Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

प्राइवेट स्कूलों में फीस बढ़ोतरी पर सरकार सख्त, तैयार किया एक्शन प्लान

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 6, 2025
in दिल्ली
A A
Private school
17
SHARES
574
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में निजी गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों द्वारा की जा रही अनियमित एवं अत्यधिक फीस वृद्धि पर अंकुश लगाने के लिए निगरानी बढ़ा दी है तथा सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. सरकार ने ये कदम माता-पिता या अभिभावकों की लंबे वक्त से चली आ रही शिकायतों के जवाब में उठाया गया है.

दिल्ली में मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों द्वारा लगाए गए शुल्क दिल्ली स्कूल शिक्षा अधिनियम और नियम, 1973 द्वारा नियंत्रित होते हैं. दिल्ली के न्यायालयों ने अलग-अलग फैसलों के जरिए से शिक्षा निदेशालय के अधिकार को मान्यता दी है, जिससे ये सुनिश्चित हो कि मान्यता प्राप्त निजी स्कूल मनमाने और गैरकानूनी तरीके से शुल्क न बढ़ाएं.

इन्हें भी पढ़े

rekha gupta

इन कर्मचारियों को CM रेखा ने दी बड़ी सौगात, दूर होगी वेतन और पेंशन की टेंशन

February 8, 2026
police

सोशल मीडिया पर लापता लड़कियों को लेकर फैलाया जा रहा डर, दिल्ली पुलिस ने अफवाह फैलाने वालों को दी सख्त चेतावनी

February 6, 2026
murder

जनकपुरी में गड्ढे ने ली युवक की जान, रातभर थानों के चक्कर काटता रहा परिवार, सुबह मिली मौत की खबर

February 6, 2026
WhatsApp

व्हाट्सएप पर आया चालान का मैसेज, क्लिक करने पर उड़ गए ₹4 लाख

February 3, 2026
Load More

लोगों के लिए चुनौती बनी फीस बढ़ोतरी

सरकार ने बयान जारी करके बताया है कि कई निजी गैर-सहायता प्राप्त स्कूल पिछले कई वर्षों से भारी और अनियमित शुल्क बढ़ोतरी कर रहे हैं. जो मिडिल और निम्न आय वाले परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन रही है.

शिक्षा विभाग ने इस लंबित समस्या पर संज्ञान लिया है. दिल्ली की रेखा सरकार ने साफ किया है कि कोविड के बाद की अवधि में यह समस्या और भी गंभीर हो गई, जब स्कूलों ने हर साल 25% से 30% की दर से अपनी फीस बढ़ाई. तब दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार थी. पिछले 5-8 वर्षों में कई शिकायतें प्राप्त हुईं, जहां माता-पिता ने कहा कि शुल्क न चुकाने पर विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र नहीं दिया जा रहा है.

‘सरकार है प्रतिबद्ध’

शिक्षा विभाग का कहना है कि वो इस समस्या को सुलझाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और मनमाने ढंग से फीस वृद्धि करने वाले किसी भी निजी स्कूल के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

वहीं, विभाग ने कानूनी तौर पर मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों की अवैध शुल्क वृद्धि की शिकायतों की गहन जांच शुरू कर दी है. जिला मजिस्ट्रेटों के नेतृत्व में उच्च स्तरीय टीमें स्कूलों में आकस्मिक निरीक्षण कर रही हैं. शुक्रवार को ऐसी शिकायत मिलने के बाद टीम ने  डीपीएस द्वारका की जांच की गई थी.

‘विशेष ऑडिट टीमों ऐसे स्कूलों की जांच’

इसके अलावा गैर-अनुपालन करने वाले संस्थानों के खिलाफ कड़े कदम उठाए जा रहे हैं, जिसमें स्कूल की मान्यता रद्द करना और प्रबंधन को सरकारी नियंत्रण में लेना शामिल है. विशेष ऑडिट टीमों द्वारा ऐसे स्कूलों के खातों की जांच भी की जाएगी.

निदेशालय ने यह भी सुनिश्चित किया है कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों और वंचित समूहों के लिए प्रवेश प्रक्रिया और आसान हो. इसके लिए एक डेडीकेटेड नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है जो इस श्रेणी के छात्रों के लिए किताबें और यूनिफॉर्म उपलब्ध कराने में आ रही समस्याओं का तुरंत समाधान करेगा.

स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे माता-पिता को विशेष विक्रेताओं से किताबें और यूनिफॉर्म खरीदने के लिए मजबूर न करें. इसके अलावा शुल्क वृद्धि से संबंधित मामलों को तेज़ी से सुलझाया जा रहा है. शिक्षा विभाग ने कहा कि उसने सभी छात्रों के लिए समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के अपने संकल्प की पुष्टि की है, जिसके तहत वित्त वर्ष 2025-26 में बजट आवंटन में लगभग 2,000 करोड़ रुपये की वृद्धि की गई है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
RSS

सेक्युलर-सोशलिस्ट इमरजेंसी का अध्याय हटा दिया जाए ?, अंबेडकर का संविधान बचाओ’ पर RSS Vs कांग्रेस ?

June 28, 2025

दु:स्वप्न का साकार होना

July 1, 2022
WCL

कोल इंडिया अंतर कंपनी कबड्डी टूर्नामेंट 2024-25 में वेकोलि की शानदार जीत

January 18, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • रूस ने भारतीयों को नौकरी देने में दिखाई दिलचस्पी, भर-भरकर जारी हो रहे वर्क परमिट
  • ई-पैंट्री सर्विस क्‍या है जिसे IRCTC ने इन 25 ट्रेनों में किया लॉन्‍च, कैसे होगा आपको फायदा?
  • पाकिस्तान के दोस्त को भारत ने साध लिया, मोदी ने चल दी ब्रिक्स वाली चाल?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.