Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

अर्थव्यवस्था : भारत की मजबूती दिखती है!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 6, 2022
in राष्ट्रीय, विशेष, व्यापार
A A
india economy
25
SHARES
847
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

सतीश सिंह


भारतीय रिजर्व बैंक के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2023 की सितम्बर तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 6.3 प्रतिशत रही और अनुमान है कि आगामी तिमाहियों में इसमें सुधार आएगा और चालू वित्त वर्ष में यह 7.00 प्रतिशत के आसपास रहेगी। उल्लेखनीय है कि चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 13.5प्रतिशत रही थी। केंद्रीय बैंक की तरह रॉयटर्स और ब्लूमबर्ग ने भी सितम्बर तिमाही में जीडीपी वृद्धि के 6.2 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया था।

इन्हें भी पढ़े

rajnath singh

रक्षा मंत्री ने तीनों सेनाओं से कहा, नए तरह के खतरों के लिए तैयार रहें

September 16, 2025
india-pakistan

पाक ने खोली पोल, भारत ने नहीं माना था अमेरिकी मध्यस्थता का प्रस्ताव

September 16, 2025
वक्फ कानून

सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 पर आंशिक रोक, वक्फ बाय यूजर सुरक्षित, कानून लागू।

September 16, 2025
Supreme Court

बिहार SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने की सुनवाई, जानिए क्या की बड़ी टिप्पणी

September 15, 2025
Load More

सितम्बर तिमाही में सेवा क्षेत्र के तहत व्यापार, होटल व परिवहन, वित्तीय व रियल एस्टेट एवं लोक प्रशासन व अन्य सेवाओं में 9.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जिससे जीडीपी, अनुमानित वृद्धि दर को बरकरार रखने में सफल रहा। इस अवधि में विनिर्माण क्षेत्र में 4.3 प्रतिशत का संकुचन दर्ज किया गया, क्योंकि बैंकों द्वारा ऋण ब्याज दर बढ़ाने और महंगाई की वजह से कंपनियों की इनपुट लागत बढ़ी और उनका मुनाफा मार्जिन प्रभावित हुआ, जिससे विनिर्माण गतिविधियां बाधित हुई।

सेवा क्षेत्र यानी व्यापार, होटल, परिवहन आदि सेवाओं में पहली बार वृद्धि की रफ्तार वित्त वर्ष 2020 की सितम्बर तिमाही की तुलना में 2.1 प्रतिशत अधिक रही और कोरोना महामारी के पहले के मुकाबले जीडीपी में कुल 7.6प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। वित्त वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही में बुनियादी कीमत पर सकल मूल्य वर्धन (जीवीए) में 5.6 प्रतिशतकी बढ़ोतरी हुई। पिछले साल की तुलना में शुद्ध आयात भी लगभग दोगुना हो गया और सालाना आधार पर इसमें 89 प्रतिशत की वृद्धि हुई। निजी खर्च में वृद्धि 9.7 प्रतिशत दर्ज की गई, क्योंकि उपभोक्ताओं ने महंगाई के दबाव के बावजूद अधिक कीमत वाले सामानों पर ज्यादा खर्च किया, जबकि सरकारी खर्च में 4.4 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई, जो इस बात का संकेत है कि आमजन खर्च करने से गुरेज नहीं कर रहे हैं और केंद्र व राज्य सरकारों ने सितम्बर तिमाही के दौरान अपने खर्च पर नियंत्रण रखने में सफल रही हैं।

भारत का पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) अक्टूबर महीने के 55.3 से थोड़ा बढक़र नवम्बर महीने में 55.7 हो गया। यह नये ऑर्डर, उत्पादन में वृद्धि और महंगाई में आई आंशिक कमी की वजह से 3 महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गया। पीएमआई में वृद्धि इस बात का संकेत है कि विनिर्माण की गतिविधियों में तेजी आ रही है। वैश्विक रेटिंग एजेंसी एसएंडपी के अनुसार भी विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार सृजन और मांग में सुधार दृष्टिगत हो रहा है। अक्तूबर महीने में महंगाई में आंशिक कमी आने से कंपनियों के इनपुट लागत में भी कमी दृष्टिगोचर हो रही है। इन दो महीनों में नई मांग और निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। अक्टूबर और नवम्बर महीने में पीएमआई में उछाल आने से यह अनुमान लगाया जा रहा कि चालू वित्त वर्ष की दिसम्बर तिमाही में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि दर में बेहतरी आएगी।

खनन क्षेत्र में उत्पादन दर में 2.8 प्रतिशत की गिरावट आने और महंगाई के मोर्चे पर उल्लेखनीय सफलता नहीं मिलने और ऋण ब्याज दरों में वृद्धि होने की वजह से कुछ अर्थशास्त्री कयास लगा रहे हैं कि भारत की वृद्धि दर आगामी तिमाहियों में और भी कम हो सकती है। दूसरी तरफ, त्योहार भारत की विविधतापूर्ण संस्कृति का परिचायक है और इस पहलू को विकास के साथ हमेशा से जोड़ा जाता रहा है। साथ ही, अगर लोगों के पास पैसा रहेगा तभी वे खर्च करेंगे। इसलिए यह कहना कि त्योहार की वजह से लोगों ने अगस्त, सितम्बर और अक्तूबर महीने में खर्च किया या फिर इस अवधि के दौरान मांग में वृद्धि हुई या फिर निवेश में इजाफा हुआ गलत होगा।

सितम्बर और अक्टूबर 2022 के आंकड़ों के अनुसार वेतन वाली नौकरियां कोरोना महामारी के पहले के स्तर पर पहुंच गई हैं और कयास लगाए जा रहे हैं कि नवम्बर और दिसम्बर महीने में इसमें और भी सुधार होगा। शहरी क्षेत्र में सितम्बर महीने में 21.4 लाख और अक्टूबर महीने में 22.6 लाख रोजगार सृजित हुए। हालांकि, इन महीनों के दौरान ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन चालू वित्त वर्ष की सितम्बर तिमाही में कृषि एवं संबंधित गतिविधियों में स्थिर मूल्य पर 4.6 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई, जो पिछली तिमाही से अधिक है से ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार के क्षेत्र में बेहतरी आने की संभावना बढ़ी है।

कृषि क्षेत्र में ताजा वृद्धि मुख्य रूप से कृषि संबंधी गतिविधियों में तेजी आने की वजह से संभव हुई है, क्योंकि इन महीनों में फसल की कटाई की गतिविधियां कम हुई हैं। यह सकारात्मक संकेत है। जीडीपी वृद्धि वित्त वर्ष 2023 में 7.00 प्रतिशत के आसपास रहने का अनुमान है और उम्मीद है कि भारत आसानी से इस लक्ष्य को हासिल कर लेगा। अभी दुनिया के देशों में अनिश्चितता का माहौल है। महंगाई और विकास की सुस्त वृद्धि दर से विकसित देशों समेत दुनिया भर के अधिकांश देश मंदी की ओर बढ़ रहे हैं, जबकि भारत मजबूती से विकास की दिशा में अग्रसर है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Jai Prakash Dwivedi

जय प्रकाश द्विवेदी ने संभाली वेकोलि की बागडोर

February 1, 2024

गाँधी जयंती के अवसर पर वेकोलि में स्वच्छता के लिए विशेष मुहिम-3 की शुरुआत

October 3, 2023
CM Dhami

दुबई में सीएम धामी की उपस्थिति में ₹5450 करोड़ के इनवेस्टमेंट एमओयू साइन

October 18, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • झंकार महिला मंडल ने की एंटी-ड्रग्स कैम्पेन
  • इन लोगों को हर महीने 6 हजार रुपये देगी दिल्ली सरकार?
  • मोबाइल इंटरनेट चालू, वाई-फाई पर प्रतिबंध; इस देश में लिया गया अनोखा फैसला

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.