Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

सीएम योगी बोले- राम मंदिर से लेकर महाकुंभ तक विपक्ष ने पहले उड़ाया उपहास और फिर

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 25, 2025
in राजनीति, राज्य
A A
cm yogi
18
SHARES
587
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। विधान परिषद में सदस्यों के सवालों का जवाब देते हुए सीएम योगी ने राम मंदिर से लेकर महाकुंभ के आयोजन तक का मुद्दा छेड़ा। विपक्ष की ओर से तमाम कार्यक्रमों में बाधा पैदा किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि महाकुंभ के आयोजन के पहले कई प्रकार की बातें कह रहे थे। सवाल कर रहे थे कि 40 करोड़ लोग आ जाएंगे? आयोजन हो जाएगा। अब जब लोग आ गए तो इनकी भाषा सुन लीजिए। कुछ यही स्थिति राम मंदिर आंदोलन के दौरान थी।

सीएम योगी ने महाकुंभ के आयोजन को लेकर कहा कि तमाम तरह की बातों के बाद भी महाकुंभ का आयोजन भव्य और दिव्य रहा है। 2019 के कुंभ में हमारी कैबिनेट ने प्रयागराज पहुंचकर त्रिवेणी में डुबकी लगाई थी। इस बार भी पूरा मंत्रिमंडल वहां गया। प्रयागराज में उन्होंने विकास की योजनाओं की रूपरेखा रखी। इसे वैश्विक स्तर के बड़े आयोजन के रूप में स्थापित करने के कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की। सीएम योगी ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि पहले सवाल किया गया कि आयोजन को आप कर पाएंगे?

इन्हें भी पढ़े

BJP and Congress

चुनावी ट्रस्ट से मिले चंदे से मालामाल हुई BJP, कांग्रेस का क्या हाल?

February 14, 2026
Kharge and Jairam Ramesh

राज्यसभा में क्या हुआ कि आपस में भिड़ गए खरगे और जयराम रमेश

February 13, 2026
raghav chadha

जवाबदेही का बिगुल: ‘राघव चड्ढा ने संसद में उठाई ‘राइट टू रिकॉल’ से महंगाई तक की आवाज’

February 13, 2026
Samarpan

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर ‘समर्पण’ आधारित पुस्तक का हुआ विमोचन

February 13, 2026
Load More

विपक्ष पर उपहास का आरोप

सीएम योगी ने कहा कि किसी भी काम को करने के लिए आपको तीन अवस्थाओं से गुजरना पड़ता है। इसमें एक अवस्था आलोचना की होगी है। अपने तीनों अवस्थाओं को देखा होगा। हमने जब अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के मंदिर के निर्माण का कार्यक्रम चलाया तब भी और प्रयागराज महाकुंभ के आयोजन का कार्यक्रम शुरू हुआ तब भी, विरोधी प्रारंभ में हमारा उपहास उड़ाते थे। सवाल किया जाता था कि क्या वहां राम मंदिर का निर्माण कर देंगे?

सीएम योगी ने कहा कि हम लोग कहते थे कि संघर्ष तो इसी बात का है। हम जरूर सफल होंगे। हमारा विश्वास अपने आप पर है। ईश्वर की कृपा पर है। अपने नेतृत्व में विश्वास है। राम मंदिर आंदोलन थोड़ा आगे बढ़ा तो विरोध शुरू कर दिया। हर स्तर पर विरोध किया गया। सवाल वही था, क्या मंदिर बन जाएगा? मंदिर का निर्माण शुरू हुआ तो रोड़े अटकाने लगे।

सीएम ने कहा कि हर स्तर पर हमारा विरोध किया गया। राम मंदिर के शिलान्यास से उद्घाटन समारोह तक में विपक्ष की नीति को आप देख सकते हैं। राम मंदिर जब बनकर तैयार हो गया तो विपक्षी कहने लगे, राम तो सबके हैं। हम भी तो यही कहते थे, राम सबके हैं। बस हमारी आस्था और विश्वास में रोड़े मत अटकाओ। लेकिन, इनकी तो यही नीति रही है।

विवेकाधीन कोटे पर कही बात

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस निशुल्क स्वास्थ्य निधि के तहत मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही। एक सवाल के जवाब में सीएम योगी ने कहा कि हर विधायक और विधान परिषद सदस्य को स्वयं की निधि से भी हर वर्ष एक निश्चित राशि एक पीड़ित व्यक्ति को सहायता के लिए दी जाती है। स्वास्थ्य योजनाओं के दायरे से बाहर के रोगियों को इससे मदद की जा सकती है। यह उन्हें देने का अधिकार है। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोटे से भी पिछले करीब पौने आठ वर्ष के भीतर बिना भेदभाव के एक निश्चित धनराशि दी गई है। इसमें न किसी की जाति देखी जाती है, न क्षेत्र और न भाषा। जिलाधिकारी अगर रिपोर्ट भेजता है तो 3 दिन के भीतर वह राशि परिवार को मुहैया कराई जाती है।

पूर्व की समाजवादी पार्टी सरकार पर तंज कसते हुए सीएम योगी ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान केवल सपा से जुड़े लोगों को ही पैसा मिलता था। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपके समय में क्या होता था? पैसा सरकार का और योजना का नाम समाजवादी कर दिया जाता था। समाजवादी बस सेवा इसका उदाहरण है। पेंशन सरकार का होता था आप लोग नाम देते थे समाजवादी पेंशन स्कीम। विवेकाधीन काटे का पैसा भी समाजवादी हो गया था। अब यह स्थिति नहीं है।

सीएम योगी ने कहा कि विवेकाधीन कोष पर बिना भेदभाव के हर उत्तर प्रदेशवासी का अधिकार है। इसका असर आप लोग देखते होंगे। निश्चित समय सीमा के भीतर पैसा उपलब्ध कराया जाता है। अगर अतिरिक्त राशि की आवश्यकता होती है तो रिपोर्ट के आधार पर उसकी भी व्यवस्था होती है। सीएम योगी ने कहा कि एक मानव शरीर की क्षति परिवार के लिए तो होती है, लेकिन वह समाज और प्रदेश के लिए भी क्षति होती है। हम इस भाव के साथ काम कर रहे हैं।

मेडिकल कॉलेज की स्थिति पर किए गए सवाल पर सीएम योगी ने कहा कि आजादी के बाद से 2017 तक प्रदेश में केवल 17 सरकारी मेडिकल कॉलेज बन पाए थे। आज के समय में हम हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज के निर्माण के कार्य को आगे बढ़ा रहे हैं। आप प्रोफेसर का मामला उठा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज बने हैं। वहां बहुत से प्रोफेसर्स की तैनाती की गई है। मेडिकल कॉलेज में अच्छी फैकल्टी हो, सुपर स्पेशलिटी विभाग की व्यवस्था हो, इस पर भी तेजी के साथ काम किया जा रहा है। जिलाधिकारी को अधिकार दिया गया है कि अगर अच्छे चिकित्सक मिलते हैं तो उन्हें जिलों के पीएचसी-सीएचसी में तैनात करें।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
jagannath rath yatra

भगवान जगन्ननाथ की निकली सवारी, दिल्ली से पुरी तक आस्था का सैलाब !

June 27, 2025
Mann Ki Baat

मन की बातें: पीएम मोदी की मन की बात

April 18, 2023
Soniya Gandhi

विपक्षी एकता में दिखने लगा सोनिया गांधी के करिश्मे का असर!

July 16, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अभिषेक शर्मा के फिट होने की दुआ क्यों कर रहा पाकिस्तान?
  • शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये 6 गलतियां!
  • किसानों के लिए KCC में होने जा रहे ये 4 बड़े बदलाव, RBI का ऐलान!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.