने आए हैं। जुर्माने की राशि कई गुना बढ़ने के बावजूद दिल्ली में 20,684 वाहन चालक ऐसे हैं जो खुलेआम ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। ये वाहन चालक भी किसी भी जगह पर जानलेवा हो सकते हैं। इन 20,684 वाहनों का 100 या उससे अधिक बार नोटिस चालान हुआ है। 100 से ज्यादा ये संख्या 150 से 200 भी हो सकती है।

सबसे डरा देने वाली बात ये भी है कि 1,65,072 वाहन ऐसे हैं जिन्होंने 20 या उससे अधिक बार ट्रैफिक नियम तोड़े हैं। इन वाहनों के नाेटिस चालान बकाया है। खास बात ये है कि इन वाहन चालकों ने साधारण नहीं, बल्कि खतरनाक ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया है। इन डेटा को देखकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस सख्त हुई है और दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग को पत्र लिखा है।

इन्हें भी पढ़े

Jhandewala Devi Temple

सावन के तीसरे सोमवार झण्डेवाला देवी मंदिर में उमड़ी भीड़, श्रद्धालुओं ने किया रुद्राभिषेक

August 17, 2026
CM Rekha Gupta

दिल्ली सरकार में जल्द लागू होगा ई-कैबिनेट सिस्टम, पेपरलेस होंगी मंत्रिमंडल की बैठकें

August 16, 2026
CM Rekha Gupta

स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं CM रेखा गुप्ता-‘केंद्र के सहयोग से मिल रहा दिल्ली को लाभ’

August 15, 2026
Red Fort

दुश्मनों से निपटने की तैयारी: लाल किले पर सुरक्षा का अभेद्य चक्र

August 14, 2026
Load More

कहा है कि इन वाहनों का रजिस्ट्रेशन या तो रद्द किया जाए या फिर निलंबित किया जाए। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस ने 30 जून, 2023 तक 58,81,261 वाहनों के कुल 2,63,96,367 नोटिस चालान जारी किए हैं। इनमें से 51,25,020 वाहनों के 2,21,56,496 नोटिस बकाया हैं। चौंकाने वाली बात ये है कि इनमें से 6,742,448  बकाया नोटिस केवल 1,65,072 वाहनों के हैं। इन वाहनों के 20 या 20 से अधिक बार चालान हुए हैं या उनके नोटिस चालान बकाया हैं।

विश्लेषण से यह पता चला है कि ये 1,65,072 वाहन अन्य यातायात उल्लंघन में भी शामिल थे और दिल्ली यातायात पुलिस द्वारा इन वाहन चालकों का 5,04,958 बार मौके पर ही चालान किया गया है।

नोटिस के डेटा से ये भी पता लगा है कि 20,684 वाहन चालकों ने 100 से अधिक बार यातायात नियमों का उल्लंघन किया है। ये डेटा यातायात नियमों को लेकर चालकों के साथ-साथ वाहन के मालिकों के लापरवाह व्यवहार को दर्शाता है। दिल्ली में वर्ष 2019 (3,56,580) से 2020 (24,87,920) तक यातायात उल्लंघन की कुल संख्या में अत्यधिक वृद्धि हुई थी।

2021 में पिछले वर्ष की तुलना में यातायात उल्लंघन की कुल संख्या में कमी आई, लेकिन अपेक्षाकृत अधिक यानी 18,22,401 रही। 2022 में उल्लंघन की कुल संख्या यानी 14,36,052 में और कमी आई। 30 जून, 2023 तक वाहन चालकों ने 6,39,494 बार यातायात का उल्लंघन किया है।

गंभीर ट्रैफिक नियमों का करते हैं उल्लंघन

ट्रैफिक नियमों का बार-बार उल्लंघन करने वाले चालकों व वाहन उल्लंघन के लंबित नोटिस का भुगतान किए बिना लगातार यातायात कानूनों को तोड़ रहे हैं। ऐसे चालक न केवल खुद के जीवन को खतरे में डाल रहे हैं, बल्कि अन्य के लिए भी खतरा पैदा कर रहे हैं। ये चालक अत्यधिक गति, लाल बत्ती या स्टॉप संकेत पर नहीं रुकना, अनुचित लेन परिवर्तन आदि जैसे खतरनाक ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हैं। ऐसे चालक शराब या ड्रग्स के नशे में ड्राइविंग, वैध लाइसेंस के बिना ड्राइविंग और बीमा के बिना ड्राइविंग आदि नियमों का लगातार उल्लंघन करते हैं। ऐसे चालकों को नोटिस चालान की चिंता नहीं रहती है। ऐसे में दिल्ली में चालान की संख्या बढ़ती जा रही है।

ऐसे नोटिस चालान जारी किए जाते हैं

यातायात पुलिस दिल्ली में यातायात प्रवर्तन को बढ़ाने के लिए कई सुधारात्मक उपाय कर रही है। एक तो दिल्ली में जगह-जगह लगे कैमरों से ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को नाेटिस जारी किया जाता है। दूसरा पुलिसकर्मियों के मोबाइल पर डाउनलोड कैमरा एप से नोटिस चालान जारी किए जाते हैं।

उल्लंघनकर्ता के वाहनों का रजिस्ट्रेशन रद्द  करने के लिए पत्र लिखा

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने राजधानी में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों व चालकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इन आदतन यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तत्काल और कड़ी कार्रवाई के लिए दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग को पत्र लिखा है और मांग की है कि इन वाहनों का पंजीकरण या तो रद्द या फिर निलंबित किया जाए। पुलिस ने ऐसे वाहन चालकों/स्वामियों के खिलाफ विधि सम्मत करने के लिए निवेदन किया है।

किस नियम के उल्लंघन पर कितने का जुर्माना

  • बिना सीट बेल्ट कार चलाने पर 1000 रुपये का जुर्माना
  • बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने पर 5000 रुपये का जुर्माना
  • ओवरस्पीडिंग पर 2,000 का जुर्माना
  • नशे में कार चलाने पर 10,000 का जुर्माना व 6 महीने की जेल
  • दूसरी बार नशे में कार चलाते पकड़े जाने पर 15 हजार रुपये का जुर्माना
  • बिना इंश्योरेंस के गाड़ी चलाने पर 5,000 का जुर्माना व 3 माह की जेल
  • जुवेनाइल के गाड़ी चलाते पकड़े जाने पर अभिभावकों पर 25,000 रुपये का जुर्माना
  • बिना हेलमेट बाइक चलाने पर 1,000 रुपये का जुर्माना
  • बिना आरसी के गाड़ी चलाने पर 10,000 रुपये तक का जुर्माना।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
pm Modi-Rahul

राहुल के कारण दक्षिण पहुंचे मोदी?

November 17, 2022

आरईसी ने जेएनपीए के साथ 45,000 करोड़ रुपये के वित्तपोषण के लिए समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

August 28, 2024

प्राचीन ही नहीं समृद्ध और वैज्ञानिक भी है संस्कृत भाषा

August 21, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • भारत छोड़ो आंदोलन के आखिरी क्रांतिकारी कृष्ण कुमार खन्ना!
  • जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
  • UGC NET की गड़बड़ियों पर NTA सख्त, पेपर से प्रिंटिंग तक होगी समीक्षा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.