Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

उत्तराखंड: FSI और वन विभाग में लड़ाई, महानिदेशक ने प्रमुख वन संरक्षक की भूमिका पर उठाए सवाल

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 2, 2022
in राज्य
A A
वन विभाग
29
SHARES
958
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून: उत्तराखंड के कॉर्बेट में पाखरो टाइगर सफारी के नाम पर अवैध पेड़ों के कटान का मामला अब उत्तराखंड वन विभाग और भारत सरकार के फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया के बीच की लड़ाई में तब्दील हो गया है. उत्तराखंड वन विभाग के मुखिया ने फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया की पेड़ों को काटे जाने से जुड़ी रिपोर्ट पर सवाल खड़े किए तो संस्थान के महानिदेशक ने उत्तराखंड वन विभाग के मुखिया को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है.

उत्तराखंड के कॉर्बेट क्षेत्र में टाइगर सफारी (Tiger Safari in Corbett region of Uttarakhand) के नाम पर पेड़ काटने का मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है. लगातार इस मामले की जांच जारी है, लेकिन इस बीच मामले पर उत्तराखंड वन विभाग के मुखिया विनोद सिंघल (head of forest department Vinod Singhal) को एफएसआई ने कटघरे में खड़ा कर दिया गया है.

इन्हें भी पढ़े

Deputy CM Samrat Chaudhary

महिला स्टार्टअप के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपये, रक्षाबंधन पर बिहार सरकार का तोहफा

August 27, 2026
rishikesh karnprayag rail project

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, 2028 तक ब्यासी सेक्शन में दौड़ेंगी ट्रेनें

August 27, 2026
CM Dhami

टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए CM धामी, प्रदेश की खुशहाली की मांगी मन्नत

August 26, 2026
CM Dhami

उत्तराखंड कैबिनेट ने अदाणी पावर को थर्मल प्लांट लगाने की मंजूरी दी, प्रदेश में मजबूत होगी बिजली आपूर्ति

August 25, 2026
Load More

दरअसल, हाल ही में फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया ने टाइगर सफारी क्षेत्र में पेड़ काटे जाने से जुड़ी रिपोर्ट उत्तराखंड वन विभाग को भेजी थी. जिस पर वन विभाग के मुखिया विनोद कुमार सिंघल ने यह कहते हुए सवाल खड़े कर दिए थे कि रिपोर्ट के 14 बिंदु पर दोबारा फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया अपनी रिपोर्ट भेजें. खास बात यह है कि इस पत्र के जारी होने के बाद फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया की इस रिपोर्ट को लेकर कई तरह की बातें की जाने लगी थी.

ऐसे में इसका जवाब देते हुए एफएसआई के महानिदेशक अनूप सिंह(Director General of FSI Anoop Singh) ने वन विभाग को पत्र भेजा है. वन विभाग के मुखिया विनोद सिंघल के नाम भेजे गए इस पत्र में सीधे तौर पर वन मुखिया को ही कटघरे में खड़ा किया गया है. पत्र में इस मामले पर एफएसआई की रिपोर्ट पर उठाए गए सवाल को बचकाना और भ्रमित करने वाला बताया गया है. इतना ही नहीं वन विभाग के मुखिया पर गलत कामों का बचाव करने का प्रयास करने तक की भी बात पत्र में लिखी गई है.

बता दें वन विभाग के मुखिया विनोद कुमार सिंघल ने 14 बिंदुओं पर एफएसआई से दोबारा रिपोर्ट देने को कहा था, साथ ही इस रिपोर्ट का आधार भी पूछा गया था. वन विभाग की ही एक दूसरी जांच रिपोर्ट में टाइगर सफारी के नाम पर करीब 196 पेड़ काटे जाने की बात लिखी गई है. उधर फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में 6000 पेड़ काटने का ब्यौरा दिया है. बस इसी आंकड़े के अंतर को लेकर दो विभागों के सबसे बड़े सीनियर आईएफ़एस अधिकारी आमने सामने आ गए हैं.

इस मामले को लेकर प्रमुख वन संरक्षक और वन विभाग के मुखिया विनोद सिंघल कहते हैं कि फिलहाल जांच और पत्र का परीक्षण करवाया जा रहा है. उसके बाद ही वह इस पर कोई जवाब दे पाएंगे. जहां तक पत्र में लिखी गई बातों का सवाल है तो यदि किसी गलत काम का बचाव करना होता तो वन विभाग एसएसआई को मामले की जांच के लिए अनुरोध नहीं करता. इस दौरान भारत सरकार के संस्थान एसएसआई को बदनाम करने के आरोप को भी वन विभाग के मुखिया ने खारिज किया है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
pm modi-cm dhami

सीएम धामी ने पीएम मोदी से की शिष्टाचार भेंट, राष्ट्रीय खेलों के लिए दिया न्यौता

January 7, 2025
Exit Polls

एग्ज़िट पोल 2026: पश्चिम बंगाल से तमिलनाडु तक-पांच राज्यों में किसकी बन सकती है सरकार?

April 30, 2026
air pollution nainital

नैनीताल तक दिख रहा गंभीर असर

November 7, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • महिला स्टार्टअप के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपये, रक्षाबंधन पर बिहार सरकार का तोहफा
  • केंद्रीय मंत्रिपरिषद फेरबदल, इन नए चेहरों को मिल सकता है मौका
  • पीएम मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग’ में एथलीटों से किया संवाद, बोले-‘मुझे देश के युवाओं की शक्ति पर भरोसा’

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.