Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी और परिवार से जुड़ी छह कंपनियों की भी हो रही पड़ताल

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 17, 2022
in जुर्म, राज्य
A A
Former minister Yakub Qureshi
26
SHARES
874
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

मेरठ (आरएनएस)। पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी उनकी पत्नी और बेटों समेत सात पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस, इंटेलीजेंस और एसटीएफ की टीम पड़ताल में जुट गई। याकूब परिवार से जुड़ी छह कंपनियों के निदेशक और शेयरधारकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। हाल में पुलिस को परफेक्ट प्रीमियम डेयरी प्रोडक्ट्स प्राईवेट लिमिटेड और ग्रैंड इंडियन ओवरसीज पोल्ट्री प्राईवेट लिमिटेड कंपनी के बारे में जानकारी मिली है। दोनों कंपनी की निदेशक में याकूब की पत्नी शमजिदा बेगम और बेटे फिरोज की पत्नी नाजिया और इमरान की पत्नी खुशनुमा हैं। अल फहीम मीटेक्स प्राइवेट लि. में भी शमजिदा को पास्ट निदेशक बताया गया है।

शमजिदा का नाम निकालने की हो रही जांच
पुलिस जांच कर रही है कि कंपनी से किस आधार पर शमजिदा का नाम निदेशक पद से निकाला गया है। शमजिदा का नाम निकालने के मामले में भी पुलिस विस्तार से जांच कर रही है। 31 मार्च 2022 को पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के बेटे इमरान, फिरोज और पत्नी शमजिदा समेत 17 लोगों पर खरखौदा थाने में मुकदमा हुआ था। आरोप था कि खरखौदा के अलीपुर स्थित अल फहीम मीटेक्स प्राइवेट लि.में बिना अनुमति के मीट पैकेजिंग और प्रोसेसिंग का धंधा चल रहा है। याकूब, फिरोज और इमरान की फरारी पर 25-25 हजार का इनाम घोषित कर दिया।

इन्हें भी पढ़े

ai data lab

एआई लैब से मिलेगी सरकारी आईटीआई में आधुनिक तकनीकी शिक्षा!

June 28, 2026
CM Dhami

रुड़की में सीएम धामी ने किया हाईटेक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण!

June 28, 2026
ketan murder case

केतन की हत्या के लिए चेतन ने बनाई थी 10 घंटे की घोस्ट स्ट्रेटेजी, तीन गलतियों ने कर दिया भंडाफोड़

June 28, 2026
Minister Shivraj

कृषिमंत्री शिवराज ने उत्तराखंड को दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात!

June 27, 2026
Load More

तीन दिन पहले याकूब, फिरोज, इमरान, शमजिदा, मोहित त्यागी, फैजाब और मुजीब के खिलाफ गैंगस्टर का भी मुकदमा कर मुजीब को जेल भेज दिया। पुलिस ने याकूब परिवार से जुड़ी सभी कंपनियों को डेटा जुटा लिया है।

ये है कंपनियों का ब्योरा
अल फहीम मीटेक्स प्राइवेट लिमिटेड का नाम याकूब के पिता फहीम के नाम पर रखा गया था, जबकि अल फोजान मीटेक्स कंपनी का नाम इमरान कुरैशी के बेटे फोजान के नाम पर रखा गया था। अल कय्यूम का नाम याकूब के भाई कय्यूब के नाम पर है। पुलिस मीम एग्रो का नाम किस आधार पर रखा गया था। इसकी भी पड़ताल कर रही है। साथ ही पुलिस की जांच में सामने आया कि याकूब परिवार की परफेक्ट प्रीमियम डेयरी प्रोडक्ट्स प्राईवेट लिमिटेड और ग्रैंड इंडियन ओवरसीज पोल्ट्री प्राईवेट लिमिटेड कंपनी भी है। इन दोनों कंपनियों में याकूब की पत्नी शमजिदा और दोनों बेटों की पत्नी निदेशक है। इन कंपनियों के शेयर धारक कौन है? कंपनी किस कमाई से बनाई गई है। पुलिस पूरी पड़ताल में जुटी हुई है।

दिल्ली, देहरादून और मुंबई में मिली याकूब परिवार की लोकेशन
गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज होने के बाद याकूब के परिवार ने स्थान बदल दिया है। दिल्ली और देहरादून के अलावा मुंबई में याकूब परिवार की लोकेशन मिली है। पुलिस की टीमें उक्त आरोपितों को पकडऩे के लिए छापामारी कर रही है। पकड़े गए मुजीब से भी याकूब के कुछ ठिकानों के बारे में पुलिस को जानकारी मिली है। उन्हीं स्थानों पर भी दबिश डाली जा रही है। एसएसपी रोहित सजवाण ने बताया कि याकूब और उसके परिवार से जुड़ी प्रत्येक संपत्ति की पुलिस पड़ताल कर रही है। साथ ही देखा जा रहा है कि उक्त संपत्ति याकूब कुरैशी ने किस कमाई से अर्जित की है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

तेल का खेल है

July 3, 2022
Dhami

उत्तराखंड को ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में एचीवर्स की श्रेणी मिली है: पुष्कर धामी

December 28, 2025
Anand Mohan nitish

नीतीश कुमार को क्यों अच्छे लगने लगे आनंद मोहन!

April 27, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सरकार ने लागू किया ‘सुधार नोटिस’ सिस्टम, ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी जैसे मामलों में जारी रहेगी सख्त कार्रवाई
  • DRDO को मिला नया वित्तीय अधिकार… रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़े रिफॉर्म का किया ऐलान
  • बोलकर या मन में? जानिए क्या है मंत्र जाप करने का सही तरीका और नियम

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.