Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की छमाही समीक्षा बैठक और पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 28, 2025
in राष्ट्रीय
A A
17
SHARES
577
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नागपुर:  नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), नागपुर (कार्यालय-2) की छमाही समीक्षा बैठक एवं पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

बैठक की अध्यक्षता श्री जे. पी. द्विवेदी, अध्यक्ष, नराकास (का.-2) एवं सीएमडी, वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने की। बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. हेमंत शरद पांडे, निदेशक (मानव संसाधन), वेकोलि, श्री अनिल कुमार, डीआईजी, केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल तथा श्री ओंकार मोघे, रक्षा लेखा संयुक्त नियंत्रक (वायुसेना) उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़े

Red Fort

15 अगस्त पर लाल किले में दिखेगा नया इतिहास! जश्न में पहली बार दो ऐतिहासिक पल

August 11, 2026
Parliament premises

संसद परिसर में NDA सांसदों ने निकाला मार्च, निशाने पर राहुल गांधी

August 11, 2026
dharmendra pradhan

धर्मेंद्र प्रधान का राहुल गांधी पर हमला, बोले- वो छात्रों को लेकर झूठ फैला रहे हैं

August 11, 2026
PM modi

पीएम मोदी ने देशवासियों से की ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में शामिल होने की अपील की

August 11, 2026
Load More

बैठक को संबोधित करते हुए नराकास (का.-2) के अध्यक्ष एवं सीएमडी डब्ल्यूसीएल श्री जे. पी. द्विवेदी ने कहा कि हिंदी भाषा देश की अखंडता में अपनी सार्थक भूमिका निभाती है। उन्होंने हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार को आवश्यक बताते हुए सभी सदस्य कार्यालयों को अधिक-से-अधिक कार्य राजभाषा हिन्दी में करने और गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग के दिशानिर्देशों का अनुपालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने इस दिशा में सूचना प्रौद्योगिकी के व्यापक इस्तेमाल पर बल दिया।

इस अवसर पर डॉ. हेमंत शरद पांडे, निदेशक (मानव संसाधन), वेकोलि ने अपने उद्बोधन में राजभाषा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सभी विजेता कार्यालयों को बधाई दी साथ ही नराकास-2 की गतिविधियों की सराहना की। कार्यक्रम में श्री अनिल कुमार, डीआईजी, केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल तथा श्री ओंकार मोघे, रक्षा लेखा संयुक्त नियंत्रक (वायुसेना) ने भी अपने विचार रखे। नराकास के कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट तथा विश्लेषण श्री पी. नरेन्द्र कुमार, महाप्रबंधक (औद्योगिक संबंध) ने प्रस्तुत की।

बैठक में जुलाई से दिसंबर 2024 के दौरान धारा 3(3) का अनुपालन, हिंदी पत्राचार, हिंदी कार्यशाला आयोजन आदि की समीक्षा की गई। इसी अंतराल में आयोजित नराकास-2 की प्रतियोगिताओं के विजेताओं तथा राजभाषा के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए सदस्य कार्यालयों को पुरस्कृत किया गया। उत्कृष्ट राजभाषा कार्यान्वयन के लिए प्रथम पुरस्कार कर्मचारी भविष्य निधि संगठन तथा द्वितीय पुरस्कार वेस्टर्न कोलफ़ील्ड्स लिमिटेड को दिया गया। इस अवसर पर सदस्य कार्यालयों की गृह-पत्रिकाओं को भी सम्मानित किया गया।

बैठक में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार संबंधी कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई एवं आम सहमति बनी। इस अवसर पर सदस्य कार्यालयों के प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे।

बैठक में नराकास (का.-2) के सदस्य कार्यालयों / विभागों के प्रमुख सहित सदस्य कार्यालयों के राजभाषा अधिकारी, अनुवाद अधिकारी एवं पुरस्कार विजेता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन औद्योगिक संबंध विभाग की श्रीमती पूजा मडावी एवं राजभाषा विभाग के श्री दीपक सिंह चौहान ने तथा धन्यवाद ज्ञापन सचिव, नराकास श्री अतूल बनसोड ने किया।

ज्ञात हो कि नराकास नागपुर (का.-2) के अंतर्गत नागपुर के केन्द्रीय सरकार के कार्यालय एवं उपक्रम आते हैं। नराकास इन कार्यालयों के हिंदी राजभाषा के प्रयोग की समीक्षा करता है साथ ही हिंदी भाषा के व्यापक इस्तेमाल हेतु आवश्यक सहायता भी प्रदान करता है। नराकास, हिंदी भाषा के प्रचार एवं प्रसार के लिए नागपुर नगर में निरंतर क्रियाशील रहता है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Crude oil

मुद्दा मूल्य-सीमा का

December 2, 2022
Ukraine Medical Students

घातक सिद्ध होती आगे निकलने की होड़

December 27, 2022
Kejriwal new cabinet

केजरीवाल मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, ये मंत्री संभालेंगी 14 विभाग

August 8, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 15 अगस्त पर लाल किले में दिखेगा नया इतिहास! जश्न में पहली बार दो ऐतिहासिक पल
  • संसद परिसर में NDA सांसदों ने निकाला मार्च, निशाने पर राहुल गांधी
  • धर्मेंद्र प्रधान का राहुल गांधी पर हमला, बोले- वो छात्रों को लेकर झूठ फैला रहे हैं

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.