Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

लद्दाख : सिर्फ 200 डाक्टरों के भरोसे तीन लाख आबादी की सेहत

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 2, 2022
in राज्य
A A
MBBS
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

जम्मू l विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में डाक्टरों की कमी आड़े आ रही है। लद्दाख में इस समय 1476 लोगों के लिए 1 डाक्टर उपलब्ध है। डाक्टर बन रहे स्थानीय युवाओं की तैनाती से हालात बेहतर बन सकते हैं। ऐसे हालात में लद्दाख प्रशासन का नए स्थानीय डाक्टरों को पांच साल अनिवार्य रूप से क्षेत्र में ड्यूटी देने का फैसला स्थानीय युवाओं को रास नही आ रहा है। इस समय डाक्टरी करने के बाद देश के अन्य हिस्सों में भाग्य आजमाने की योजनाएं बना रहे कुछ स्थानीय डाक्टर नही चाहते हैं कि उन्हें यह बांड भरना पड़े कि पांच साल तक वे लद्दाख से बाहर नही जा सकते हैं। ऐसे में कई काउंसिलरों ने भी इस फैसले पर उपराज्यपाल प्रशासन से विरोध जताया है।

लद्दाख प्रशासन ने गत वर्ष यह फैसला किया था कि नए लद्दाखी डाक्टरों को यह बांड भरना होगा कि वे पांच साल तक अनिवार्य रूप से लद्दाख में नौकरी करेंगे। एमबीबीएस या एमडी करने के बाद लद्दाख में नौकरी न करने पर डाक्टरों को 50 लाख रूपये व डेंटल डाक्टरों को 35 लाख रूपये तक का हर्जाना देना होगा। इस फैसले के विरोध में युवाओं के साथ कई काउंसिलर भी मैदान में हैं। गत दिनों लेह हिल काउंसिल के काउंसिलर समानला दोरजे नारबू ने भी सरकार के इस फैसले को गलत बताया था। उनका कहना है कि प्रशासन ऐसे फैसले करने की मनमानी कर रहा है।

इन्हें भी पढ़े

वृद्ध महिला

उत्तराखंड में वृद्ध महिलाओं को मिलेगा ‘दादी-नानी योजना’ का सहारा!

March 4, 2026
अश्लील

पत्नी की अश्लील तस्वीर और फोन नंबर इंटरनेट पर डाला, लगाई ऑनलाइन बोली

March 4, 2026
Hindu organizations protests

उत्तराखंड : विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों ने किया थानों में धरना-प्रदर्शन

March 3, 2026
MK Stalin

तिरुप्परनकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद पर एम के स्टालिन का बयान, जानें क्या बोले?

March 2, 2026
Load More

इस मुद्दे पर उपराज्यपाल आरके माथुर से भी कुछ प्रतिनिधिमंडल मिल चुके हैं। जम्मू कश्मीर के निवासी डाक्टर देवेन्द्र सिंह का कहना है कि डाक्टर बनने के बाद अपने इलाके में तैनात होने के लिए बांड भरने का नियम अन्य कई प्रदेशों में भी लागू है। कुछ प्रदेश तो डाक्टरों से एक करोड़ रूपये तक का बांड भी भरवाते हैं। ऐसे बांड एनडीए में अधिकारी बनने के लिए दाखिल युवाओं से भी भरवाए जाते हैं। ऐसे में लद्दाख में भी ऐसा बांड भरवाना कुछ गलत नही है।

वहीं दूसरी ओर लद्दाख प्रशासन के पास ऐसे फैसले करने के अलावा कोई रास्ता नही है। लद्दाख प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जागरण को बताया कि अन्य प्रदेशों के डाक्टर लद्दाख में सेवाएं देने के लिए सामने नही आ रहे हैं। ऐसे में स्थानीय डाक्टरों की सेवाओं की असली जरूरत लद्दाख में है। प्रशासन ने यह फैसला लद्दाख के लोगों के हितों को देखते हुए लिया है। लद्दाख के नए डाक्टर दूरदराज इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में सहयोग दे सकते हैं।

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

टीम वेकोलि ने हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

August 15, 2023

केसीआर की मोदी को ललकार!

July 19, 2022
Opposition

नतीजों के बाद कांग्रेस ने ‘इंडिया’ की बैठक बुलाई

December 4, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखंड में वृद्ध महिलाओं को मिलेगा ‘दादी-नानी योजना’ का सहारा!
  • तेल के दाम बढ़ने को लेकर टेंशन में दुनिया!
  • पत्नी की अश्लील तस्वीर और फोन नंबर इंटरनेट पर डाला, लगाई ऑनलाइन बोली

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.