Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

 एक झपकी दूर है रोडवेज की बसों से मौत

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 29, 2022
in राज्य
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून। चालक को बिना आराम दिए और निर्धारित किलोमीटर से अधिक बस संचालित कराने में निजी बस आपरेटर ही नहीं, बल्कि उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) भी शामिल है। रोडवेज की बसों में 300 किमी से अधिक दूरी वाले मार्गों पर एक बस में दो चालक भेजने का नियम है, लेकिन यहां एक ही चालक से 500 से 600 किमी रोजाना बस चलवाई जा रही है।
दरअसल, लंबी दूरी वाले मार्गों पर ज्यादातर बसों का संचालन विशेष श्रेणी व संविदा के चालक करते हैं, लिहाजा कमाई के चक्कर में ये चालक दोहरी ड्यूटी से इन्कार नहीं कर पाते। इन चालकों को प्रति किमी के हिसाब से भुगतान होता है, इसलिए ज्यादा मानदेय के चक्कर में वह बिना आराम किए ही बस दौड़ाते हैं। कई बस चालक तो नींद में होने के बावजूद बसों का संचालन करते हैं।

दो साल पूर्व ऐसे ही एक मामले में टनकपुर मार्ग के चालक की हरिद्वार में बस हादसे में मौत हो चुकी है। इस चालक से रोडवेज अधिकारियों ने बिना आराम दिए लगातार 1400 किमी बस संचालित कराई थी। अब रविवार को उत्तरकाशी जिले में चारधाम यात्रा पर आए मध्य प्रदेश के श्रद्धालुओं की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का कारण भी चालक का नींद में होना बताया जा रहा है। हालांकि, यह बस निजी थी, मगर सवाल पूरी व्यवस्था पर खड़ा हो गया है। चारधाम यात्रा में रोडवेज बसें भी लगाई गई हैं, ऐसे में कर्मचारी संगठनों ने चालकों को आराम देने का मामला उठाना शुरू कर दिया है।

इन्हें भी पढ़े

haridwar kumbh mela

कुंभ से पहले सज-संवर रहा हरिद्वार, देखते रह जाएंगे श्रद्धालु

March 14, 2026
clinic

आयुष्मान भारत योजना के नाम पर धोखाधड़ी, 2 अस्पतालों के खिलाफ हुआ एक्शन

March 14, 2026

विधायकी लड़ने के लिए दिल्ली से मिनिस्टर भेजेगी भाजपा!

March 13, 2026
Yati Narasimhanand Giri

वीडियो जारी कर यति नरसिंहानंद गिरी ने हिंदू नेताओं को सतर्क रहने की दी चेतावनी!

March 13, 2026
Load More

एक माह में 10-10 हजार किमी
रोडवेज के विशेष श्रेणी और संविदा चालकों से एक माह में 10-10 हजार किमी तक बस संचालन कराया जा रहा है, जबकि नियम माह में ड्यूटी के 26 दिन में प्रतिदिन 300 किमी तक बस संचालन का ही है। रोडवेज के देहरादून ग्रामीण डिपो के रिकार्ड पर ही नजर डालें तो यहां तैनात तकरीबन 200 चालकों में से आधे चालकों ने मई में 10-10 हजार किमी बस संचालित की। मानक के तहत चालक को एक दिन में सिर्फ आठ घंटा स्टेयरिंग पर ड्यूटी कराई जा सकती है। फिर नौ घंटे आराम देने का नियम है, लेकिन चालकों से तय समय से अधिक ड्यूटी कराई जा रही है।

दीपक जैन (महाप्रबंधक रोडवेज) ने कहा कि नियमों के विपरीत बस संचालन किसी चालक से नहीं कराया जा रहा। आदेश दिए गए हैं कि एक चालक अगर आठ घंटे तक बस संचालन करता है तो उसे नौ घंटे तक आराम दिया जाए। अगर कोई चालक तय आठ घंटे से अधिक बस संचालन करता है तो उसे चार घंटे अतिरिक्त बस संचालन पर एक दिन का आराम दिया जाता है। मानक के अनुसार लंबी दूरी वाले मार्गों पर एक बस में दो चालक भेजे जा रहे हैं।

प्रदेश महामंत्री उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन अशोक चौधरी  का कहना है  कि चालकों को बिना आराम दिए पूरा दिन बस संचालन कराया जा रहा है। विशेष श्रेणी व संविदा के चालक एक माह में 10-10 हजार किमी तक बस संचालन कर रहे हैं। इससे हादसे का खतरा बना रहता है। यह स्थिति तभी सुधर सकती है, जब चालकों को मिलने वाला मानदेय दोगुना किया जाए या उन्हें नियमित किया जाए।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
CSIR-IHBT ने

सुगंधित फसलों की खेती को बढ़ावा देने CSIR-IHBT ने आयोजित किये प्रशिक्षण कार्यक्रम

July 23, 2023
mock drill

मॉक ड्रिल के पीछे की बड़ी कहानी क्या, जानिए क्या है गोपनीय स्क्रिप्टिंग?

May 6, 2025
mcd election delhi

एमसीडी का चुनाव देश का मिनी चुनाव है!

December 2, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में टेक कंपनियां, अब इनको बनाएगा निशाना
  • कुंभ से पहले सज-संवर रहा हरिद्वार, देखते रह जाएंगे श्रद्धालु
  • भारत के लिए संकटमोचक बना दोस्‍त रूस, पुतिन ने खोजा नया कूटनीतिक रास्ता!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.