लखनऊ : लखनऊ के कैसरबाग कोर्ट के भीतर गैंगस्टर संजीव महेश्वरी जीवा को गोली मारकर हत्या कर दी गई. हमलावर वकील की ड्रेस में था. संजीव महेश्वरी मुख्तार अंसारी का करीबी था. वह बीजेपी नेता ब्रह्मदत्त द्विवेदी हत्याकांड का आरोपी था. पेशी के लिए संजीव को कोर्ट में लाया गया था. गोली कांड में चार पांच लोगों की घायल होने की भी खबर है. संजीव महेश्वरी जीवा पश्चिम यूपी का कुख्यात गैंगस्टर था. पुलिस ने एक हमलावर को हिरासत में लिया है. घायल अवस्था में हमलावर को पुलिस अस्पताल ले गई.
संजीव जीवा कृष्णानंद राय हत्याकांड में आरोपी था.वो मुन्ना बजरंगी और मुख्तार अंसारी का करीबी बताया जाता है. संजीव जीवा पर दिनदहाड़े कोर्ट कैंपस में गोली मारी गई औऱ मौके पर ही उसकी मौत हो गई. लखनऊ कोर्ट कैंपस को लेकर बदमाशों के इस हमले से फिर सनसनी फैल गई है. प्रयागराज हत्याकांड के करीब चार महीने बाद इस हत्याकांड से सनसनी मच गई है.







