Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

दिल्ली 6 से बीबीसी तक का सफर… दूरदर्शन की प्रसिद्ध समाचार वाचिका सरला माहेश्वरी का निधन !

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 14, 2026
in राष्ट्रीय
A A
Sarla Maheshwari
13
SHARES
425
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

प्रकाश मेहरा


नई दिल्ली (स्पेशल डेस्क): दूरदर्शन के स्वर्णिम युग की एक और पहचान अब यादों के झरोखों में सिमट गई है। अपनी सादगी और गंभीर आवाज से करोड़ों दर्शकों के दिलों पर राज करने वालीं समाचार वाचक सरला माहेश्वरी का बृहस्पतिवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के नजदीक शक्ति नगर में उनके आवास पर निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली के निगम बोध घाट पर किया गया, जहां मीडिया जगत की तमाम हस्तियों ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी।

इन्हें भी पढ़े

Tax

आज से नया टैक्‍स कानून, बदल जाएंगे HRA समेत ये 10 नियम!

April 1, 2026
crude oil

कच्चा तेल 100 डॉलर के पार, फिर डीजल बिकता 193 रुपये लीटर, जानिए सस्ता क्यों?

April 1, 2026
RSS

संघ की वैचारिक यात्रा का ऐतिहासिक दस्तावेज ‘आरएसएस @100’

April 1, 2026
toll plazas

एक अप्रैल से नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा, बढ़ जाएगा टैक्‍स

March 29, 2026
Load More

दिल्ली- 6 से बीबीसी तक का सफर

पुरानी दिल्ली के सीताराम बाजार (दिल्ली-6) में जन्मीं सरला माहेश्वरी की शिक्षा- दीक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय में हुई। उन्होंने न केवल पीएचडी की उपाधि प्राप्त की बल्कि हंसराज कालेज में छह वर्षों तक हिंदी की अध्यापिका के रूप में ज्ञान की भी लौ जलाती रही।

साल 1976 में उन्होंने दूरदर्शन के साथ बतौर एंकर अपने करियर की शुरुआत की। 1984 में डा. पवन माहेश्वरी से विवाह के बाद वह इंग्लैंड चली गईं, जहां उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए ढाई साल तक बीबीसी में काम किया। 1988 में भारत लौटने के बाद वह दोबारा दूरदर्शन परिवार का हिस्सा बनीं।

खबरें पढ़ने का शालीन अंदाज था उनकी पहचान

स्वर्गीय सरला माहेश्वरी के पूर्व सहकर्मी और दिग्गज एंकर शम्मी नारंग उन्हें याद करते हुए बताते हैं कि वह स्वभाव से बेहद सौम्य और मिलनसार थीं। सरला माहेश्वरी का खबरें पढ़ने का शालीन अंदाज उनकी पहचान था। वह दूरदर्शन की सम्मानित और प्रतिष्ठित समाचार वाचिका थीं, जिन्होंने अपनी सौम्य आवाज, सटीक उच्चारण और गरिमापूर्ण प्रस्तुति से भारतीय समाचार जगत में विशेष स्थान बनाया। उनकी सादगी, संयम और व्यक्तित्व ने दर्शकों के मन में गहरा विश्वास स्थापित किया था।

कांपती आवाज में दी थी राजीव गांधी के निधन की खबर

वहीं, वरिष्ठ पत्रकार विवेक शुक्ला उन्हें याद करते हुए कहते है एक साक्षात्कार के दौरान स्वर्गीय सरला माहेश्वरी ने जिक्र करते हुए बताया था कि वर्ष 1991 में उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के निधन की खबर पूरे देश को देनी थी। उस समय शोक और दुख के कारण उनकी आवाज कांप रही थी, जो उनके लिए बहुत यादगार और भावुक पल था। वह स्वयं देवकी नंदन पांडे जैसे दिग्गजों से बेहद प्रभावित थीं

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
doctor

शिक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम हिंदी में चिकित्सा पाठ्यक्रम

October 18, 2022

खोजी पत्रकारिता: सड़क निर्माण परियोजनाओं में भ्रष्टाचार को उजागर करना

October 4, 2023
rahul gandhi

राहुल गांधी के ‘हाइड्रोजन बम’ भाषण… वोट चोरी के आरोपों पर ‘H-Files’!

November 5, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना
  • हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी
  • अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.