Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

किस्मत अगले 25 साल में तय होगी!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 28, 2022
in राज्य, राष्ट्रीय
A A
PM Modi
29
SHARES
967
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

हरिशंकर व्यास


प्रधानमंत्री ने गुरुवार को पालनपुर की सभा में कहा और उससे पहले भी कई बार कहा है कि गुजरात का इस बार का चुनाव विधायक या सरकार चुनने के लिए नहीं है, बल्कि अगले 25 साल के लिए गुजरात की किस्मत चुनने का है। इस बात को उन्होंने हिमाचल प्रदेश के चुनाव में अलग करह से कहा था। वहां उन्होंने किस्मत वाली बात नहीं की थी लेकिन यह कहा था कि विधायक के उम्मीदवार पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है, मोदी को वोट देना है, मोदी की ताकत बढ़ानी है, कमल पर बटन दबाना है। गुजरात में भी उम्मीदवार का कोई मतलब नहीं है, गुजरात के लोगों को अगले 25 साल में गुजरात की किस्मत तय करने के लिए वोट करना है।

इन्हें भी पढ़े

Deputy CM Samrat Chaudhary

महिला स्टार्टअप के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपये, रक्षाबंधन पर बिहार सरकार का तोहफा

August 27, 2026
modi cabinet 2024

केंद्रीय मंत्रिपरिषद फेरबदल, इन नए चेहरों को मिल सकता है मौका

August 27, 2026
pm modi

पीएम मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग’ में एथलीटों से किया संवाद, बोले-‘मुझे देश के युवाओं की शक्ति पर भरोसा’

August 27, 2026
indus water treaty

सिंधु जलसंधि से न‍िकलने से भारत को रोक नहीं सकते अंतरराष्‍ट्रीय कानून, पाकिस्तान की बोलती बंद?

August 27, 2026
Load More

अब सवाल है कि किस्मत अगले 25 साल में तय होगी तो पिछले 27 साल में क्या हुआ? गुजरात में 27 साल से भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। उसमें से 13 साल खुद नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री रहे हैं, जिनके बारे में दावा है कि उनके जैसा कोई नहीं हुआ। उन्होंने पूरे राज्य में विकास की गंगा बहा दी। फिर भी किस्मत अगले 25 साल में तय होगी! पिछले 27 साल में से साढ़े 14 साल यानी आधे से ज्यादा डबल इंजन की सरकार रही है। यानी केंद्र और राज्य दोनों जगह भाजपा की सरकार रही है। पहले छह साल अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री थे और पिछले साढ़े आठ साल से खुद नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं। दिल्ली से ही गुजरात की सरकार चल रही है। फिर भी किस्मत तय नहीं हुई है। किस्मत अगले 25 साल में तय होगी! प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने गुजरात को बरबाद कर दिया। सोचें, वह कांग्रेस जो 27 साल से राज्य की सत्ता से बाहर है और इन 27 सालों में सिर्फ 11 साल केंद्र सरकार में रही है। उससे ज्यादा साढ़े 14 साल खुद भाजपा की केंद्र में सरकार रही है। फिर भी कांग्रेस ने गुजरात को बरबाद कर दिया। सोचें, कांग्रेस ने विपक्ष में रह कर भी गुजरात को बरबाद कर दिया और ढाई दशक तक सरकार चला कर भाजपा और नरेंद्र मोदी गुजरात को आबाद नहीं कर सके!
हैरानी इस बात पर नहीं है कि प्रधानमंत्री ऐसी बात कर रहे हैं। वे हमेशा ऐसी बात करते हैं।

हैरानी इस बात पर है कि गुजरात के लोग इस पर यकीन कर रहे हैं और वे फिर भाजपा को वोट देंगे क्योंकि उनको भी लग रहा है कि कांग्रेस ने गुजरात को बरबाद कर दिया। कांग्रेस पर प्रधानमंत्री का दूसरा आरोप यह है कि उसने गुजरात और गुजरातियों को देश व दुनिया में बदनाम किया। वे हर बार की तरह इस बार भी छह-सात करोड़ गुजरातियों की अस्मिता का मामला उठा रहे हैं। देश के 140 करोड़ लोगों के प्रधानमंत्री गुजरात का चुनाव जीतने के लिए अस्मिता का दांव लगा रहे हैं। मेधा पाटकर कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो गईं तो प्रधानमंत्री दो दिन तक उनके नाम पर वोट मांगते रहे। उनको गुजरात विरोधी बता कर उन्होंने लोगों से कांग्रेस को वोट नहीं देने की अपील की।

बहरहाल, जो पिछले 27 साल में नहीं हुआ वह अगले 25 साल में होगा। भाजपा के लगातार 27 साल तक शासन में रहने के बावजूद पांच में से एक गुजराती गरीबी रेखा के नीचे है। खुद राज्य सरकार ने पिछले साल विधानसभा में यह जानकारी दी थी कि राज्य के 31 लाख से ज्यादा परिवार गरीबी रेखा के नीचे हैं। भूख यानी हंगर इंडेक्स में गुजरात 13वें स्थान पर है और बड़े राज्यों में बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश ही उससे नीचे हैं। बाकी सारे बड़े राज्य उससे ऊपर हैं। जब इस बारे में पूछा जाता है तो राज्य के नेता कहते हैं कि गुजरात की महिलाएं फैशन और सौंदर्य पर ज्यादा ध्यान देती हैं इसलिए खाना नहीं खाती हैं। मानव विकास सूचकांक में गुजरात में 11वें स्थान पर है। दस राज्य उससे ऊपर हैं। ऐसे राज्य, जहां किसी एक पार्टी की इतने लंबे समय तक सरकार नहीं रही या किसी महामानव ने उन राज्यों में सरकार नहीं चलाई वे राज्य गुजरात से काफी ऊपर हैं। यह उस गुजरात की हकीकत है, जो भाजपा की सरकार बनने से पहले से एक विकसित राज्य रहा है, जहां बड़े उद्योग पहले से हैं, जिसके एक शहर को भारत का मैनेचेस्टर कहा जाता था। कपड़े से लेकर हीरा और पेट्रोकेमिकल्स का हब है गुजरात और फिर भी लोगों को अगले 25 साल की किस्मत तय करने के लिए वोट करना है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Strait of Hormuz

होर्मुज पर होगा ईरान का कब्जा… इतना वसूलेगा टैक्स!

August 6, 2026
PM Modi

‘देश के लिए गर्व का पल’, ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी का पहला रिएक्शन!

May 7, 2025
Biden

इतने विरोध के बाद भी कैसे टिके हुए हैं जो बाइडेन, कौन कर रहा समर्थन?

July 13, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • महिला स्टार्टअप के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपये, रक्षाबंधन पर बिहार सरकार का तोहफा
  • केंद्रीय मंत्रिपरिषद फेरबदल, इन नए चेहरों को मिल सकता है मौका
  • पीएम मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग’ में एथलीटों से किया संवाद, बोले-‘मुझे देश के युवाओं की शक्ति पर भरोसा’

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.