Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

ED ने 1 साल में जब्त की 81 हजार करोड़ की संपत्तियां, ये रहे चौंकाने वाले आंकड़े

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 2, 2026
in राष्ट्रीय
A A
ED
17
SHARES
567
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली।  देश की प्रमुख जांच एजेंसी ED ने अपने 70वें स्थापना दिवस पर ऐसा रिपोर्ट कार्ड पेश किया, जिसने साफ कर दिया कि अब आर्थिक अपराधियों के लिए रास्ते आसान नहीं रहने वाले. ED डायरेक्टर ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 एजेंसी के लिए बेहद अहम रहा, जहां रिकॉर्ड स्तर पर केस दर्ज हुए, संपत्तियां जब्त की गईं और पीड़ितों को बड़ी राहत मिली.

ED के मुताबिक इस साल कुल 812 चार्जशीट दायर की गईं, जिनमें 155 सप्लीमेंट्री चार्जशीट शामिल हैं. यह आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले लगभग दोगुना है. सबसे बड़ी बात यह रही कि ED का conviction rate 94% तक पहुंच गया है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. फिलहाल 2400 से ज्यादा मामले कोर्ट में लंबित हैं और एजेंसी को उम्मीद है कि इनमें भी ज्यादातर मामलों में आरोपियों को सजा मिलेगी.

इन्हें भी पढ़े

chirag paswan

ट्रेनें रोककर युवाओं को रोक पाओगे? चिराग पासवान के बयान से गरमाई सियासत !

October 9, 2026
Most Expensive Stock

भारत की घरेलू स्थिति काफी अच्छी, विदेशी निवेशकों के लौटने पर ये शेयर लगाएंगे सबसे तेज दौड़!

October 9, 2026
vande bharat

नमो भारत कॉरिडोर से सफर करने वाले यात्रियों को मिलेगी कला और संस्कृति की झलक

October 8, 2026
नितिन नवीन

नितिन नबीन का विपक्ष पर हमला, बोले- युवा सिर्फ युवा है, Gen Z-Alpha में क्यों बांटा जा रहा

October 8, 2026
Load More

संपत्ति जब्ती के मामले में भी ED का बड़ा रिकॉर्ड

संपत्ति जब्ती के मामले में भी ED ने बड़ा रिकॉर्ड बनाया है. पिछले वित्त वर्ष में एजेंसी ने 81,422 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच कीं, जबकि अब तक कुल जब्त संपत्ति का आंकड़ा 2,36,017 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. एजेंसी का साफ कहना है कि उसका मकसद सिर्फ जांच करना नहीं, बल्कि अपराध से कमाए गए पैसे को पूरी तरह खत्म करना है ताकि अपराधी उस पैसे का इस्तेमाल दोबारा किसी गलत काम में न कर सकें.

ED की मदद से मिले पैसे

ED ने पीड़ितों को राहत देने में भी अहम भूमिका निभाई है. एजेंसी ने अब तक 63,142 करोड़ रुपये बैंकों, निवेशकों और होमबायर्स को वापस दिलाए हैं. PACL मामले में ही करीब 15,581 करोड़ रुपये निवेशकों को लौटाए गए, जबकि उदयपुर के एक रियल एस्टेट केस में 200 से ज्यादा घर खरीदारों को उनकी संपत्ति वापस मिली. इन मामलों को ED ने अपनी बड़ी उपलब्धि बताया है, जहां लोगों को सालों बाद न्याय मिल सका.

अपराध का तरीका तेजी से बदल रहा-ED

एजेंसी ने यह भी माना कि अब अपराध का तरीका तेजी से बदल रहा है. पहले जहां बैंक फ्रॉड और रियल एस्टेट घोटाले ज्यादा सामने आते थे, अब cryptocurrency fraud, cyber crime, terror funding और drug trafficking जैसे मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. ED अब इन मामलों में मनी ट्रेल पकड़कर अपराधियों तक पहुंच रही है. लाल किला ब्लास्ट केस में की गई कार्रवाई को इसका उदाहरण बताया गया.

विदेश भागे अपराधियों पर भी ED का शिकंजा

विदेश भागे आर्थिक अपराधियों पर भी ED का शिकंजा कसता जा रहा है. Fugitive Economic Offenders Act के तहत अब तक 54 लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है, जिनमें से 21 को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया जा चुका है. इन मामलों में 2,178 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है. टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से एजेंसी ने अपनी प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाया है.

अब ED के समन पर QR कोड सिस्टम लागू किया गया है, जिससे फर्जी नोटिस और धोखाधड़ी को रोका जा सके. साथ ही जांच प्रक्रिया में निगरानी और जवाबदेही भी बढ़ाई गई है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत की भूमिका मजबूत होती दिख रही है. ED अब ग्लोबल एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क में सक्रिय भूमिका निभा रहा है और आने वाले समय में BRICS समेत कई अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म पर भारत की भागीदारी और बढ़ेगी.

आर्थिक अपराध और ज्यादा हाईटेक होंगे- ED डायरेक्टर

ED डायरेक्टर ने साफ कहा कि आने वाले समय में आर्थिक अपराध और ज्यादा हाईटेक होंगे, लेकिन एजेंसी भी उसी तेजी से खुद को अपडेट कर रही है. उनका कहना था कि असली लड़ाई अपराधियों के पैसे के खिलाफ है, और जब वही खत्म कर दिया जाएगा तो अपराध अपने आप कम हो जाएगा.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
UAE Pakistan?

क्या पाकिस्तान को बचा पाएगी यूएई की खैरात?

January 13, 2023
Supreme Court

वक्फ कानून पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, किसके पक्ष में होगा?

April 16, 2025
Sripanchadashnam Juna Akhara

श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े से कांवड़ यात्रा में मुसलमानों के पूर्ण बहिष्कार का आह्वान

June 26, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • TB के खिलाफ जंग! CM रेखा गुप्ता बोलीं – मैदान में उतरी हेल्थ, यूथ और डिफेंस की त्रिशक्ति
  • स्वास्थ्य सुरक्षा के विश्वास तक… CM योगी बोले- बढ़ें स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश की ओर
  • UP राज्यसभा चुनाव में सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, बीजेपी का 8 सीटों पर कब्ज़ा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.