Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

तुरंत हटाओ Ad, Instagram को सरकार का नोटिस, ₹99 में दिखा रहा बच्चों के ‘गंदे वीडियो’

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 5, 2026
in राष्ट्रीय
A A
अश्लील
19
SHARES
627
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से मेटा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सुर्खियों में है। पहले WhatsApp को यूजरनेम फीचर के कारण सरकार से नोटिस मिला और अब Instagram पर सरकार ने सख्ती की है। सूत्रों ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंत्रालय के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे मेटा को तलब करें। यह कदम इंस्टाग्राम पर उन विज्ञापनों को लेकर उठाया गया है, जिनमें कथित तौर पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री (CSAM) को बढ़ावा दिया जा रहा था।

सूत्रों के मुताबिक, MeitY इस मामले पर मेटा से स्पष्टीकरण मांगेगा और यह भी पूछेगा कि कंपनी ने इसे रोकने के लिए क्या कदम उठाए हैं। केंद्र सरकार ने मेटा को नोटिस जारी कर, बच्चों के यौन शोषण वाले कंटेंट को बढ़ावा देने वाले इंस्टाग्राम विज्ञापनों को तुरंत हटाने का आदेश दिया। इस हफ्ते यह दूसरी बार है जब केंद्र सरकार ने मेटा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।

इन्हें भी पढ़े

Ladakh

भारत सरकार ने लद्दाख की 28 जगहों के आधिकारिक नाम तय किए, अक्साई चिन भी शामिल

October 3, 2026
Dr. Ambedkar

एकात्म मानवदर्शन के बहुत निकट था डॉ अम्बेडकर का आर्थिक दृष्टिकोण

October 3, 2026
RSS

संघ को समझने का प्रयास है पुस्तक – आरएसएस @100

October 3, 2026
stock market

भारत में आर्थिक विकास की गति तेज रहने के बावजूद क्यों गिर रहा है शेयर बाजार

October 3, 2026
Load More

बीबीसी ने किया इंस्टाग्राम इन्वेस्टिगेशन

दरअसल, BBC की एक जांच में पता चला है कि इंस्टाग्राम ने भारत में बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट (CSAM) को बढ़ावा देने वाले पेड विज्ञापन दिखाए। इन विज्ञापनों के जरिए यूजर्स को Telegram चैनलों पर भेजा जाता था, जहां कथित तौर पर ऐसा कंटेंट सिर्फ 99 रुपये में बेचा जा रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक, विज्ञापनों में “रेप वीडियो” और “चाइल्ड वीडियो” जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया था।

हालांकि इंस्टाग्राम के विज्ञापन मेटा के मॉडरेशन सिस्टम से मंजूर किए जाते हैं, लेकिन BBC की ओर से ध्यान दिलाए जाने पर प्लेटफॉर्म ने कहा कि ऐसा ही एक विज्ञापन उसकी कम्युनिटी गाइडलाइंस का उल्लंघन नहीं करता था।

अपनी जांच के तहत, BBC ने भारत में एक फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया और पाया कि कुछ ही दिनों में उसे साफ तौर पर सेक्स से जुड़ा कंटेंट दिखाया जाने लगा; इसके बाद ऐसे विज्ञापन भी दिखे जिनमें बच्चों को सेक्स से जुड़ी स्थितियों में दिखाया गया था और जो Telegram चैनलों से जुड़े थे।

मेटा ने बीबीसी को दी यह सफाई

मेटा ने बीबीसी से कहा कि “कोई भी सिस्टम परफेक्ट नहीं होता” और भले ही उनकी रिव्यू प्रोसेस में कुछ पॉलिसी उल्लंघन छूट सकते हैं, फिर भी वे नियमों को तोड़ने वाले विज्ञापनों के लाइव होने के बाद भी उन्हें सक्रिय रूप से पहचानकर हटाते रहते हैं।

WhatsApp पर सरकार की सख्ती

बुधवार को सरकार ने वॉट्सऐप के प्रस्तावित यूजरनेम फीचर को लेकर कंपनी को एक नोटिस जारी किया। इसमें चेतावनी दी गई कि इससे ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग, डिजिटल अरेस्ट स्कैम और किसी और की पहचान की नकल करना (इम्पर्सोनेशन) का खतरा काफी बढ़ सकता है। केंद्र ने मेटा को निर्देश दिया कि जब तक सरकार के साथ बातचीत संतोषजनक ढंग से पूरी नहीं हो जाती, तब तक इस फीचर को लॉन्च करने का काम रोक दिया जाए।

सरकार ने मेटा से यह भी पूछा कि प्रस्तावित फीचर को लेकर इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट और संबंधित नियमों के तहत कार्रवाई क्यों न की जाए, क्योंकि इससे साइबर अपराध को बढ़ावा मिल सकता है। सरकार ने कंपनी को यह भी याद दिलाया कि एक अहम सोशल मीडिया इंटरमीडियरी होने के नाते, वॉट्सऐप के लिए IT एक्ट और उसके नियमों के तहत जरूरी सावधानी बरतने की जिम्मेदारियों का पालन करना जरूरी है। हालांकि, इन सबके बीच वॉट्सऐप ने अपने विवादित यूजरनेम फीचर के बारे में यूजर्स के लिए अक्सर पूछे जाने वाले सवालों (FAQs) की एक डिटेल्ड लिस्ट जारी की है। FAQs लिस्ट पढ़ने के लिए क्लिक करें।

Telegram पर भी सरकार की सख्ती

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Telegram भी एक बार फिर भारत सरकार के रडार पर आ गया है। पहले नीट पेपर लीक के मामले में सरकार ने प्लेटफॉर्म पर शिकंजा कसा था और अब एक बार फिर सरकार ने टेलीग्राम पर सख्ती की है। अधिकारियों के अनुसार, सरकार ने स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की फिल्मों और कंटेंट की बड़े पैमाने पर हो रही पायरेसी को लेकर टेलीग्राम को नोटिस जारी किया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म को निर्देश दिया है कि वह पायरेटेड फिल्मों और OTT कंटेंट के अनऑथराइज्ड सर्कुलेशन के खिलाफ तुरंत कदम उठाए। अधिकारियों ने बताया कि टेलीग्राम से 15 दिनों के भीतर ‘की गई कार्रवाई की रिपोर्ट’ (Action Taken Report) भी मांगी गई है, जिसमें इस समस्या से निपटने के लिए उठाए गए कदमों को जानकारी हो।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
गंगा विलास’

हाय-तौबा उचित नहीं

January 28, 2023
artifical Intelligence

क्या चुनावों को प्रभावित कर सकता है AI?

April 25, 2024
electricity

कंपनियां कैसे उठाएंगी सरकार की फ्री बिजली का भार?

June 8, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • CM रेखा गुप्ता का ओखला लैंडफिल दौरा, 2026 के अंत तक कूड़े के पहाड़ को खत्म करने का किया दावा
  • न अमेरिका-ईरान के बीच डील हुई, न होर्मुज खुला, फिर भी गिरे कच्चे तेल के दाम
  • भारत सरकार ने लद्दाख की 28 जगहों के आधिकारिक नाम तय किए, अक्साई चिन भी शामिल

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.