Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

गौरव यादव बने पंजाब के कार्यकारी डीजीपी, उत्तर प्रदेश के जौनपुर से खास नाता

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 4, 2022
in राज्य
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

चंडीगढ़। गौरव यादव को पंजाब का कार्यकारी डीजीपी नियुक्त किया गया है। दरअसल, पंजाब के मौजूदा डीजीपी वीके भावरा दो महीने की छुट्टी पर पांच जुलाई से जाएंगे। उन्होंने पंजाब सरकार से केंद्र भी भेजने का अनुरोध किया है। अब यूपीएससी को नए डीजीपी के नामों का पैनल भेजने से पहले पंजाब सरकार ने गौरव यादव को नया कार्यकारी डीजीपी नियुक्त किया है। गौरव यादव अभी तक मुख्यमंत्री के विशेष प्रिंसिपल सेक्रेटरी का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे।

चन्नी सरकार में हुई थी वीके भावरा की नियुक्ति
पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी सरकार में वीके भावरा की डीजीपी पद पर नियुक्ति नियमानुसार हुई थी। इस मामले में खास बात यह भी है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक भावरा को दो साल तक डीजीपी के पद से हटाया नहीं जा सकता लेकिन अगर वह केंद्र में डेपुटेशन पर जाने की इच्छा जता चुके हैं और दो माह की छुट्टी पर भी रहेंगे। ऐसे में पंजाब सरकार ने उनके स्थान पर कार्यकारी डीजीपी को नियुक्त किया है। इसके बाद नए डीजीपी के चयन के लिए केंद्र सरकार को नामों का पैनल भेजा जाएगा।

इन्हें भी पढ़े

cm dhami

अजीत डोभाल उत्तराखंड के सपूत… राहुल गांधी के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी

October 14, 2026
CM Dr. Mohan Yadav

गुरुवाही से विकास का बड़ा ऐलान, उमरिया को 144 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मानपुर में सांदीपनि विद्यालयों समेत की कई बड़ी घोषणाएं

October 14, 2026
वैशाली में दर्दनाक नाव हादसा

बिहार के वैशाली में दर्दनाक नाव हादसा, नदी से निकाली गई नाव में मिला बड़ा छेद, 14 बच्चों की मौत से पसरा मातम

October 14, 2026
pan masala

उत्तराखंड में एक साल के लिए बैन हुआ गुटखा और पान मसाला, राज्य सरकार ने उठाया सख्त कदम

October 13, 2026
Load More

कानून व्यवस्था बनी वजह
पंजाब में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था और पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े हत्या के कारण भगवंत मान सरकार को तीन माह के कार्यकाल के दौरान ही आम लोगों और विपक्ष की कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा। इसी दौरान संगरूर लोकसभा सीट पर आप प्रत्याशी की हार का प्रमुख कारण खराब कानून-व्यवस्था और मूसेवाला की हत्या को माना जा रहा है। संगरूर चुनाव के बाद मुख्यमंत्री की डीजीपी भावरा के प्रति तल्खी इतनी बढ़ी कि वह जब मूसेवाला के आवास पर गए तब भी डीजीपी भावरा उनके साथ नहीं थे।

कौन हैं गौरव यादव, यूपी से क्या है नाता
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के निवासी और 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी गौरव यादव (एडीजीपी) को पंजाब में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। गौरव यादव को पंजाब का कार्यकारी डीजीपी नियुक्त किया गया है। गौरव यादव बक्शा थाना क्षेत्र के बेलापार गांव निवासी हैं। गौरव पंजाब पुलिस में अब तक विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। वो शिअद-भाजपा गठबंधन सरकार के समय भी कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।

बेलापार गांव में गौरव यादव के चाचा आदित्य नारायण यादव बलई ने बताया कि गौरव के पिता भगवती प्रसाद यादव सेवानिवृत्त कर्नल हैं। इस समय वह लखनऊ स्थित अपने आवास पर रह रहे हैं। भगवती प्रसाद को एक मात्र पुत्र गौरव और दो बेटियां हैं। जिसमें एक एम्स में डॉक्टर तथा दूसरी पीसीएस में एमडी है। गौरव यादव की शिक्षा दीक्षा कानपुर, लखनऊ और दिल्ली में हुई है।

गौरव यादव का अरविंद केजरीवाल से पुराना नाता
दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल और गौरव यादव के बीच पुराना नाता है। दोनों ने एक साथ ही 1992 में यूपीएससी की परीक्षा में बैठे थे। गौरव यादव ने आईपीएस की परीक्षा पास की थी, जबकि अरविंद केजरीवाल आईआरएस के लिए चुने गए थे। गौरव यादव पंजाब के पूर्व डीजीपी पीसी डोगरा के दामाद हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Nutrivise 2025

न्यूट्रिवाइज 2025 एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

September 13, 2025

चेहरा फ्रिंज नहीं होता

June 14, 2022

महंगाई का विमर्श

December 31, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अजीत डोभाल उत्तराखंड के सपूत… राहुल गांधी के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
  • दिल्ली: ACP विवेक भगत की शिकायत पर पत्रकार रोजी और अभिजीत दीपके समेत 6 पर FIR
  • आतंक प्रभावित कश्मीर में RSS को मार्च की इजाजत तो तमिलनाडु में रोक क्यों: हाई कोर्ट

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.