Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

2 रन से बचा गेल का रिकॉर्ड, MI के बल्लेबाज ने जड़े 173 रन; 16 चौके-12 छक्के

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 8, 2026
in खेल
A A
naman dhir
26
SHARES
866
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। इन दिनों खेली जा रही 2026 शेरे-पंजाब टी20 लीग में नमन धीर अमृतसर सूरमास की कप्तानी कर रहे हैं. उन्होंने मोहाली किंग्स के खिलाफ टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में ताबड़तोड़ पारी खेलकर सबको हैरान कर दिया. आईपीएल में मुंबई इंडियंस (MI) के लिए खेलने वाले नमन ने अमृतसर के लिए सिर्फ 64 गेंदों में 12 चौके और 16 छक्के लगाकर 173 रन बना दिए.

इसके साथ वह वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज क्रिस गेल के रिकॉर्ड की बराबरी करने से सिर्फ 2 रन दूर रह गए. गेल के नाम टी20 में सबसे बड़ा व्यक्तिगत टोटल बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है. गेल ने 2013 के आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 175* रनों की पारी खेली थी.

इन्हें भी पढ़े

2026 Asian Games Medal

किसने बनाया है एशियन गेम्स 2026 का मेडल? जानें इसकी 5 बड़ी खासियत

September 19, 2026
Mohammed Shami

वनडे वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट, नंबर-1 का नाम चौंका देगा

September 18, 2026
Sania became 'Golden Girl' of Taekwondo

UP : ताइक्वांडो की ‘गोल्डन गर्ल’ बनीं सानिया, विदेशों में सिल्वर व ब्रॉन्ज के बाद अब देश में जीता गोल्ड 

September 1, 2026
World Nomad Games

लक्ष्मण, नितिन और सुधीर किर्गिस्तान में वर्ल्ड नोमैड गेम्स एवं वर्ल्ड स्ट्रेंथलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भारत का करेंगे प्रतिनिधित्व

August 30, 2026
Load More

हालांकि नमन ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज ऑरोन फिंच का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. फिंच ने 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में 172 रनों की पारी खेली थी. नमन उनसे 1 रन आगे निकल गए हैं. नमन की तरफ से वाकई चौंका देने वाली पारी देखने को मिली है.

टीम ने बनाया बड़ा टोटल

नमन की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत अमृतसर सूरमास ने पहले बैटिंग करते हुए बड़ा टोटल बोर्ड पर लगाया. टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 279 रन बनाए. नमन के अलावा जशनप्रीत सिंह ने 25 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्के लगाकर 41 रनों की पारी खेली. बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके. इस दौरान मोहाली किंग्स के लिए आयुष गोयल ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. बाकी हरप्रीत बरार, हर्षदीप सिंह और तजप्रीत सिंह ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला.

नमन धीर का करियर

नजर डालें नमन के करियर पर, तो अब उन्होंने 20 फर्स्ट क्लास, 14 लिस्ट-ए और 61 टी20 मुकाबले खेल लिए हैं. इसके अलावा आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए वह 37 मैच खेल चुके हैं. 2024 में उन्होंने एमआई के लिए खेलते हुए आईपीएल डेब्यू किया था. टूर्नामेंट की 33 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 27.30 की औसत और 163.97 के स्ट्राइक रेट से 710 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक निकले, जिसमें हाई स्कोर 62* रनों का रहा.

गेल के नाम है सबसे बड़े व्यक्त‍िगत टी20 स्कोर का र‍िकॉर्ड

नमन धीर की 173 रन की पारी शेर-ए-पंजाब टी20 लीग के इतिहास में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी है. वहीं टी20 क्रिकेट में क्रिस गेल के नाम सबसे बड़ी टी20 पारी 175 रन की है. हालांकि व‍िभ‍िन्न राज्यों की हो रही इन टी20 लीग को टी20 र‍िकॉर्डबुक में शाम‍िल नहीं किया गया जाता है, ऐसे में इसे भी यह पारी भी टी20 र‍िकॉर्डबुक में नहीं है, अगर इस लीग को टी20 की मान्यता म‍िलती और ऐसा होता कि धीर गेल के 175 रनों के आंकड़े को पार कर जाते तो यह एक अलग मुकाम होता. बहरहाल, उनकी 173 रन की पारी से आईपीएल में उनकी फ्रेंचाइजी मुंबई इंड‍ियंस काफी खुश होगी.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
भू-माफिया

हरिद्वार नगर निगम जमीन घोटाला प्रकरण में डीएम, पूर्व नगर आयुक्त, एसडीएम पर गिरी गाज

June 4, 2025
Makar Sankranti

मकर संक्रांति का महत्त्व

January 12, 2023
salman khan

‘सलमान खान माफी मांगे, नहीं तो…’, बिश्नोई समाज ने दी धमकी!

October 26, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ऑस्कर 2027 में भारत की ओर से जाएगी ‘गोंधल’, IMDb पर है 8.9 रेटिंग
  • समंदर में भारत का नया ब्रह्मास्त्र, स्वदेशी हथियारों से लैस NGMV प्रोजेक्ट पर काम शुरू
  • महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, गीतों के माध्यम से PM-CM का जताया आभार

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.