Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home स्वास्थ्य

एक पैर पर 10 सेकंड खड़े नहीं रह सकते तो मौत का ज्यादा खतरा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 25, 2022
in स्वास्थ्य
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

अगर आपको एक पैर पर 10 सेकंड भी खड़े होने में दिक्कत होती है तो समझ जाइए कि आपकी उम्र लंबी नहीं है। दरअसल, हाल ही में एक शोध से पता चलता है कि जो लोग एक पैर पर 10 सेकेंड भी खड़े नहीं हो सकते, उनकी 10 साल के भीतर मरने की संभावना अधिक है यानी आपकी बैलेंसिंग और अंदरूनी स्वास्थ्य के बीच गहरा रिश्ता है। आइए जानते हैं कि शोध में क्या-क्या बातें सामने आई ।

इस शोध के लिए अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, फिनलैंड और ब्राजील के विशेषज्ञों ने बैलेंस और मृत्यु दर के बीच वाले संबंधों का पता लगाने के लिए 12 साल तक अध्ययन किया। इस शोध के परिणाम ब्रिटिश जर्नल ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन में प्रकाशित किए गए हैं, जिसमें बताया गया कि जो लोग 10 सेकंड तक भी एक पैर पर खड़े नहीं हो पाते हैं उनमें 10 वर्षों में मौत का खतरा दोगुना हो जाता है।

इन्हें भी पढ़े

newborn babies

क्या नवजात बच्चें को भी होती है कब्ज की समस्या? जानें कैसे करें पहचान

February 7, 2026
head and neck cancer

भारत में क्यों बढ़ रहा है सिर और गर्दन के कैंसर का खतरा?

February 4, 2026
fatty liver

लिवर से जुड़ी बीमारियों से कैसे करें बचाव, जानिए

February 2, 2026
diabetes

क्या सूरज की रोशनी से कंट्रोल हो सकती है डायबिटीज?

February 1, 2026
Load More

कैसे किया गया यह शोध?
2008 से 2020 तक हुए इस शोध में 51-75 साल के 1,702 लोग शामिल किए गए, जिन्हें बिना किसी सहारे के 10 सेकंड तक एक पैर पर खड़े होने को कहा गया। सभी को एक पैर अपने दूसरे पैर के पीछे और दोनों हाथ साइड में रखने थे। सभी को तीन मौके दिए गए, लेकिन हर पांच में से एक व्यक्ति (21 प्रतिशत) टेस्ट में फेल हो गया। 71-75 आयु वर्ग के 54 प्रतिशत लोग यह टेस्ट पूरा करने में असमर्थ रहे।

असफल रहे 17.5 प्रतिशत लोगों की अगले 10 सालों में मौत
इस टेस्ट को पूरा करने में असफल रहे लोगों में से 17.5 प्रतिशत लोगों की अगले 10 सालों में किसी न किसी कारण से मौत हो गई। वहीं जिन लोगों ने इस टेस्ट को पास किया था, उनमें से 4.5 प्रतिशत लोगों की अगले 10 सालों में मौत हुई। जो लोग इस टेस्ट में असफल रहे, उनमें अगले 10 वर्षों में किसी भी कारण से मृत्यु का 85 प्रतिशत अधिक जोखिम था।

बीमारियों से ग्रस्त हुए टेस्ट में असफल
इस टेस्ट में असफल लोग किसी न किसी बीमारी से ग्रस्त थे और जो लोग 10 सेकंड तक एक पैर पर नहीं खड़े हो पाए उन लोगों को टाइप-2 मधुमेह था। वहीं, बाकियों को मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोगों की शिकायत थी।

खराब जीवनशैली से जुड़ा खराब बैलेंस
इस शोध के प्रमुख शोधकर्ता डॉ क्लाडियो गिल अराजुओ ने कहा, मेरा मानना है कि शरीर का खराब बैलेंस खराब जीवनशैली से जुड़ा हुआ है यानी जो लोग टेस्ट में असफल रहे वे शारीरिक रूप से सक्रिय नहीं रहते हैं और न ही एक्सरसाइज करते हैं। उन्होंने यह भी कहा, मुझे लगता है कि 51-75 साल के लोगों को अपने रुटीन हेल्थ चेक-अप में सेफ बैलेंस टेस्ट भी शामिल करना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Chief Minister Yogi Adityanath

सीएम योगी ने जिला स्तर पर साइबर थाने और थाना स्तर पर साइबर सेल के जल्द गठन के दिये निर्देश

October 3, 2023

चुनाव से पहले नीतीश कुर्सी छोड़ेंगे या नहीं?

December 17, 2022
Yogi

योगी सरकार अयोध्या में सजाएगी ‘वैश्विक राम दरबार’

January 2, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सिंधु जल संधि पर ताले के बाद चेनाब पर क्‍या है भारत का प्‍लान?
  • माता वैष्णो देवी के आसपास भी दिखेगा ‘स्वर्ग’, मास्टर प्लान तैयार!
  • ग्रेटर नोएडा में चल रहा था धर्मांतरण का खेल, 4 गिरफ्तार

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.