Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

LG और AAP सरकार के बीच नए मोर्चे पर छिड़ी लड़ाई!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 17, 2024
in दिल्ली, राजनीति
A A
Delhi LG
16
SHARES
523
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली की सियासत में पत्रों के जरिये आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। एलजी वीके सक्सेना ने मंगलवार को पानी के मुद्दे पर मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मंत्री आतिशी पर निशाना साधा। एलजी ने कहा कि जल संकट और एक घटना को लेकर मंत्री सियासत कर रही हैं। अगर इस तरह की समस्या है तो यह पिछले दस साल की निष्क्रियता और अक्षमता की स्वीकारोक्ति है। उधर, इसके जवाब में आतिशी ने पत्र लिखकर कहा कि एलजी को जब इस तरह के मामले में अफसरों पर कार्रवाई के लिए कहा जाता है तो तब वे चुप्पी साध लेते हैं…

मंत्री ने खुद की खामी मानी : उपराज्यपाल

इन्हें भी पढ़े

Shivraj singh

भारत-अमेरिका ट्रेड डील भारतीय अर्थव्यवस्था को देगी नई ऊंचाइयां और गति : शिवराज सिंह

February 8, 2026
rekha gupta

इन कर्मचारियों को CM रेखा ने दी बड़ी सौगात, दूर होगी वेतन और पेंशन की टेंशन

February 8, 2026
Shivraj singh

भारत-US ट्रेड डील पर शिवराज का विपक्ष को करारा जवाब, बोले- भारत का बाजार भारतीयों के लिए

February 7, 2026
police

सोशल मीडिया पर लापता लड़कियों को लेकर फैलाया जा रहा डर, दिल्ली पुलिस ने अफवाह फैलाने वालों को दी सख्त चेतावनी

February 6, 2026
Load More

दिल्ली में पेयजल संकट पर मंगलवार को मुख्यमंत्री को खुला पत्र लिखकर उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली सरकार पर हमला बोला है। जल मंत्री आतिशी के पत्र का हवाला देते हुए लिखा है…‘उनका नोट पिछले दस साल की निष्क्रियता और अक्षमता की स्वीकारोक्ति है। आपके साथ इस समय सीधा संवाद नहीं हो सकता है, इसलिए यह खुला पत्र लिखा जा रहा है।

आतिशी के पत्र का हवाला देते हुए उपराज्यपाल ने लिखा है कि दिल्ली में पेयजल की आपूर्ति को रेखांकित करती हुई घटना का जिक्र करते हुए मंत्री ने अपनी ही सरकार को दोषी ठहराया है। दिल्ली में पानी को लेकर हुए विवाद के बाद शुक्रवार को एक महिला की हत्या कर दी गई थी। इस मामले पर जल मंत्री आतिशी की ओर से रविवार को उपराज्यपाल को पत्र लिखा गया था। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पानी को लेकर यह पहली घटना नहीं है, बल्कि दिल्ली सरकार की विफलता के चलते पानी की कमी को लेकर इस तरह की कई घटनाएं पहले भी होती रही हैं। राजधानी में खासतौर पर गरीब बस्तियों वाले इलाकों में पानी की समस्या है और पिछले दशक भर में यह और गंभीर हो गई है। उपराज्यपाल ने पत्र के साथ वर्ष 2017 से अब तक हुई कुछ घटनाओं की अखबारों की कटिंग भी संलग्न करने की बात लिखी है।

उपराज्यपाल ने लिखा है कि दिल्ली विधानसभा के हालिया बजट सत्र में प्रस्तुत आर्थिक सर्वेक्षण में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पिछले दशक में जल उपचार क्षमता में 906 एमजीडी से बढ़कर 946 एमजीडी हो गई, जो मुश्किल से 4.4 फीसदी की बढ़ोतरी है। इसी अवधि के दौरान शहर की जनसंख्या में लगभग 15 फीसदी बढ़ोतरी हो गई। पानी की बर्बादी को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने लिखा है कि पानी के ट्रांसमिशन और वितरण में घाटे, पानी की चोरी, पानी के रिसाव आदि का प्रतिशत 2015 में 45 फीसदी था, जो कि वर्ष 2022-23 में बढ़कर 58 फीसदी हो गया। यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि पानी के रिसाव को रोकने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए गए।

उपराज्यपाल के अनुसार, दिल्ली के ढाई करोड़ लोगों में से दो करोड़ से अधिक लोग यानी 80 फीसदी अलग-अलग स्तर पर पीने के पानी की आपूर्ति से वंचित हैं। सात फीसदी घरों में अभी भी पाइप से पानी की आपूर्ति नहीं होती। वहीं, दिल्ली जल बोर्ड पर संचित ऋण और ब्याज देनदारी 73 हजार करोड़ रुपये है।

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

इन मांगों को लेकर जल संस्थान कर्मचारी संगठन की पेयजल सचिव से हुई वार्ता

October 18, 2022
aravalli case

न्याय पंचायत में अरावली पर विमर्श

January 5, 2026

यूसीसी के बहाने सत्ता में आने के लिए ये है दुष्प्रयास

July 17, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सिंधु जल संधि पर ताले के बाद चेनाब पर क्‍या है भारत का प्‍लान?
  • माता वैष्णो देवी के आसपास भी दिखेगा ‘स्वर्ग’, मास्टर प्लान तैयार!
  • ग्रेटर नोएडा में चल रहा था धर्मांतरण का खेल, 4 गिरफ्तार

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.