Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

40 लाख का बिल पास कराने सरकारी बाबू ने निकाला तगड़ा जुगाड़, फिर लेने के पड़ गए देने

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 5, 2024
in राज्य
A A
रिश्वत
16
SHARES
537
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्‍ली. नोएडा स्थित एनटीपीसी में सीनियर मैनेजर कोर्पोरेट कम्‍यूनिकेशन के पद पर काम करने वाले शख्‍स ने पैसा कमाने का शॉटकट ढूंढ़ा. उसके एक साइन पर लाखों करोड़ों के बिल पास हो जाते थे. ऐसे में उसने सोचा कि क्‍यों कि बीच में कमीशन खाने का जुगाड़ लगाया जाए. इस छोटे से लालच के चक्‍कर में वो अपने करियर पर ही बट्टा लगा बैठे. हुआ कुछ यूं कि सीबीआई ने शुक्रवार को आठ लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए उन्‍हें रंगे हाथों गिरफ्तार किया.

जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने कहा कि सीबीआई ने मुंबई में एनटीपीसी के वरिष्ठ प्रबंधक (कॉरपोरेट संचार) विजय कुमार को गिरफ्तार किया. वह रिश्वत लेने के लिए दिल्ली से मुंबई पहुंचे थे. अधिकारी ने बताया कि एक विज्ञापन कंपनी के उपाध्यक्ष ने कुमार के खिलाफ करीब 40 लाख रुपये का बिल पास करने के एवज में रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की थी.

इन्हें भी पढ़े

getting rewards for giving garbage

प्लास्टिक बोतल दो, इनाम लो! कचरा देने पर मिल रहा रिवॉर्ड, जानिए क्या है ये अनोखी पहल?

April 3, 2026
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय

BHU में जाति पूछकर सपा नेता ने ब्राह्मण छात्र को थप्पड़ मारा, केस दर्ज

April 2, 2026
aawas yojana

जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना

April 1, 2026
शराब

उत्तराखंड में आज से शराब महंगी, जानें नए रेट

April 1, 2026
Load More

NTPC ने दिया था कांट्रैक्‍ट

इस बीच, एनटीपीसी ने एक बयान में कहा, “हम अपने एक कर्मचारी पर लगे रिश्वत लेने के आरोपों से काफी चिंतित हैं. कथित घटना एक व्यक्तिगत कृत्य है और यह हमारे संगठन के मूल्यों को प्रतिबिंबित नहीं करती है. आरोपी कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.” इस विज्ञापन कंपनी ने जनवरी-फरवरी में अंडमान निकोबार और पुडुचेरी में बूथ लगाये थे और उस सिलसिले में एनटीपीसी को 40 लाख रुपये का बिल जमा किया था.

अंडमान निकोबार में किया था काम

अधिकारियों ने कहा कि कार्य समापन प्रमाणपत्रों को बिल के साथ नहीं लगाया गया था क्योंकि ये प्रमाणपत्र अंडमान एवं निकोबार और पुडुचेरी के स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जारी किये जाने थे. उन्होंने बताया कि जब कंपनी प्रतिनिधि अंडमान एवं निकोबार और पुडुचेरी में स्थानीय प्रशासनिक कार्यालय गये और उन्होंने कार्य समापन प्रमाणपत्र जारी करने का अनुरोध किया तब उनसे कहा गया कि इस संबंध में एनटीपीसी से एक ईमेल या कॉल आना जरूरी है.

2 विभागों के बीच फंसी कंपनी

अधिकारियों के मुताबिक, जब विज्ञापन कंपनी के उपाध्यक्ष ने स्थानीय अधिकारियों से संवाद को लेकर कुमार से संपर्क किया तो उन्होंने यह आश्वासन देते हुए कथित रूप से छह लाख रुपये रिश्वत मांगी कि वह बिल को बिना किसी बाधा के मंजूर करवा देंगे. अधिकारियों के मुताबिक, बाद में कुमार ने रिश्वत की मांग को बढ़ाकर 9.45 लाख रुपये कर दिया था. इसे मोलभाव के बाद घटाकर आठ लाख रुपये किया गया. इस संबंध में शिकायत मिलने पर सीबीआई ने मुंबई में जाल बिछाया जहां कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया. कुमार को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया और नोएडा में उनके आवास की तलाशी भी ली गई.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

भय, अहंकार और त्रिभुज

June 22, 2022
fasihuddin fitrat

डूरंड लाइन पर बढ़ा तनाव, कौन हैं फसीहुद्दीन फितरत, जिनके नाम की चर्चा तेज?

February 27, 2026

बंगाल समेत 5 राज्यों में चुनाव तारीखों का ऐलान आज!, कब होगा महासंग्राम?

March 15, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • आम आदमी की जिंदगी आसान करेगा जन विश्वास बिल!
  • अभिषेक शर्मा पर हो गया बड़ा एक्शन, आईपीएल ने क्यों ठोका बड़ा जुर्माना
  • विदेशी हो जाएगा ये देसी बैंक! RBI ने दी मंजूरी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.