Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

खाकी भी अब सुरक्षित नहीं!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 9, 2023
in दिल्ली, राज्य
A A
महिला सिपाही
17
SHARES
565
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : बिहार में कानून व्यवस्था लगातार सवालों के घेरे में है। विपक्ष सुशासन की सरकार का दावा करने वाली नीतीश सरकार पर अक्सर बढ़ते आपराधिक घटनाओं को लेकर हमलावर रहती है। राज्य में बेकाबू अपराध का आलम यह है कि अब खाकी भी सुरक्षित नहीं है। जी हां, ताजा मामला खाकी से जुड़ा है। बिहार के कटिहार जिले के मुंगेर की एक लेडी कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना बुधवार देर शाम की है। मृतका की पहचान 21 वर्षीय प्रभा भारती के रूप में हुई है। प्रभा मुंगेर के जमालपुर की रहने वाली थी। जो फिलहाल कटिहार पुलिस लाइन में तैनात थी। घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए गुरुवार को पुलिस अधिकारी ने बताया कि कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक महिला पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। गेड़ाबाड़ी- कटिहार एनएच 81 पर भटवारा चौक के पास बुधवार की देर शाम पावर प्लांट के सामने बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।

घटनास्थल से दो खोखा बरामद

इन्हें भी पढ़े

CM Rekha Gupta

दिल्ली में पानी की किल्लत होगी दूर, सरकार ने मंजूर किए 11,427 करोड़, क्या है पूरा प्लान?

August 26, 2026
CM Dhami

टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए CM धामी, प्रदेश की खुशहाली की मांगी मन्नत

August 26, 2026
Delhi Lakshmi Yojana

दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू, महिलाओं को मिलेंगे ₹2,500 हर माह

August 26, 2026
IIT Delhi student dies

IIT दिल्ली के छात्र की मौत, आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज, प्रशासनिक खामियों पर छात्रों का प्रदर्शन

August 26, 2026
Load More

पुलिस अधिकारी ने बताया कि छानबीन के क्रम में घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि हत्या के समय वह अकेले थी या किसी और के साथ थी, पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है। लेडी कांस्टेबल के कानों में ईयरफोन लगे थे।

एसआईटी गठित कर छापेमारी जारी

घटनास्थल से महिला पुलिसकर्मी का मोबाइल और बैग बरामद किया गया है, जिसके आधार पर पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है। कुछ लोग इसे प्रेम संबंध से भी जोड़कर देख रहे हैं। एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पहली नजर में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है। निजी कारणों से महिला कांस्टेबल की हत्या हुई है। मामले में अभियुक्त की पहचान कर ली गई है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी गठित कर रेड की जा रही है।

प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

इधर मृतका के होम टाउन मुंगेर से मिली जानकारी के अनुसार प्रभा भारती का मुंगेर जिले के ही फलका स्थित मोरसंडा गांव निवासी छोटे हसन से अफेयर था। एक साल के अफेयर के बाद प्रभा ने ब्रेकअप कर लिया था। जिसके बाद से छोटे हसन उसे लगातार परेशान कर रहा था। प्रभा ने इसको लेकर महिला थाने में मौखिक शिकायत भी की थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस दो बार छोटे के घर पर भी गई थी, लेकिन वो फरार हो गया। परिजनों को संदेह है कि छोटे हसन ने ही प्रभा की हत्या की है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
किसान आंदोलन

दिल्ली की ओर आ रहे किसानों पर शंभू बॉर्डर के पास पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

February 13, 2024
Biden

व्हाइट हाउस में कोकीन मिलने के बाद मचा बवाल? टेंशन में बाइडन

July 16, 2023

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार से अयोध्या आस्था स्पेशल ट्रेन को किया फ्लैग ऑफ

January 30, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली में पानी की किल्लत होगी दूर, सरकार ने मंजूर किए 11,427 करोड़, क्या है पूरा प्लान?
  • टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए CM धामी, प्रदेश की खुशहाली की मांगी मन्नत
  • दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू, महिलाओं को मिलेंगे ₹2,500 हर माह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.