Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

ज्यादा शराब भी अचानक मौत की वजह, क्या कहती है ICMR रिपोर्ट

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 27, 2023
in दिल्ली, राष्ट्रीय
A A
शराब
26
SHARES
852
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : शादी में डांस, जिम में वर्कआउट या गरबा डांस जैसी गतिविधियों के दौरान युवाओं तक की मौत ने देश में सभी को चौंकाया है। बीते कुछ सालों में ऐसी घटनाओं में तेजी से इजाफा हुआ है। इसके चलते यहां तक कयास लग रहे थे कि कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले लोगों के साथ ऐसी घटनाएं अधिक हो रही हैं। हालांकि ICMR ने बीते सप्ताह जो अपनी रिपोर्ट जारी की है, उसमें ऐसे सभी कयासों को खारिज किया गया है। स्टडी में साफ कहा गया है कि कोरोना वैक्सीन अचानक मौतों की वजह नहीं है। हालांकि ICMR की स्टडी में कुछ हिदायतें भी दी गई हैं कि कैसे इस तरह की मौतों से बचा जा सकता है।

स्टडी में कहा गया, ‘हमारे कोरोना वैक्सीनेशन से अचानक मौतों का कोई संबंध नहीं पाया है। इसकी बजाय कोरोना वैक्सीन से तो अचानक मौत का रिस्क और कम ही हो जाता है।’ हालांकि स्टडी में कुछ फैक्टर्स को जरूर इसकी वजह बताया गया है। ये हैं- परिवार में अचानक मौतों की हिस्ट्री, कोरोना संक्रमण में अस्पताल में भर्ती होना या फिर बड़े पैमाने पर शराब पीना और प्रतिबंधित दवाओं का सेवन करना। यहां यह बात गौरतलब है कि फैमिली में अचानक मौतों की हिस्ट्री या फिर कोरोना के इलाज के लिए भर्ती होने पर हमारा कोई वश नहीं है।

इन्हें भी पढ़े

जन विश्वास बिल

आम आदमी की जिंदगी आसान करेगा जन विश्वास बिल!

April 3, 2026

विदेशी हो जाएगा ये देसी बैंक! RBI ने दी मंजूरी

April 3, 2026
getting rewards for giving garbage

प्लास्टिक बोतल दो, इनाम लो! कचरा देने पर मिल रहा रिवॉर्ड, जानिए क्या है ये अनोखी पहल?

April 3, 2026
fund

2 लाख करोड़ वाले सुरक्षा कवच से देशों की अर्थव्यवस्था में आएगी नई जान!

April 3, 2026
Load More

लेकिन अत्यधिक मात्रा में शराब पीने और प्रतिबंधित या फिर बिना डॉक्टर की सलाह के दवाओं की हेवी डोज से बचना जरूर अपने हाथ में है। इस तरह लाइफस्टाइल से जुड़ी ये दो सावधानियां रखकर भी अचानक मौत से बचा जा सकता है। कार्डिएक अरेस्ट, हार्ट अटैक जैसी दिक्कतें युवाओं में भी खूब देखी गई हैं। यहां तक कि 19 साल के युवा की भी जिम में पिछले दिनों ट्रेडमिल पर दौड़ते हुए मौत हो गई थी। इसके अलावा नवरात्रि के दौरान गरबा डांस करते हुए कई लोगों की मौत की खबर आई थी। इन खबरों ने सभी को हैरान कर दिया था।

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने भी पिछले महीने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि यदि किसी को कोरोना हो चुका है तो फिर उसे एक या दो साल तक बहुत ज्यादा मेहनत का काम नहीं करना चाहिए। ऐसे लोगों को हाई इंटेंसिटी वाली एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा था कि ऐसी स्थिति में कार्डिएक अरेस्ट या फिर हार्ट अटैक की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। ICMR की टीम ने अपनी स्टडी के लिए कुल 729 केसों का अध्ययन किया था। ये सभी लोग 18 से 45 साल के थे और इन्हें कोई गंभीर बीमारी भी नहीं थी।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

कानून से नहीं रूकेगा दलबदल

July 12, 2022
US strikes Iranian warship near Sri Lanka

‘भारत के दरवाजे पर जंग?’; श्रीलंका के पास ईरानी युद्धपोत पर अमेरिकी हमला, क्षेत्रीय सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

March 5, 2026
CM Dhami

श्रीमद् देवी भागवत ज्ञान यज्ञ में शामिल हुए सीएम धामी, कही ये बात

April 10, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • आम आदमी की जिंदगी आसान करेगा जन विश्वास बिल!
  • अभिषेक शर्मा पर हो गया बड़ा एक्शन, आईपीएल ने क्यों ठोका बड़ा जुर्माना
  • विदेशी हो जाएगा ये देसी बैंक! RBI ने दी मंजूरी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.