नई दिल्ली: दिल्ली यूनिवर्सिटी के शहीद भगत सिंह कॉलेज ने दिल्ली के अंबेडकर सेंटर में G-20 कांफ्रेंस का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अथिति के तौर पर आसाम के पूर्व राज्यपाल जगदीश मुखी ने शिरकत की।
भारत ने हाल ही में G-20 की मेजबानी से दिखा दिया कि क्यों प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की और अग्रसर है। विदेशी मेहमानों ने भी G-20 के दौरान भारत की बढ़ती लोकप्रियता और आत्मनिर्भर भारत का लोहा माना। इसी कड़ी में दिल्ली विश्व विद्यालय के शहीद भगत सिंह कॉलेज ने एक G-20 कांफ्रेंस का आयोजन किया। जिसका मकसद देश में ही रहे विकास कार्यों और सबसे तेजी से उभरता हुआ भारत देश लोगों के सामने रखना था।
जाहिर सी बात है कि G-20 के दौरान देश ने दिखा दिया कि क्यों भारत को आने वाले समय का विश्वगुरु माना जा रहा है। इस बात में कोई शक नहीं कि 2028 तक भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरेगा।







