Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

भारत में जानलेवा बन रही है गलत दिशा में ड्राइविंग

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 12, 2023
in राष्ट्रीय
A A
Driving
17
SHARES
574
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

आमिर अंसारी


दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार की सुबह हुए भीषण हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. गलत दिशा से आ रही स्कूल बस की एक कार से सीधी टक्कर हुई. हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और बस को भी काफी नुकसान पहुंचा.

इन्हें भी पढ़े

सीआईएल

फ्यूल की कमी नहीं होने देगी सरकार! कोल इंडिया तैयार

April 5, 2026
leader

केरल चुनाव: कितने उम्मीदवार दागी और कितने करोड़पति?, जानिए

April 5, 2026
Amrit Bharat Express

कैसा है अमृत भारत एक्सप्रेस का नया कोच?

April 5, 2026
Supreme court

सुप्रीम कोर्ट ने एक साथ कर दिया 61 मुकदमों का निपटारा!

April 4, 2026
Load More

इस हादसे की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई, जिसमें दोनों गाड़ियों की सीधी टक्कर देख लोग सहम उठे हैं. बस करीब आठ किलोमीटर तक गलत दिशा में दौड़ती रही और सामने से आ रही कार से टकरा गई. कार चालक ने आखिरी पल में टक्कर से बचने की कोशिश लेकिन वह सफल नहीं रहा.

सवाल उठ रहे हैं कि बस इतनी दूर तक गलत दिशा में कैसे चलती रही और क्यों किसी पुलिसकर्मी की उस पर नजर नहीं गई. यह इस तरह का एकलौता मामला नहीं है. भारत में आए दिन गलत दिशा में गाड़ी चलाने से इस तरह के हादसे पेश आते हैं.

सड़क सुरक्षा ताक पर

यातायात नियमों की अनदेखी और ट्रैफिक पुलिस द्वारा इस तरह के उल्लंघन पर नरम कार्रवाई भी हादसे का कारण बन रहे हैं. हजारों लोग इस तरह के हादसे में मारे जाते हैं या फिर गंभीर रूप से घायल होते हैं.

फ्रांस में ट्रैफिक स्टॉप पर पुलिस गोली क्यों चला देती है

सरकारी आंकड़ों से पता चलता है कि भारत में तेज गति के बाद सड़क पर होने वाली मौतों का दूसरा सबसे बड़ा कारण गलत दिशा में या यातायात के प्रवाह के विपरीत गाड़ी चलाना है. ऐसे यातायात अपराधों के कारण 2017 और 2021 के बीच लगभग 43,000 लोग मारे गए.

साल 2021 में गलत दिशा में ड्राइविंग के कारण 21,491 दुर्घटनाएं हुईं जिनमें 20,351 लोग घायल हुए. वहीं इसी साल इस तरह के हादसों में 8,122 लोगों की जान चली गई. आंकड़ों के मुताबिक साल 2017 में 29,148 दुर्घटनाएं गलत दिशा में ड्राइविंग के कारण हुईं जिनमें 9,527 लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा. उस साल इस तरह के हादसों में 30,124 लोग घायल हुए.

सख्त कदम उठाए जाने की जरूरत

सड़क परिवहन मंत्रालय की रिपोर्ट “भारत में सड़क दुर्घटनाएं” से पता चलता है कि गलत दिशा में ड्राइविंग के कारण होने वाली मौतों का प्रतिशत बहुत अधिक है. रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रीय राजमार्गों, जिनमें एक्सप्रेसवे भी शामिल हैं, वहां पर गलत दिशा में गाड़ी चलाने की रिपोर्टें आईं.

उदाहरण के लिए 7,332 में से 44 प्रतिशत ऐसी मौतें राष्ट्रीय राजमार्गों पर हुईं और 2021 में 35 प्रतिशत सड़क हादसे एनएच नेटवर्क पर गलत दिशा में ड्राइविंग के कारण हुए. सरकार ने 2022 की रिपोर्ट अब तक जारी नहीं की है.

ऐसे उल्लंघन दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुई दुर्घटना की तरह अधिक घातक हो जाते हैं क्योंकि कई एक्सप्रेसवे पर गति सीमा 120 किमी प्रति घंटे तक है. जब वाहन इतनी तेज गति से चल रहे हों तो ड्राइवरों को प्रतिक्रिया करने के लिए केवल कुछ सेकंड मिलते हैं. ऐसे उल्लंघन शहरों और अन्य शहरी क्षेत्रों से गुजरने वाले राजमार्गों पर अधिक होते हैं और उल्लंघन करने वाले कमजोर प्रवर्तन और एक मजबूत राजमार्ग पुलिस व्यवस्था के अभाव के कारण छूट जाते हैं.

जानकार कहते हैं कि वीडियो स्ट्रीम और सेंसर सिस्टम की मदद से इस तरह के उल्लंघन को रोका जा सकता है. इस तरह की तकनीक की मदद से तेज गति, जिग-जैग ड्राइविंग और गलत दिशा में ड्राइविंग को रियल टाइम में पकड़ा जा सकता है और पैट्रोलिंग टीम को समय रहते अलर्ट किया जा सकता है.

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
CM Dhami flagged off relief material

CM धामी ने जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र के लिए राहत सामग्री के वाहनों का किया फ्लैग ऑफ

March 27, 2023

भारत में जनसंख्या विस्फोट

August 2, 2022
Netaji Subhash Chandra Bose

नेताजी की शहादत और देश की आजादी

January 22, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • फ्यूल की कमी नहीं होने देगी सरकार! कोल इंडिया तैयार
  • 48 घंटे बाद क्या करेगा अमेरिका? ट्रंप ने ईरान को दी है धमकी
  • दिल्ली में LPG की कालाबाजारी पर एक्शन, FIR दर्ज

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.